गौतम मौर्य हत्याकांड: आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन थाना कांट क्षेत्र में हुई हिंदू युवक गौतम मौर्य की चाकू मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस सनसनीखेज वारदात की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और त्वरित जांच की पुरजोर मांग की है। संगठन का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय बना रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश मंत्री एडवोकेट अर्पित भामाशाह, एडवोकेट प्रशांत राजपूत, एडवोकेट अंकित यादव और अनु सिंह एडवोकेट सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम गणमान्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित
गौतम मौर्य हत्याकांड: आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन थाना कांट क्षेत्र में हुई हिंदू युवक गौतम मौर्य की चाकू मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस सनसनीखेज वारदात की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और त्वरित जांच की पुरजोर मांग की है। संगठन का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भय बना रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश मंत्री एडवोकेट अर्पित भामाशाह, एडवोकेट प्रशांत राजपूत, एडवोकेट अंकित यादव और अनु सिंह एडवोकेट सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम गणमान्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित
- डीएम-एसपी ने पटना देवकली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं परखी शाहजहांपुर, 1 अगस्त। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रसिद्ध शिव मंदिर पटना देवकली स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसपी ने मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी से मेले की व्यवस्थाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मंदिर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली धाम पर सावन के प्रथम सोमवार सहित पूरे श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।1
- गौतम मौर्य की हत्याकांड के बाद एसपी सिटी की नोक जोक1
- श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण1
- संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है विश्व हिंदू परिषद ने समर्थित पूर्णिया सांसद का पुतला दहन किया शाहजहांपुर। संसद भवन के द्वार पर संत के स्वरूप में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत समाज व सनातन संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस किया गया है जिससे पूज्य संतों की व सनातनीय समाज की भावना आहत हुई है। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी गेट के पास एकत्र होकर कांग्रेस समर्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर आर्य समाज मंदिर समाज विरोधी धर्म विरोधियो की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया। पुतला दहन व हवन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विहिप अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश कोरी,श्याम मिश्रा,सुरेश राठौर,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, श्री ओम गुप्ता, अवनीश, आशुतोष, विजय चौहान, जिला संयोजक बजरंग दल हर्षित गुप्ता, लखन वर्मा अनुज यादव अजय मिश्रा, महानगर समरसता प्रमुख ऋषभ गुप्ता,सह प्रचार प्रमुख कुणाल राठौड़, सोनू सिंह, अवनीश प्रजापति,चंद्रवीर सिंह,विनय सिंह,दुर्वेश,विशाल कश्यप, किशन कुमार दुर्वेश कुमार आशीष शर्मा कीर्तिमान गुप्ता रामसहाय गुप्ता विकास प्रजापति आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक को धारदार हथियार से घायल किए जाने, उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय घायल की मृत्यु होने तथा पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*1
- संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी" शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- गौतम मौर्य का शव पोस्टमार्टम के बाद धरना स्थल पहुंचा, कांट थाने के सामने हाईवे.. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गौतम मौर्य का शव कांट थाने के सामने धरना स्थल पर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया गया। हजारों की संख्या में लोग धरने पर डटे हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार लोगों को समझाने में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और धरना-प्रदर्शन जारी है।1