कटरा मेदिनीगंज स्थित बंद पराग दुग्ध संकलन केंद्र को पुनः संचालित करने की मांग प्रतापगढ़ राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत कटरा मेदिनी स्थित लंबे समय से बंद पड़े पराग सहकारी दुग्ध उत्पादन एवं संकलन केंद्र को पुनः संचालित किए जाने की मांग सरकार से की है।सांसद ने कहा कि कटरा मेदिनी स्थित यह केंद्र कभी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार था। पराग डेयरी द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से गांव-गांव दुग्ध संकलन केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां किसानों से दूध एकत्रित कर कटरा मेदिनीगंज स्थित मुख्य केंद्र पर भेजा जाता था। इससे किसानों को उनके दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य और नियमित आय प्राप्त होती थी।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भुगतान में विलंब, वितीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं तथा व्यवस्था में आई शिथिलता के कारण किसानों का इस व्यवस्था से विश्वास कम होता गया। परिणामस्वरूप किसानों ने केंद्र पर दूध देना बंद कर दिया और पिछले तीन वर्षों से यह केंद्र पूरी तरह बंद पड़ा है। केंद्र में लगी मशीनें एवं अन्य संसाधन निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे सार्वजनिक परिसंपत्तियों का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि इस दुग्ध संकलन केंद्र से लगभग 20 हजार किसान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होते थे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी थी। केंद्र के पुनः संचालन से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को स्थानीय स्तर पर बाजार, उचित मूल्य और नियमित आय का अवसर मिल सकता है।उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के लंबित भुगतान एवं कथित अनियमितताओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा कटरा मेदिनी स्थित पराग दुग्ध संकलन केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध सहकारिता व्यवस्था को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

- थाना कुंडा क्षेत्र के श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार कुंडा ने क्या कहा थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में इलाज के दौरान 01 व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बंध -क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस की बाइट1
- अनुपम शुक्ला जी ने नीतेश लोधी की मदद के लिए आगे बढ़कर ₹1,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 🙏 ❤️ मानवता की मिसाल ❤️ जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। शिक्षक अनुपम शुक्ला जी ने नीतेश लोधी की मदद के लिए आगे बढ़कर ₹1,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 🙏 आपका यह नेक और सराहनीय कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे ही सहयोग और संवेदनशीलता से इंसानियत मजबूत होती है। ❤️ S NEWS UP डिजिटल न्यूज़ चैनल की ओर से शिक्षक अनुपम शुक्ला जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌹 हर कदम सच के साथ, जनता की आवाज। #SNEWSUP #मानवता_की_मिसाल #अनुपम_शुक्ला #समाजसेवा #आर्थिक_सहयोग #मानवता #जनता_की_आवाज1
- अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जुटेंगे व्यापारी अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यालय अमेठी में आयोजित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।4
- रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज एवं अन्य जगहों पर भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई* रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज एवं अन्य जगहों पर भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई* *पूर्व विधायक भाजपा के फायर नेता अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के अगुवाई में* *पूर्व विधायक धीरज योजना कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के वीर जवान शहीदों का बलिदान को याद करते हुए बराबर नमन करती है* *और उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी कभी देश हित में कोई कार्य नहीं किया है देश विरोधी काम करती है समाजवादी पार्टी* *और उन्होंने कहा कि जब देश सुरक्षित रहेगा तभी हिंदुस्तान सुरक्षित रहेगा युवाओं को देशभक्ति के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है* *देशभक्ति के कार्यक्रम में सभी क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली* *2047 तक विकसित भारत बनेगा इसी उद्देश्य के साथ देशभक्ति का कार्यक्रम लगातार चल रहा है* *और आपको बता दे रानीगंज क्षेत्र में कई गरीब असहाय लोगों का घर अपने पास से पूर्व विधायक ने बनवाया है* *क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे उसी समय उनकी नजर कच्छ मकान पर पड़ गई जो की जर्जर था कोई महुली जैसी अप्रिय घटना ना हो जाए इस बात को देखते हुए ₹12000 नगद दिया और* *ईंट ,सीमेंट गिरवाकर मकान बनवाने का कार्य कर रहे हैं भाजपा के फायर ब्रांड नेता धीरज ओझा* *और उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में ऐसे जर्जर मकान को चिन्हित किया जा रहा है और जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है जिलाधिकारी मदद भी कर रहे हैं*1