Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर आपके पास साँप का फोटो हो तभी मुझे आप कॉल करे क्योकि में यही बता सकता हूँ की साँप बिना जहर वाला है या जहर वाला, इलाज तो डॉक्टर साहब ही करेंगे ना। आपको अगर सिम्टम दिखाई दे रहे है और आपके पास साँप का फोटो नहीं है तो आप हॉस्पिटल ले जाइए, इलाज डॉक्टर ही करंगे आपका भाई इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, निसान हो तो फिर भी काम कीडियो चलाकता है
SURENDRA SINGH GURJAR
अगर आपके पास साँप का फोटो हो तभी मुझे आप कॉल करे क्योकि में यही बता सकता हूँ की साँप बिना जहर वाला है या जहर वाला, इलाज तो डॉक्टर साहब ही करेंगे ना। आपको अगर सिम्टम दिखाई दे रहे है और आपके पास साँप का फोटो नहीं है तो आप हॉस्पिटल ले जाइए, इलाज डॉक्टर ही करंगे आपका भाई इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, निसान हो तो फिर भी काम कीडियो चलाकता है
More news from राजस्थान and nearby areas
- करौली राजस्थान के बहुचर्चित गोगामेडी हत्याकांड के मामले में लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत सोमवार को करौली पहुंचकर उन्होंने सरकार से उनके पति की हत्या के खुलासे को लेकर राजस्थान के प्रत्येक जिले में यात्रा कर सरकार से हत्याकांड में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए सरकार को न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। वही राजस्थान दिवस से एक दिन पूर्व 29 मार्च को विधानसभा घेराव करने हेतु लोगों से संपर्क साधने के साथ सरकार से उनके पति की हत्या के मामले में सख्त सजा दिलवाने की मांग करती नजर आई।1
- हिंडौन चैत्र नवरात्र के अवसर पर आदि गौड़ ब्राह्मण समाज ने पदयात्रियों की सेवा के लिए पांचवें सामूहिक भंडारे का आयोजन किया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे समाज के सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की श्रद्धापूर्वक सेवा की। दिनभर भंडारा स्थल पर पदयात्रियों और भक्तों की आवाजाही बनी रही, और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस भंडारे में बेंगलुरु से आए समाज के अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने पदयात्रियों को फल वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष तुलसीराम, कैलाश ड्राइवर, हरि बाबू टाटा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जगदीश गौड़, नर्सिंग अधीक्षक ओमीलाल गौड़, द्वारकाप्रसाद गौड़, भगवत प्रसाद गौड़, दीपक मार्बल, द्वारका प्रसाद गौड़ (करसौली वाले), लक्ष्मीकांत गौड़, जोगेंद्र गौड़, किरोड़ी लाल गौड़, दामोदर गौड़, भीमसेन गौड़, मोनू गौड़, जानवी गौड़, भूमि गौड़, रामनिवास गौड़ (बदनपुर वाले) और प्यारेलाल सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने मिलकर सेवा कार्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।1
- देवली गांव में माता जी के पास बहुत दुखद घटना कल रात को एक्सीडेंट हो गये प्रजापतो के लड़के........ देवली गाँव..... 😢1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- लालसोट में 6 बीघा गेहूं की फसल जली:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान को लाखों का नुकसान हुआ लालसोट क्षेत्र के गोल्या गांव में सोमवार को एक किसान की 6 बीघा गेहूं की पकी फसल आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान रामस्वरूप शर्मा को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।3
- रणथंभोर नेशनल पार्क में उस समय हड़कंप मच गया जब एक वनकर्मी की अचानक टाइगर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान वनकर्मी बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक टाइगर सामने आ गया। स्थिति को भांपते हुए वनकर्मी तुरंत बाइक छोड़कर पास में खड़ी पर्यटकों की जिप्सी में जा बैठा, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। कुछ देर बाद टाइगर जंगल की ओर चला गया और सभी ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान वहां मौजूद पर्यटकों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।1
- चैत्र नवरात्र का मेला आज 16 मार्च गंगापुर सिटी से कैला देवी भवन के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 50% छूट किराए में देकर यात्रियों को दिया जा रहा है खासकर तोहफा, वह जहां बेसन का किराया ₹60 है वहां राजस्थान सरकार द्वारा कैला देवी यात्रियों को गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से कैला देवी भवन तक मात्र ₹30 में पहुंचा जा रहा है और रोडवेज की करीब 30 बजे लगाई गई है रेलवे स्टेशन पर जिसकी जानकारी रोडवेज प्रबंधक गंगापुर सिटी के अरविंद द्वारा दी गई1
- करौली। राजस्थान के करौली जिले में पुलिस ने संगठित अपराध व अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ एक ऐतिहासिक कार्यवाही को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधों में लिप्त लोगों के लिए भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। करौली दंगे के मुख्य आरोपी व जिले के कुख्यात 'सट्टा किंग' अमीनुद्दीन के काले साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कस दिया है। जिनमें 35 करोड़ की 18 संपत्तियां कुर्क करने की तैयारी की गई है। करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने एक विशेष प्रेसवार्ता में इस बड़ी कार्यवाही का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि अमीनुद्दीन ने अवैध सट्टे के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस अवैध संपत्ति को कुर्क (जब्त) करने के लिए पुलिस ने हिण्डौन कोर्ट में चालान (इस्तगासा) पेश कर दिया है। एसपी सोनवाल ने बताया कि सट्टा किंग अमीनुद्दीन के खिलाफ पुलिस थानों में कुल 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह चर्चित करौली दंगे का भी मास्टरमाइंड रहा है। पुलिस की यह जब्ती की कार्यवाही नए आपराधिक कानून धारा 107 बीएनएसएस (BNSS) के तहत की जा रही है, जो अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने का कड़ा प्रावधान करती है। पुलिस की जांच सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है। सूत्रों और पुलिस जांच के अनुसार, सट्टा किंग द्वारा विदेश में भी भारी निवेश कर संपत्ति खरीदे जाने की पुख्ता जानकारी मिली है। जिसकी पुलिस सघन जांच की जा रही है। इस कार्यवाही के बाद जिले के अन्य सटोरियों व अपराधियों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। 35 करोड़ की कुल 18 अकूत संपत्तियों में विशेष तय पुलिस ने चालान में उल्लेख किया कि- जयपुर में खरीदे गए दो आलीशान फ्लैट, एक होटल और एक बड़ा मकान, 19 बीघा 7 विस्वा कृषि भूमि, एक दुकान का व्यावसायिक भूखंड, एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल की गई है। वही अन्य की जांच जारी है।1
- केंद्रीय परिवर्तित योजना एफएमडीसीपी के 7 वे चरण के अंतर्गत 16 मार्च से दुधारू पशुओं को खुरपाका मुंहपका रोग से बचाव के अलीपुरा में टीके लगाए गए।अभियान पूरे राजस्थान में एक साथ शुरू हुआ पशुधन निरीक्षक राधेश्याम देवत प्रभारी पशु चिकित्सा उप केंद्र अलीपुरा ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग करौली के निर्देशानुसार चलेगा।संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग करौली डॉ गंगा सहाय मीणा के निर्देशन में अलीपुर में पशु चिकित्सकों की टीम में घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगाया। संयुक्त निदेशक ने निर्देश दिए कि घर घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर भारत पशुधन एप पर अपडेट कर इंद्राज करें साथ ही पशुपालकों से अपील की कि जब भी पशुपालन विभाग का कर्मचारी घर पहुंचे तो टीकाकरण करने में सहयोग करें।1