Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल जमाव ग्राम बारा पोस्ट खानजहांपुर थाना मुफस्सिल प्रखंड मानपुर जिला गया पिन कोड 823003, गांव बारा में एक पैन है जिसकी समस्या है कि उसमें बहुत बारिश में भर जाता है पानी फिर रास्तों पर आ जाता है जिससे ग्रामीण वासियों को जाने आने में बहुत कठिनाई होती है और इसका कारण है कि ग्राम वासियों को बहुत सारी बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है जिससे कि हमारे चापाकल में उसका लेयर बहुत गंदी स्तर से चला जा रहा है जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। और यह समस्या में कम से कम 30 सालों से देखाता आ रहा हूं इस पर सरकार और जो भी है हमारे प्रखंड के अधिकारी लोग कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं
Deepak Kumar
जल जमाव ग्राम बारा पोस्ट खानजहांपुर थाना मुफस्सिल प्रखंड मानपुर जिला गया पिन कोड 823003, गांव बारा में एक पैन है जिसकी समस्या है कि उसमें बहुत बारिश में भर जाता है पानी फिर रास्तों पर आ जाता है जिससे ग्रामीण वासियों को जाने आने में बहुत कठिनाई होती है और इसका कारण है कि ग्राम वासियों को बहुत सारी बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है जिससे कि हमारे चापाकल में उसका लेयर बहुत गंदी स्तर से चला जा रहा है जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। और यह समस्या में कम से कम 30 सालों से देखाता आ रहा हूं इस पर सरकार और जो भी है हमारे प्रखंड के अधिकारी लोग कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं
More news from Manpur and nearby areas
- गुरारू: सीएचसी में अनियमितताओं का खुलासा, डॉक्टर अनुपस्थित मिलने पर एसडीओ ने की जांच गुरारू, 28 जुलाई 2026: गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायतों के बाद एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया। एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी दी और अनुपस्थित चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- एक पेड़ नीतीश जी के नाम – हरित बिहार, समृद्ध बिहार" जल जीवन हरियाली अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की आधारशिला- ई अजय कुशवाहा गया जी।विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड), गयाजी जिला द्वारा माननीय विकाश पुरुष ,जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी के जल जीवन हरियाली अभियान एवं हरित बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से "एक पेड़ नीतीश जी के नाम – हरित बिहार, समृद्ध बिहार" अंतर्गत व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।आज केवली उच्च माध्यमिक विद्यालय एव कूजापी में सैकड़ो पौधारोपण किया गया है ।इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। ई अजय कुशवाहा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। जदयू गयाजी जिला ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। यही सच्चे अर्थों में "हरित बिहार, समृद्ध बिहार" के निर्माण की दिशा में सार्थक योगदान होगा।जिन्हें भी पौधे की आवश्यकता है उन्हें निःशुल्क दिया जाएगा मुझसे संपर्क करें ।इस कार्यकर्म में जद यू के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया श्री मधुसूदन रॉय श्री रामलखन स्वर्णकार,कुंडल वर्मा,धनंजय शर्मा,अरुण राव,शंकर चौधरी,प्रभात राव,राकेश पांडे,मो तबरेज खान ,मो मशूद ख़ान श्रीमति गीता देवी देवरानी देवी राजू वर्मा सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे हैं।1
- मैं दीपक कुमार गया जी जिला बिहार का निवासी हूं और मैं अभी आज से सामाजिक मुद्दों पर बात करने के लिए शुरू किया हूं और आपके सामने हर रोज नई खबरों के साथ हम जुड़ते रहेंगे मैं दीपक कुमार गया जी जिला बिहार का निवासी हूं और मैं अभी आज से सामाजिक मुद्दों पर बात करने के लिए शुरू किया हूं और आपके सामने हर रोज नई खबरों के साथ हम जुड़ते रहेंगे1
- गया शहर के मंगला गौरी रोड़ स्थित मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन में उमड़ता है श्रद्धालुओं का भीड़। लोगों का मान्यता है कि यहां पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण।1
- सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे के अखंड हरे राम-हरे कृष्ण हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरिकीर्तन आरंभ होते ही पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। आचार्य बाचस द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि यजमान सह पुजारी मनोज कुमार सिंह ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूजा-अर्चना में सहयोग करने वालों में रुपेश सिंह, सुबोध सिंह, जयकांत पांडे, बम-बम सिंह, मनोज सिंह (शिक्षक), संजय शर्मा, भरत दुबे, बुटन पांडे, कुम्हार सिंह, दिपेश्वर सिंह, ललन सिंह, शुभम द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, जितुराज द्विवेदी, सहेंदर सिंह, प्रेम सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भगवान के नाम-स्मरण में लीन दिखाई दिए।1
- बदमाशों ने युवक को मारी गोली! #BreakingNews #Narkatiaganj #WestChamparan #BiharNews #CrimeNews #GunShot #CrimeInBihar #PoliceInvestigation #TrendingNews #BiharPolice #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #JusticeSystem1