माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना अचलगंज क्षेत्र स्थित एस.ए.वी. इंटर कॉलेज, अचलगंज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रश्नपत्र वितरण कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा परीक्षार्थियों के लिए अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। वहीं एसएसपी ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण से केंद्र पर सतर्कता और व्यवस्था मजबूत रही।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह
ने थाना अचलगंज क्षेत्र स्थित एस.ए.वी. इंटर कॉलेज, अचलगंज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रश्नपत्र वितरण कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान
केंद्र व्यवस्थापक को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा परीक्षार्थियों
के लिए अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। वहीं एसएसपी ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण से केंद्र पर सतर्कता और व्यवस्था मजबूत रही।
- आज जनपद उन्नाव शहर में लगा भीतर जम जम ने मचाया तहलका थाना दही क्षेत्रमौरंग डंपर के एक्सीडेंट के बाद लगा भीषण जामथाना दही से अचलगंज बाईपास उन्नाव के आगे गहरा तक लगा भीषण जाम1
- उन्नाव जनपद में समाज सेविका डॉ सुषमा सिंह ने गरीब और असहाय लोगों को कंबल व राहत खाद सामग्री की वितरित1
- *➡️नक्सल गढ़ में CRPF का महाधमाका! तोंगपाल में विकास और विश्वास का बिगुल!...* *➡️ जहां गूंजती थीं गोलियां, वहां अब विकास की दस्तक! तोंगपाल में CRPF का बड़ा अभियान!...* *➡️ नक्सलियों को सीधी चुनौती! तोंगपाल में CRPF ने शुरू किया शांति और विकास का महासंकल्प!...* *सुकमा संवाददाता राम प्रसाद नाग*1
- खबरों के अनुसार , डोरंडा में एक मर्सिडीज-बेंज कार ने एक बाइकर को टक्कर मार दी। जब घायल युवक ने मुआवजे की मांग की, जिसके बाद ग़ुस्साए चालक ने पीड़ित को कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात क्या है? युवक पूरी घटना के दौरान कार के बोनट से चिपका रहा और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, जबकि वाहन लगातार रफ्तार से भागता रहा। कार एक वकील चला रहा था - एक ऐसा व्यक्ति जिसका काम कानून का पालन करना होता है, न कि उसे रौंदना।1
- पहले जूते से मारूंगा फिर मसल दूंगा उसके बाद जान से मार दूंगा धमकी देते हुए वीडियो हुआ वायरल, मामूली सी बात पर टीबी अस्पताल के फॉर्मेशिस्ट सुधीर वर्मा ने एआरओ अमन शुक्ला को दी धमकी कानपुर के किदवई थाना छेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र1
- कानपुर नगर, पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को अनवरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को जाल में फंसा रहा था, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूरी पुलिस वर्दी—बेल्ट, जूते और पी-कैप के साथ—पहनकर रौब झाड़ता था। इतना ही नहीं, वह कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को उच्चाधिकारी बताता था, लखनऊ में निजी स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तक आयोजित कराता था, जिससे लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो जाए। रकम लेने के बाद आरोपी परिणाम में देरी का बहाना बनाकर पीड़ितों को डराता और धमकाता था, उसके कब्जे से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, वर्दी, लाइटर पिस्टल, कारतूस और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अपने दो साथियों—दुर्गेश सविता और विजय चौहान—के साथ मिलकर ठगी का संगठित गिरोह चला रहा था, दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, इस कार्रवाई से वर्दी की आड़ में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है..??1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- गोलीकांड से मचा हड़कंप! पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त दबोचा गया! नमस्कार, आप देख रहे हैं स्वागत ज़िंदगी न्यूज़। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में छपेड़ा पुलिया के पास देर रात मारपीट और गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। जांच में सामने आया कि सोनू राठौर पर अभिषेक विश्वकर्मा ने हमला किया। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने कड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है।1