लोकेशन,,,,,,समस्तीपुर *स्लग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* समस्तीपुर के खानपुर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन का शुभारंभ। *एंकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खानपुर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से एफसीएम (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन देकर की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश कुमार ने बताया कि जब हीमोग्लोबिन का स्तर 7 ग्राम से कम हो जाता है, तो इसे गंभीर एनीमिया की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसी स्थिति में प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर को शून्य करने और माँ एवं शिशु के जीवन की रक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राणा नितेश कुमार सिंह, ग्रेड-ए वार्ड सिस्टर श्रीमती पुष्पा कुमारी तथा सिस्टर इंचार्ज श्रीमती जूही कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, इस इंजेक्शन का अब तक कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। आगे चलकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें भी यह इंजेक्शन दिया जाएगा।

- बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बनेंगे #ईलमासनगरटुडे1
- दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने और मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है, जहां की रहने वाली रौनक परवीन ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रौनक परवीन का आरोप है कि उनके पति के साथ हुए मारपीट के मामले में सिमरी थाना जानबूझकर FIR दर्ज नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जमीन विवाद को लेकर उनके पति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार, DMCH में भर्ती के दौरान उनके पति का फर्द बयान बेंता थाना द्वारा 2 अप्रैल को सिमरी थाना भेजा गया था। उनके पास पोस्ट ऑफिस की रिसीविंग भी मौजूद है, जिससे यह साबित होता है कि फर्द बयान समय पर भेज दिया गया था। लेकिन जब रौनक परवीन सिमरी थाना पहुंची, तो बार-बार उन्हें बताया गया कि फर्द बयान थाना तक पहुंचा ही नहीं है। रौनक परवीन ने आरोप लगाया है कि सिमरी थाना प्रभारी विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर पहले भी FIR दर्ज करने में टालमटोल करते रहे हैं और इस बार भी जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण ही उनके पति के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़िता ने SSP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी चौक के पास टाटा 407 की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल मे ईलाज के दौरान हुई मौत1
- Post by Vaanishree News1
- मुजफ्फरपुर - आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 विश्व रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी का 135 वी जयंती बिहार विकास संघर्ष समिति मुजफ्फरपुर द्वारा मनाई गई। जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णदेव पासवान, संयोजक श्री राजाराम ने संबोधित किया। माननीय संस्थापक श्री शंकर चौधरी जी, स्टेट कमिटी सदस्य डॉ. राजेश कुमार, कठपुतली कलाकार सुनील कुमार, राजकिशोर राम महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमति किरण झा, श्वेता कुमारी अनीता देवी, तथा अन्य लोग शामिल हुए।2
- समस्तीपुर:मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा मे यूपी के वाराणसी जिले के लंका थाने के पुलिस ने बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे ललन सिंह इश्तेहार चिपकाया , सरेंडर नहीं करने पर पुलिस द्वारा कुर्की की दी गई चेतावनी!1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- बच्चों ने केक काटकर समस्तीपुर शहर के शांति विहार मुहल्ला में मनाया बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 135वीं जयंती*1
- बिहार के सियासत में नया अध्याय, सम्राट चौधरी बनेमुख्यमंत्री बिहार की राजनीति आज एक नए मोड़ पर खड़ी है। लंबे इंतजार और कई सियासी कयासों के बाद, आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतज़ार था। पटना के राजभवन में आज एक नया इतिहास लिखा गया है।"1