Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदयपुर में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, सड़क से टेबल-कुर्सियां जब्त उदयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गुलाब बाग स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सड़क पर लगाए गए टेबल-कुर्सियां और प्लास्टिक टेंट जब्त कर लिए। “साईं बाबा पराठा सेंटर” और “पंडित परांठा सेंटर” द्वारा लंबे समय से सड़क पर टेबल-कुर्सियां लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम टीम और निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। साथ ही ठेला संचालकों को एक लाइन में लगाकर सड़क पर यातायात व्यवस्था भी सुचारु करवाई गई। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा निगम की कार्रवाई जारी रहेगी।
Lake City News Rajasthan
उदयपुर में अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, सड़क से टेबल-कुर्सियां जब्त उदयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गुलाब बाग स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सड़क पर लगाए गए टेबल-कुर्सियां और प्लास्टिक टेंट जब्त कर लिए। “साईं बाबा पराठा सेंटर” और “पंडित परांठा सेंटर” द्वारा लंबे समय से सड़क पर टेबल-कुर्सियां लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम टीम और निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। साथ ही ठेला संचालकों को एक लाइन में लगाकर सड़क पर यातायात व्यवस्था भी सुचारु करवाई गई। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा निगम की कार्रवाई जारी रहेगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर। शहर में बिना सचित्र चेतावनी वाले सिगरेट और तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट, तम्बाकू और हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी प्रतापनगर की टीम और डीएसटी ने ड्रग इंस्पेक्टर उदयपुर के सहयोग से आदर्श नगर ई-ब्लॉक, पायडा स्थित एक ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मुकेश पुत्र सुजानमल के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तम्बाकू और 11 हुक्के जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जो कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 154/2026 दर्ज कर COTPA एक्ट 2003 की धारा 07/20 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह माल कहां से लाया गया और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसे कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Hashtags: #Udaipur #PoliceAction #COTPAAct #TobaccoRaid #UdaipurPolice #BreakingNews #RajasthanNews #LakeCityNews1
- उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कुराबड़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की मौका निरीक्षण करते हुए प्रगति की समीक्षा की अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार1
- Post by देवीलाल गरासिया2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- उदयपुर जिले के वाना गांव में पिछले 5–7 दिनों से पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चने की फसल की कटाई कर रही महिलाओं को खेत के पास पैंथर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं भयभीत होकर तुरंत वहां से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं और गांव में इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं खेत में चने की फसल की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान पास के खेत में अचानक पैंथर दिखाई दिया। पैंथर को देखकर महिलाएं घबरा गईं और अपनी जान बचाते हुए खेत से भागकर गांव पहुंचीं। इसके बाद ग्रामीणों में पैंथर को लेकर डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिभुवन मेनारिया ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज भीण्डर कैलाश मेनारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सहायक वनपाल सुरेश मेनारिया और वनकर्मी राजेंद्र सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में उस स्थान का निरीक्षण किया जहां पैंथर का मूवमेंट देखा गया था। इसके बाद पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया गया है। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। इस दौरान मौके पर चंद्रप्रकाश मेनारिया, त्रिभुवन मेनारिया, चंपपेश मेनारिया, कैलाश उदावत, अर्पित मेनारिया, भावेश मेनारिया, रामचंद्र मेनारिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1