जहानाबाद : नाली विवाद में महिला की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती। जहानाबाद जिले के भेंवर सिकारिया गांव में नाली विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले गोतिया के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। मारपीट के दौरान उन्हें शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।घायल महिला ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर पहले से ही पड़ोसियों के साथ कहासुनी चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की बात भी सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

- आप लोग के सामने नया अंदाज में किशोर हलचल निर्गुण भजन सुनाये1
- जहानाबाद जिले में फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। इस महा-ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 80 फरार आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस की सख्ती का असर यह हुआ कि अब तक 17 आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि बाकी आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार कई मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय के आदेश के बावजूद हाजिर नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत से आदेश प्राप्त होने पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में जाकर फरार आरोपितों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद अब तक 17 आरोपितों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। जो आरोपी अब भी फरार हैं, उनके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि अपराध और फरार आरोपितों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।1
- Jehanabad seonan पंचायत se patariya ke raste kuchh इस tarh ke hai agar kisi bike cycle ka पहिया fas jata hai to kya hoga din me to dekh ke chalte hai public but raat me na dikhne ke karan घटना घट जाती है to iska जिम्मेदार kon hoga aap log बताये धन्यवाद 🙏1
- नेर गांव से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर निकाली गई कलश यात्रा शुक्रवार के दिन मखदुमपुर प्रखंड के नेर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञ मंडप से निकली यात्रा विभिन्न मार्गो से होता हुआ मखदुमपुर स्थित जमुना नदी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने नदी का पवित्र जल कलश में अर्पित किया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि अयोध्या के पूज्य सुदर्शनाचार्य शशि जी महाराज के अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान आयोजन किया गया है ।यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम होगा ।वही यज्ञ की पूर्णाहुति 19 मार्च को की जाएगी।1
- रोस्तमपुर गांव में गर्भवती महिला के साथ हुई मारपीट। महिला की हालत गंभीर बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर1
- Golu Soni बना YouTuber रे भईया 🔥 | New Bhojpuri Song 2026 | GST Army Lover #viral #breaking news #news #bihar #public news1
- Post by Garibnath Sahani1
- जहानाबाद : जिले के कासमा थाना क्षेत्र में बाल और दाढ़ी बनाने से मना करने पर दबंगों द्वारा एक नाई और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में नाई सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनके पास पहुंचे और बाल-दाढ़ी बनाने को कहा। किसी कारणवश जब उन्होंने उस समय सेवा देने में असमर्थता जताई तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान नाई और उसके परिवार के अन्य दो सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और तीनों के साथ मारपीट कर दी, जिससे सभी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।इसके बाद घायलों को तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों का कहना है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग अक्सर इस तरह की हरकतें करते रहते हैं, जिससे परिवार के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।1