लखीमपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का नगर कार्यालय खुला, नेताओं ने भरी हुंकार लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मजबूत बनती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा AIMIM से जुड़कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में पार्टी पर तंज करने वाले लोगों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि मजलूमों और दलितों की आवाज है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। वहीं एडवोकेट सोहेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कब बनी और उसका उद्देश्य तथा अस्तित्व क्या है। नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मो. हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखीमपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का नगर कार्यालय खुला, नेताओं ने भरी हुंकार लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मजबूत बनती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से
अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा AIMIM से जुड़कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने
अपने संबोधन में पार्टी पर तंज करने वाले लोगों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि मजलूमों और दलितों की आवाज है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ पार्टी
को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। वहीं एडवोकेट सोहेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कब बनी और उसका उद्देश्य तथा अस्तित्व क्या है। नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मो. हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- लखीमपुर खीरी - ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने आर्थिक सहायता प्रदान की बिटिया के अनुरोध पर विधायक मौके पर पहुँचे और परिवार को 5 बर्तन (पचहड़) दिए, साथ ही आशीर्वाद स्वरूप 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी, विधायक ने कहा कि गरीबों की मदद का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा⤵️1
- रमियाबेहड़ ब्लॉक के जिम्मेदार क्यों मौन? गांव वालों में आक्रोश लखीमपुर खीरी। विकास खंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्राम तेजन पुरवा में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां गांव में आरसीसी सड़क की मांग की गई थी, वहीं अब जबरन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है, जिससे गांव में चर्चा और नाराजगी दोनों बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से गांव के लोग कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे थे। बरसात के मौसम में रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। परेशान होकर गांववासियों ने 1076 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरसीसी सड़क बनाने की मांग की थी। ग्रामीणों के अनुसार यह मांग ग्राम तेजन पुरवा के पूर्व साइड में डामर रोड से लल्लन के घर के सामने तक आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर की गई थी। लेकिन अब मौके पर आरसीसी की जगह इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब ग्रामीणों ने आरसीसी सड़क की मांग की थी तो आखिर इंटरलॉकिंग क्यों बनाई जा रही है? क्या इसके पीछे कोई तकनीकी कारण है या फिर कोई और खेल चल रहा है? ग्रामीण यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर ब्लॉक रमियाबेहड़ के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन क्यों हैं? क्या उन्हें ग्रामीणों की समस्या दिखाई नहीं दे रही या फिर जानबूझकर इस मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है? अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर ग्रामीणों को ऐसे ही अधूरे विकास से समझौता करना पड़ेगा। 👉 ग्रामीणों का सीधा सवाल — जब मांग आरसीसी सड़क की थी, तो इंटरलॉकिंग क्यों?2
- विधायक रोमी साहनी ने बिटिया के विवाह में दी आर्थिक सहायता, लखीमपुर खीरी। ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर क्षेत्रीय विधायक Romi Sahni ने आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की मदद की। बताया गया कि बिटिया के अनुरोध पर विधायक रोमी साहनी स्वयं मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने विवाह में सहयोग स्वरूप 5 बर्तन (पचहड़) भेंट किए तथा आशीर्वाद के रूप में 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद करना उनका दायित्व है और यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। विधायक की इस पहल से परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।1
- लखीमपुर खीरी - ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने आर्थिक सहायता प्रदान की बिटिया के अनुरोध पर विधायक मौके पर पहुँचे और परिवार को 5 बर्तन (पचहड़) दिए, साथ ही आशीर्वाद स्वरूप 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी, विधायक ने कहा कि गरीबों की मदद का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा⤵️1
- लखीमपुर खीरी। ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर क्षेत्रीय विधायक Romi Sahni ने आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की मदद की। बताया गया कि बिटिया के अनुरोध पर विधायक रोमी साहनी स्वयं मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने विवाह में सहयोग स्वरूप 5 बर्तन (पचहड़) भेंट किए तथा आशीर्वाद के रूप में 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद करना उनका दायित्व है और यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। विधायक की इस पहल से परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।1
- Post by Monu Kumar1
- पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस टीम ने एक आरोपी को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की गुप्ता उर्फ विक्की नेपाली पुत्र बेचूराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ग्राम जानिपुर थाना शिवगढ़ जनपद सुलतानपुर का निवासी है और वर्तमान में पलिया के मोहल्ला शास्त्रीपुरवा मजरा मकनपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा उसके पास से 4850 रुपये नकद, वीवो कम्पनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर UP-31-CH-6193 भी बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्की नेपाली का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे पलिया थाना में दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अमन राय, कृष्ण मुरारी, अनुज गोलियान एवं अतुल त्रिपाठी शामिल रहे।1
- Post by Mr Gupta Ji1