Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिपोर्ट संजय निषाद प्रयागराज प्रयागराज में हाल ही में एक बड़ी गैस से जुड़ी दुर्घटना हुई है। यह हादसा 23 मार्च 2026 को हुआ। Phaphamau क्षेत्र के चांदापुर गांव में एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के बाद वहां रखे अमोनिया गैस टैंक से गैस रिसाव शुरू हो गया। उस समय अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। अब तक की जानकारी 4 मजदूरों की मौत हो गई। 12–14 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कई मजदूर बिहार के सहारसा जिले के बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू किया। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया गया और गैस रिसाव को नियंत्रित किया गया।
Sanjay Lal

More news from Prayagraj and nearby areas
- सनोज मिश्रा ने की छेड़छाड़', डायरेक्टर पर भड़कीं मोनालिसा, पूछा- मूवी के लिए रेप करोगे? मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सनोज ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जबकि परिवार ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया. मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा का रिएक्शन नहीं आया है. महाकुंभ से रातोरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने स्टार बनाया. अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में हीरोइन लिया, एक्टिंग की ट्रेनिंग दी. लेकिन फरमान खान की दुल्हन बनने के बाद मोनालिसा के तेवर ही बदल गए हैं. मोनालिसा की शादी को उनके परिवार और सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का नाम दिया. इस रिश्ते पर सवाल उठाए. इस पूरे विवाद पर मोनालिसा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा को आड़े हाथों लिया.1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- #3rd_जेंडर_बहुआयामी_दल क्या हमे अपना जेंडर साबित करने के लिए #DM_और_CMO_ऑफिस के चक्कर लगाने पढ़ेंगे क्यो ?बहुआयामी दल के प्रश्न व अपील?1
- फाफामऊ मे कोल्ड स्टोरेज गिरने के मामले मे सपा नेता अंसार अहमद सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, रिन्यू करने वाले अधिकारी के ऊपर अभी तक कोई कार्यवाही नही? समय_होत_बलवान... इसी लिए कहते हैं कि इंसान को कभी भी अपनी ताकत या अच्छे वक्त पर घमंड नहीं करना चाहिए , जमीन पे बैठे ये सक्स आम आदमी ने बल्कि पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अंसार अहमद हैं जो कि पुलिस हिरासत में बैठे हैं। इनके ही शीतगृह ( कोल्ड स्टोरेज ) के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में कोल्ड स्टोरेज गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंसार अहमद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने अंसार अहमद, उनके बेटे मंजूर इलाही और भतीजे अलाउद्दीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। लेकिन एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता है कि उस अधिकारी को क्यूँ नहीं गिरफ्तार किया गया जिसने उस जर्जर कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस को रिन्यू किया वो भी तो कहीं ना कहीं बराबर का गुनहगार है। खैर गलती हुई है तो सजा भी मिलनी ही चाहिये आखिर बेकसूरों की जान तो गई ही है पर सजा भी बराबर मिलनी चाहिये कियोकि उस अधिकारी का भी उतना ही दोष है जिसने इस कोल्ड स्टोर को रिनुअल किया हैं। देखते है योगी आदित्यनाथ की सरकार इन गरीब परिवार के साथ किया न्याय करती है।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- प्रयागराज: विकास प्राधिकरण नें अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाया अभियान,पीडीए नें पीपल गाँव मे 10,बीघा ज़मीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग क़ो ध्वस्त किया इस जगह पर वाजिद अली उर्फ़ गुड्डू नें की थी अवैध प्लाटिंग,इसी तरह शकील अहमद,दानिश नें कसारी मे 5 बीघा ज़मीन पर की थी,प्लाटिंग पीडीए के बुलडोज़र नें सभी क़ो ध्वस्त किया,सूत्रों के मुताबिक इन ज़मीनो पर प्रशाशन नें खरीदने बेचने पर रोक लगाई थी,लेकिन की जा रही अवैध प्लाटिंग!1
- Post by गुरु ज्ञान1