logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बगोदर के करम्बा में बिजली टावर के निकट युवक का मिला शव, सनसनी बगोदर: थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत अंतर्गत करंबा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बिजली टावर के पास खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही डीएसपी धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मौके की जांच के दौरान पुलिस को शव के पास धान में डालने वाला सल्फेट टैबलेट का पैकेट मिला। वहीं बिजली टावर के निचले हिस्से में एक गमछा बंधा हुआ पाया गया। मृतक के मुंह से झाग निकलने और उल्टी के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान बोकारो जिले के पोटसो निवासी 26 वर्षीय जागेश्वर महतो के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर बगोदर थाना लाया गया है, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

5 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
5 hrs ago

बगोदर के करम्बा में बिजली टावर के निकट युवक का मिला शव, सनसनी बगोदर: थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत अंतर्गत करंबा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बिजली टावर के पास खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही डीएसपी धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मौके की जांच के दौरान पुलिस को शव के पास धान में डालने वाला सल्फेट टैबलेट का पैकेट मिला। वहीं बिजली टावर के निचले हिस्से में एक गमछा बंधा हुआ पाया गया। मृतक के मुंह से झाग निकलने और उल्टी के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान बोकारो जिले के पोटसो निवासी 26 वर्षीय जागेश्वर महतो के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर बगोदर थाना लाया गया है, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    22 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • आइए हम सब मिलकर वनस्पतियों की रक्षा करें, पेड़ों को बचाकर अपने जीवन को सुरक्षित रखें। एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्राइम न्यूज Pnews की इस पहल को आगे बढ़ाएं। #greenjharkhand #greengiridih #ekpedlagayen #Pnewskimuhim #sudipsonumantri #jamuawankhetra #PNews
    1
    आइए हम सब मिलकर वनस्पतियों की रक्षा करें, पेड़ों को बचाकर अपने जीवन को सुरक्षित रखें। एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्राइम न्यूज Pnews की इस पहल को आगे बढ़ाएं।
#greenjharkhand 
#greengiridih 
#ekpedlagayen
#Pnewskimuhim
#sudipsonumantri
#jamuawankhetra
#PNews
    user_Pravesh Pandey
    Pravesh Pandey
    पत्रकार Giridih, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • जोड़ापोखर. थाना क्षेत्र के बरारी बूढ़ीबांध खपड़ाधौड़ा निवासी वर्षीय गुड्डू शेख उर्फ़ शमीम अंसारी (45) का शव संदिग्ध परिस्थिति में डिगवाडीह ओबी डंप के समीप मिलने से यहाँ सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं मौके पर पहुँचे मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगो का यह कहना है कि युवक की हत्या कर शव ओबी डंप के पास फेंक दिया गया है. घटना स्थल के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से नाराज लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. लोगो ने कहा की मृतक काफ़ी मिलन सार युवक था. उसकी हत्या कैसे ओर क्यों कर दी गई यह समझ से परे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
    1
    जोड़ापोखर. थाना क्षेत्र के बरारी बूढ़ीबांध खपड़ाधौड़ा निवासी वर्षीय गुड्डू शेख उर्फ़ शमीम अंसारी (45) का शव संदिग्ध परिस्थिति में डिगवाडीह ओबी डंप के समीप मिलने से यहाँ सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है.
वहीं मौके पर पहुँचे मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगो का यह कहना है कि युवक की हत्या कर शव ओबी डंप के पास फेंक दिया गया है. घटना स्थल के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से नाराज लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. लोगो ने कहा की मृतक काफ़ी मिलन सार युवक था. उसकी हत्या कैसे ओर क्यों कर दी गई यह समझ से परे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद : धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई। इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    धनबाद : धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया।
पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई।
इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • देश में हाई-टेक टेक्नोलॉजी और विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी कुछ और ही है। इस वीडियो में हम आपको दिखा रहे हैं एक ऐसे गाँव की सच्चाई, जहाँ आज भी न पीने का पानी है, न चापानल, और न ही ठीक से चलने के लिए सड़क। क्या यही है विकास? क्या गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचना अभी भी एक सपना है? इस वीडियो को पूरा देखें, शेयर करें और अपनी आवाज उठाएँ ताकि ये सच्चाई हर किसी तक पहुँचे। 👉 वीडियो को Like 👍 करें 👉 चैनल को Subscribe 🔔 करें 👉 अपनी राय Comment में जरूर बताएं #VillageReality #DevelopmentTruth #India #GroundReport
    1
    देश में हाई-टेक टेक्नोलॉजी और विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी कुछ और ही है।
इस वीडियो में हम आपको दिखा रहे हैं एक ऐसे गाँव की सच्चाई, जहाँ आज भी न पीने का पानी है, न चापानल, और न ही ठीक से चलने के लिए सड़क।
क्या यही है विकास?
क्या गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचना अभी भी एक सपना है?
इस वीडियो को पूरा देखें, शेयर करें और अपनी आवाज उठाएँ ताकि ये सच्चाई हर किसी तक पहुँचे।
👉 वीडियो को Like 👍 करें
👉 चैनल को Subscribe 🔔 करें
👉 अपनी राय Comment में जरूर बताएं
#VillageReality #DevelopmentTruth #India #GroundReport
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • धनबाद नगर पालिका क्षेत्र से मेयर बने संजीव सिंह का रविवार की संध्या कतरास आगमन पर उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ. इस मौके पर डीजे की धून पर उनके समर्थकों ने जमकर डांस किया. मौके पर जमकर पटाखे फोड़े गए. मौके पर संजीव सिंह पर फूल बरसाए गए. कतरास के भगत सिंह चौक से स्टेशन रोड तक जन सैलाब उमड़ पड़ा. मौके पर लोगो ने शांतिपूर्ण ढंग से उनकी बातों को सुना. मेयर संजीव सिंह ने कतरास में नाली, जल जमाव, सफाई व पानी इत्यादि की मुलभुत समस्या को दूर करने के लिए कई सोगातों की घोषणा की.
    1
    धनबाद नगर पालिका क्षेत्र से मेयर बने संजीव सिंह का रविवार की संध्या कतरास आगमन पर उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ. इस मौके पर डीजे की धून पर उनके समर्थकों ने जमकर डांस किया. मौके पर जमकर पटाखे फोड़े गए. मौके पर संजीव सिंह पर फूल बरसाए गए. कतरास के भगत सिंह चौक से स्टेशन रोड तक जन सैलाब उमड़ पड़ा. मौके पर लोगो ने शांतिपूर्ण ढंग से उनकी बातों को सुना. मेयर संजीव सिंह ने कतरास में नाली, जल जमाव, सफाई व पानी इत्यादि की मुलभुत समस्या को दूर करने के लिए कई सोगातों की घोषणा की.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.