logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक बन चुका था। कानपुर पुलिस चरस-गांजा बेचने वालों की 'दोस्त' है। माल कहां से आना है? कहां बिकना है? ये सब पुलिस की शह पर होता है। ये हम नहीं, बल्कि खुद कानपुर पुलिस कमिश्नर की जांच कह रही है। जब छापेमारी से पहले तस्कर गांजा-चरस के अड्‌डों से हटने लगे, तब कमिश्नर ने पुलिसवालों की कॉल डिटेल चेक कराई। एक दरोगा और 3 हेड कॉन्स्टेबल की CDR में तस्करों के नंबर मिले। पुलिस वालों के जब मोबाइल चेक करवाए गए, तो कुछ ऑडियो ऐसे मिले, जिसमें वो तस्करों को माल (गांजा, चरस) हटाने के टिप्स दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इन पुलिस वालों की प्रॉपर्टी पर एक इंटरनल जांच बैठाई। इसमें हैरान करने वाले फैक्ट सामने आए। सचेंडी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक बन चुका था। उसने मंधना के अशोका होटल के पास 600 गज का एक प्लॉट खरीदा। यहीं पर एक 200 गज का मकान भी बनवाया। वह पत्नी-रिश्तेदारों के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां भी खरीद चुका है। उसके पास करोड़ों की कीमत का गोल्ड भी मिला। जांच में सामने आया कि पुलिस वाले अपने ‘दोस्त तस्करों’ को मैसेज में इमोजी भेजकर अलर्ट करते थे। ताकि वे सर्विलांस से पकड़े न जाएं। फिलहाल 4 पुलिस वालों के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच चल रही है, जिन्हें सस्पेंड किया गया है। हेड कॉन्स्टेबल कमलकांत डेढ़ साल से पुलिस लाइन में तैनात हैं। जांच में सामने आया कि वो अपने रसूख के दम पर कंजड़नपुरवा, नौबस्ता और किदवईनगर में नशे का कारोबार करवा रहा था। किदवईनगर से 53 Kg गांजे के साथ पकड़ा गया, तस्कर गोलू पहाड़ी भी हेड कॉन्स्टेबल कमलकांत की शह पर धंधा जमाए था। वहीं, पनकी मंदिर के पास फूल बेचने की आड़ में गांजा बेचने वाली बबिता को दरोगा श्रवण कुमार तिवारी की शह मिली हुई थी। दरोगा की हरकतों से परेशान होकर DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने एक विस्तृत जांच रिपोर्ट भी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपी थी। वहीं, काकादेव थाने से सस्पेंड हुआ हेड कॉन्स्टेबल रंजीत शर्मा सर्वोदयनगर में गांजा-चरस की सप्लाई करवा रहा था। सर्वोदयनगर, काकादेव कोचिंग मंडी जैसे इलाको में तस्करी करने वालों को वो पनाह देता था। हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह सचेंडी थाने पर डेढ़ महीने तैनात रहा। वहां थाना प्रभारी की जीप चलाता था। उसके खिलाफ शिकायतें थीं कि वो विवादित और कीमती जमीनों के मामले पैसे लेकर निपटा रहा है। इसके बाद उसे थाने से हटाया गया। वो क्राइम ब्रांच में भी पोस्टेड रहा, जहां उसकी सटोरियों और तस्करों से साठगांठ सामने आई।

2 hrs ago
user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
News Anchor देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
3ebfd33f-f1e1-4a5b-9312-55bc06f681aa

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • देवास से (साजिद अली)✍️ यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है। गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
    1
    देवास से (साजिद अली)✍️
यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है।
गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
    user_Sajid Ali
    Sajid Ali
    Journalist देवास नगर, देवास, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ही सेवादारों की पर्ची खोल दी, कहा– हमारे यहां मालपानी अच्छा मिलता है इसलिए बनते हैं सेवादार और कुछ लौंडे तो लौंडियाबजी के लिए सेवादार बन रहे हैं, अब जब पंडित जी को इतना सब कुछ पता है तो ऐसे सेवादारों को बाहर कर दो क्योंकि हो सकता है कभी कोई ऐसा सेवादार किसी के साथ छेड़खानी कर दे, और फिर इन्हें बदनामी का दाग झेलना पड़े आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं 👇
    1
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ही सेवादारों की पर्ची खोल दी, कहा– हमारे यहां मालपानी अच्छा मिलता है इसलिए बनते हैं सेवादार और कुछ लौंडे तो लौंडियाबजी के लिए सेवादार बन रहे हैं, अब जब पंडित जी को इतना सब कुछ पता है तो ऐसे सेवादारों को बाहर कर दो क्योंकि हो सकता है कभी कोई ऐसा सेवादार किसी के साथ छेड़खानी कर दे, और फिर इन्हें बदनामी का दाग झेलना पड़े 
आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं 👇
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर में एक ऑटो चालक की सतर्कता से 18 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। ऑटो चालक की समझदारी और जागरूकता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
    1
    इंदौर में एक ऑटो चालक की सतर्कता से 18 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। ऑटो चालक की समझदारी और जागरूकता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें ।
👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इंदौर में उत्साह के आगे धरे रह गए सुरक्षा इंतज़ाम! लोगों के जोश और भारी भीड़ के सामने प्रशासन के लगाए गए बैरिकेट्स भी टिक नहीं पाए। हजारों की संख्या में लोग राजवाड़ा पहुंचने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कई जगह सुरक्षा इंतज़ाम बिखरते नजर आए। भीड़ के दबाव में बैरिकेट्स की हालत खराब हो गई और व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। देखिए मौके का LIVE वीडियो — कैसे उत्साह के आगे धरे रह गए सारे सुरक्षा प्रबंध!
    1
    इंदौर में उत्साह के आगे धरे रह गए सुरक्षा इंतज़ाम! 
लोगों के जोश और भारी भीड़ के सामने प्रशासन के लगाए गए बैरिकेट्स भी टिक नहीं पाए। हजारों की संख्या में लोग राजवाड़ा पहुंचने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कई जगह सुरक्षा इंतज़ाम बिखरते नजर आए।
भीड़ के दबाव में बैरिकेट्स की हालत खराब हो गई और व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया।
देखिए मौके का LIVE वीडियो — कैसे उत्साह के आगे धरे रह गए सारे सुरक्षा प्रबंध!
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • This is the situation of muslim living Uttam Nagar is the new definition of justice?
    1
    This is the situation of muslim living Uttam Nagar is the new definition of justice?
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • ​इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनियर डॉक्टरों (JUDA) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जूडा के बैनर तले डॉक्टरों ने एक विशाल बाइक रैली निकाली, जो एमवाई अस्पताल से शुरू होकर एमजीएम और एमटीएस होते हुए वापस एमवाई अस्पताल पर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का मुख्य आरोप है कि वर्ष 2021 में सरकार के साथ हुए समझौते के तहत उनके मानदेय में सालाना 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि होनी थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है। ​जूडा अध्यक्ष डॉ. अंशुल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों जैसे दिल्ली और राजस्थान में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय 1 लाख रुपये से अधिक है, जबकि मध्य प्रदेश में यह अब भी 70 से 80 हजार रुपये के बीच अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों का एरियर भी बकाया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे पिछले एक साल से सरकार को पत्र और ईमेल के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भोपाल में भी इसी तरह का आंदोलन जारी है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
    1
    ​इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनियर डॉक्टरों (JUDA) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जूडा के बैनर तले डॉक्टरों ने एक विशाल बाइक रैली निकाली, जो एमवाई अस्पताल से शुरू होकर एमजीएम और एमटीएस होते हुए वापस एमवाई अस्पताल पर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का मुख्य आरोप है कि वर्ष 2021 में सरकार के साथ हुए समझौते के तहत उनके मानदेय में सालाना 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि होनी थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है।
​जूडा अध्यक्ष डॉ. अंशुल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों जैसे दिल्ली और राजस्थान में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय 1 लाख रुपये से अधिक है, जबकि मध्य प्रदेश में यह अब भी 70 से 80 हजार रुपये के बीच अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों का एरियर भी बकाया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे पिछले एक साल से सरकार को पत्र और ईमेल के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भोपाल में भी इसी तरह का आंदोलन जारी है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आखिरी लोक अदालत है इसलिए उन्होंने इंदौर के नागरिक को से अपील की की अपने जलकर व संपत्ति कर का इस लोक अदालत में भुगतान करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें
    1
    आखिरी लोक अदालत है इसलिए उन्होंने इंदौर के नागरिक को से अपील की की अपने जलकर व संपत्ति कर का इस लोक अदालत में भुगतान करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इंदौर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला पहुंचे क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी (क्राइम) के सामने जतिन शुक्ला ने कहा —“मुझसे गलती हुई है, मैं पहले भी माफी मांग चुका हूं। मेरा उद्देश्य इंदौर शहर या किसी भी व्यक्ति का अपमान करने का नहीं था।” उन्होंने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से भी माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इस पूरे मामले के बाद अब उनका माफी मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें जतिन शुक्ला का माफी मांगने वाला वीडियो
    1
    इंदौर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला पहुंचे क्राइम ब्रांच
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) के सामने जतिन शुक्ला ने कहा —“मुझसे गलती हुई है, मैं पहले भी माफी मांग चुका हूं। मेरा उद्देश्य इंदौर शहर या किसी भी व्यक्ति का अपमान करने का नहीं था।”
उन्होंने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से भी माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
इस पूरे मामले के बाद अब उनका माफी मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें जतिन शुक्ला का माफी मांगने वाला वीडियो
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.