logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 हजार 260 मामलों का हुआ निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 हजार 260 मामलों का हुआ निपटारा 9.30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के मामलों का हुआ निपटान  कैथल, 12 सितंबर। न्यायिक परिसर कैथल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 26 हजार 842 लंबित मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 13 हजार 260 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न आपराधिक, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम विवाद, राजस्व सहित अन्य मामलों में कुल 9 करोड़ 30 लाख 97 हजार 907 रुपये की राशि से संबंधित मामलों का निपटान किया गया। य़ह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने दी।  उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशनुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की देखरेख में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा कर आमजन को त्वरित एवं सस्ता न्याय उपलब्ध करवाना रहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में विभिन्न बेंचों का गठन किया गया था। इनमें प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय अजय वर्मा; अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपमेश मोदी; सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) डॉ. अमन इंद्र सिंह; सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) जैस्मिन कौर; सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) कैथल गगन ठाकुर; सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) कैथल माधव मित्तल तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) गुहला डिवीजन अक्षय कुमार शामिल रहे।  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने कहा कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा पक्षकारों की पारस्परिक सहमति से किया जाता है। इसमें किसी एक पक्ष की जीत या हार नहीं होती, बल्कि दोनों पक्षों के बीच पुनः स्नेह, सौहार्द्र एवं बंधुत्व की भावना स्थापित होती है।  उन्होंने कहा कि लोक अदालत त्वरित एवं सस्ते न्याय का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसे जनता की अदालत भी कहा जाता है। लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए किसी न्यायालय शुल्क की आवश्यकता नहीं होती। यदि किसी पक्षकार द्वारा न्यायालय शुल्क पहले ही जमा कराया गया है, तो लोक अदालत में विवाद का निपटारा होने पर वह शुल्क वापस कर दिया जाता है।

1 hr ago
user_SKT NEWS KAITHAL
SKT NEWS KAITHAL
कैथल, कैथल, हरियाणा•
1 hr ago
d1a5001a-c7c1-464d-b955-ea58e9b506ce

More news from हरियाणा and nearby areas
  • जनसेवा ही देशसेवा, विकसित भारत के लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया: सुभाष बराला टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है। उनके यशस्वी नेतृत्व में भारत ने विकास के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। स्टार्टअप इंडिया, लखपति दीदी, स्वच्छ भारत जैसी जनकल्याणकारी पहलें आज करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध सरकार की निर्णायक कार्रवाई ने देश के आत्मविश्वास और सुरक्षा को नई मजबूती दी है। आज दुनिया में भारत की साख और सम्मान बढ़ा है। सांसद बराला ने आह्वान किया कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को सहभागी बनना होगा। उन्होंने अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को सायं 6 से 7 बजे तक सभी नागरिक अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करें। एक दीया आशीर्वाद का जलाएं, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।
    1
    जनसेवा ही देशसेवा, विकसित भारत के लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया: सुभाष बराला
टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है। उनके यशस्वी नेतृत्व में भारत ने विकास के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। स्टार्टअप इंडिया, लखपति दीदी, स्वच्छ भारत जैसी जनकल्याणकारी पहलें आज करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। 
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध सरकार की निर्णायक कार्रवाई ने देश के आत्मविश्वास और सुरक्षा को नई मजबूती दी है। आज दुनिया में भारत की साख और सम्मान बढ़ा है।
सांसद बराला ने आह्वान किया कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को सहभागी बनना होगा। 
उन्होंने अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को सायं 6 से 7 बजे तक सभी नागरिक अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करें। एक दीया आशीर्वाद का जलाएं, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • भूपेंद्र सिंह भूपी #भूपी lather को सर्वसम्मति से करनाल जाट महासभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। देखिए क्या फैसला लिया गया? भूपेंद्र सिंह भूपी #भूपी lather को सर्वसम्मति से करनाल जाट महासभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। देखिए क्या फैसला लिया गया?
    1
    भूपेंद्र सिंह भूपी #भूपी lather को सर्वसम्मति से करनाल जाट महासभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। देखिए क्या फैसला लिया गया?
भूपेंद्र सिंह भूपी #भूपी lather को सर्वसम्मति से करनाल जाट महासभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। देखिए क्या फैसला लिया गया?
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है
    2
    धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी 

मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है 
धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी 
मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    9 hrs ago
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला घुटनों पर नजर आया महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला घुटनों पर नजर आया
    1
    गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला घुटनों पर नजर आया 
महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला घुटनों पर नजर आया
    user_N R Rahul Jakhar
    N R Rahul Jakhar
    Local News Reporter अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    14 min ago
  • अंबाला में सरेआम फायरिंग से मचा हड़कंप, युवक के पैर में लगी गोली
    1
    अंबाला में सरेआम फायरिंग से मचा हड़कंप, युवक के पैर में लगी गोली
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    15 min ago
  • अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    1
    अपने समाज में परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे यह समाज ऐतिहासिक बनाएंगे
अमन सांसी युवा प्रधान जी साहसी समाज परिवर्तन लाएंगे अपने समाज को नंबर वन बनाएंगे इतिहास में हमारा नाम और हमारे समाज का नाम ऐतिहासिक बन जाएगा जो आप सब लोग संगठन करेंगे
    user_AISBSS
    AISBSS
    Construction Worker रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍 एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।
    1
    एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।👍👍👍👍
एंटी नारकोटिक सेल यमुनानगर की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान आजाद नगर वासी आशु गुप्ता व सप्लायर रामपुर खादर वासी शैलेंद्र के नाम से हुई।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह ने 27 सितंबर की रैली को लेकर किए गांवों के लिए दौरे। टोहाना। स्वर्गीय ताऊ देवी लाल की जयंती पर नूंह में 27 सितंबर को होने वाली रैली को लेकर इनेलो नेताओं ने गांवों के दौरे शुरू कर दिए है जिसके तहत इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह ने गांव कन्हड़ी में पंहुचकर लोगो को रैली के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके है जिसके चलते लोगों में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पंहुचने का आह्वान किया ताकि सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जा सके।
    1
    इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह ने  27 सितंबर की रैली को लेकर किए गांवों के लिए दौरे। 
टोहाना। स्वर्गीय ताऊ देवी लाल की जयंती पर नूंह में 27 सितंबर को होने वाली रैली को लेकर इनेलो नेताओं ने गांवों के दौरे शुरू कर दिए है जिसके तहत इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह ने गांव कन्हड़ी में पंहुचकर लोगो को रैली के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके है जिसके चलते लोगों में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पंहुचने का आह्वान किया ताकि सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जा सके।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.