logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाह रे यूपी बोर्ड... पास छात्रा को चार महीने बाद कर दिया फेल! विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के शाहबाजपुर डोर स्थित जनता हाईस्कूल की छात्रा के मामले ने यूपी बोर्ड की परीक्षा और परिणाम व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर के अनुसार छात्रा ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा पास की थी और उसे उत्तीर्ण अंकतालिका भी मिली थी. इसके आधार पर उसने दूसरे विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश भी ले लिया। लेकिन करीब चार महीने बाद परिणाम में बदलाव कर उसे पांच विषयों में फेल दिखा दिया गया। मामला इसलिए और गंभीर है क्योंकि खबर में प्रकाशित दोनों अंकतालिकाओं में अंकों का अंतर साफ दिखाई दे रहा है। छात्रा और उसका परिवार अब परेशान है और उसकी आगे की पढ़ाई पर भी संकट खड़ा हो गया है। जिस छात्रा को बोर्ड ने स्वयं पास घोषित किया, अंकतालिका जारी की और जिसके आधार पर उसने अगली कक्षा में प्रवेश ले लिया, उसे चार महीने बाद अचानक फेल घोषित करने की नौबत कैसे आई? यदि तकनीकी या मानवीय त्रुटि है तो इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा।

9 hrs ago
user_पत्रकार विकास दीक्षित
पत्रकार विकास दीक्षित
Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
32ec9ba5-bc05-416e-bff3-17e6641864d9

वाह रे यूपी बोर्ड... पास छात्रा को चार महीने बाद कर दिया फेल! विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के शाहबाजपुर डोर स्थित जनता हाईस्कूल की छात्रा के मामले ने यूपी बोर्ड की परीक्षा और परिणाम व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर के अनुसार छात्रा ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा पास की थी और उसे उत्तीर्ण अंकतालिका भी मिली थी. इसके आधार पर उसने दूसरे विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश भी ले लिया। लेकिन करीब चार महीने बाद परिणाम में बदलाव कर उसे पांच विषयों में फेल दिखा दिया गया। मामला इसलिए और गंभीर है क्योंकि खबर में प्रकाशित दोनों अंकतालिकाओं में अंकों का अंतर साफ दिखाई दे रहा है। छात्रा और उसका परिवार अब परेशान है और उसकी आगे की पढ़ाई पर भी संकट खड़ा हो गया है। जिस छात्रा को बोर्ड ने स्वयं पास घोषित किया, अंकतालिका जारी की और जिसके आधार पर उसने अगली कक्षा में प्रवेश ले लिया, उसे चार महीने बाद अचानक फेल घोषित करने की नौबत कैसे आई? यदि तकनीकी या मानवीय त्रुटि है तो इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक यू शमशाबाद में दिनदहाड़े लूट, पीड़ित को थाने से भी मिली धमकी! फर्रुखाबाद। जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी अहलकार पुत्र रामप्रसाद सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे अपनी बाइक से अपने मौसा के घर जा रहे थे। बताया जाता है कि उनके पास लगभग एक लाख रुपये नकद भी थे। पीड़ित का आरोप है कि शमशाबाद पहुंचते ही उमाशंकर सुनार तथा उसके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक और एक लाख रुपये की नगदी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित न्याय की गुहार लगाने के लिए थाना शमशाबाद पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह प्रार्थना पत्र देने गया तो ड्यूटी पर मौजूद योगेश दरोगा जी ने उसका प्रार्थना पत्र फेंक दिया और कथित रूप से धमकाते हुए कहा कि यहां से चले जाओ, नहीं तो लाठियां मारकर ठीक कर देंगे। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। एक ओर सरकार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और रामराज्य के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर यदि पीड़ितों की शिकायतें सुनने के बजाय उन्हें धमकाकर भगाया जा रहा है, तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाए? अब क्षेत्रीय जनता और सामाजिक संगठनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक यू
शमशाबाद में दिनदहाड़े लूट, पीड़ित को थाने से भी मिली धमकी!
फर्रुखाबाद। जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी अहलकार पुत्र रामप्रसाद सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे अपनी बाइक से अपने मौसा के घर जा रहे थे। बताया जाता है कि उनके पास लगभग एक लाख रुपये नकद भी थे।
पीड़ित का आरोप है कि शमशाबाद पहुंचते ही उमाशंकर सुनार तथा उसके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक और एक लाख रुपये की नगदी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित न्याय की गुहार लगाने के लिए थाना शमशाबाद पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह प्रार्थना पत्र देने गया तो ड्यूटी पर मौजूद योगेश दरोगा जी ने उसका प्रार्थना पत्र फेंक दिया और कथित रूप से धमकाते हुए कहा कि यहां से चले जाओ, नहीं तो लाठियां मारकर ठीक कर देंगे।
इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। एक ओर सरकार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और रामराज्य के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर यदि पीड़ितों की शिकायतें सुनने के बजाय उन्हें धमकाकर भगाया जा रहा है, तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाए?
अब क्षेत्रीय जनता और सामाजिक संगठनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • `CITY NEWS: बारिश ने नगर पालिका कायमगंज की जलनिकासी व्यवस्था की खोली पोल
    1
    `CITY NEWS: बारिश ने नगर पालिका कायमगंज की जलनिकासी व्यवस्था की खोली पोल
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी। कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।
    1
    कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी।
कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi avnish Kumar ko aaj tak kisee prkar ka koi lakh prapt nhi howa han
    2
    Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi avnish Kumar ko aaj tak kisee prkar ka koi lakh prapt nhi howa han
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नमकीन व मिष्ठान; फातिहा के बाद बस स्टैंड पर हुआ समापन कन्नौज संवाददाता । कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (बारह वफात) का पर्व बेहद अकीदत, अहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में परचम थामे अकीदतमंद नात-ख्वानी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी तरानों से गुंजायमान हो उठा। दौलतपुर से शुरू होकर जुलूस ठठिया कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां हाफिज शोएब रजा और हाफिज शहनवाज ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगते हुए फातिहा पढ़ी, जिसके साथ ही जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ। जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे जुलूस के दौरान लगातार पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बेवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए। अकीदतमंदों व राहगीरों को ठंडा शरबत, नमकीन, बिस्कुट और मिठाइयों का वितरण किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू आमीन, शहनूर अहमद, शमीम एडवोकेट, लल्ला, रिजवान, मुईन, हनीफ ठेकेदार, तौफीक, फैयाज, रानू सिद्दीकी और मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
    2
    शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नमकीन व मिष्ठान; फातिहा के बाद बस स्टैंड पर हुआ समापन
कन्नौज संवाददाता । कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (बारह वफात) का पर्व बेहद अकीदत, अहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा।
हाथों में परचम थामे अकीदतमंद नात-ख्वानी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी तरानों से गुंजायमान हो उठा। दौलतपुर से शुरू होकर जुलूस ठठिया कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां हाफिज शोएब रजा और हाफिज शहनवाज ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगते हुए फातिहा पढ़ी, जिसके साथ ही जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ।
जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे जुलूस के दौरान लगातार पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बेवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए। अकीदतमंदों व राहगीरों को ठंडा शरबत, नमकीन, बिस्कुट और मिठाइयों का वितरण किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू आमीन, शहनूर अहमद, शमीम एडवोकेट, लल्ला, रिजवान, मुईन, हनीफ ठेकेदार, तौफीक, फैयाज, रानू सिद्दीकी और मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
    1
    करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा ।  

करहल/मैनपुरी 

मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। 

जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। 

इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
    user_KARHAL BULLETIN NEWS
    KARHAL BULLETIN NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शमसाबाद में खूंखार बंदरों का आतंक, आए दिन लोग हो रहे घायल शमसाबाद नगर पंचायत के कई मोहल्लों में खूंखार बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलेपुर, दारुदगिरा घड़ी, मुबारकपुर, लडंमपुर दोयम और मीरा दरवाजा समेत कई इलाकों के लोग दहशत में हैं। शनिवार को अलेपुर निवासी कुसुम देवी पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गईं। उन्हें शमसाबाद स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं और पूर्व में मौत की घटनाएं भी सामने आई हैं। मामले को लेकर नामित सभासद रामलड़ैंते दिवाकर ने एसडीएम कायमगंज, जिला वनाधिकारी और नगर पंचायत को ज्ञापन देकर खूंखार बंदरों को पकड़वाने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
    1
    शमसाबाद में खूंखार बंदरों का आतंक, आए दिन लोग हो रहे घायल
शमसाबाद नगर पंचायत के कई मोहल्लों में खूंखार बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलेपुर, दारुदगिरा घड़ी, मुबारकपुर, लडंमपुर दोयम और मीरा दरवाजा समेत कई इलाकों के लोग दहशत में हैं।
शनिवार को अलेपुर निवासी कुसुम देवी पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गईं। उन्हें शमसाबाद स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं और पूर्व में मौत की घटनाएं भी सामने आई हैं।
मामले को लेकर नामित सभासद रामलड़ैंते दिवाकर ने एसडीएम कायमगंज, जिला वनाधिकारी और नगर पंचायत को ज्ञापन देकर खूंखार बंदरों को पकड़वाने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • CITY NEWS: लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन फ्लो मीटर फटा, वार्ड बॉय घायल
    1
    CITY NEWS: लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन फ्लो मीटर फटा, वार्ड बॉय घायल
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • awash delaye Jane hetu janch karye jane hetu Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi ki janch gram pirdhan duwra ki gayei partu abhi tak koi sunbai nhi ho rhi hain yhe uttar pradesh ki Sarkar bhirstachary Kar rhi hain
    4
    awash delaye Jane hetu janch karye jane hetu Prathi avnish Kumar nivasi gram mahrupur sahju block barpur thiseel sadar janpad Farrukhabad uttar pradesh ka rhne Bala hain Prathi ki janch gram pirdhan duwra ki gayei partu abhi tak koi sunbai nhi ho rhi hain yhe uttar pradesh ki Sarkar bhirstachary Kar rhi hain
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.