खानपुर के ग्राम डुम्मनपुरी में आज उस समय चीख-पुकार मच गई, जब स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने जानकरी देते हुए बताया कि 11 मई को ग्राम डुम्मनपुरी के पास कुछ बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए पहले दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसने तीन अन्य स्कूली बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल बच्चों की पहचान मीनू पुत्र घनश्याम (19 वर्ष), मीनू पुत्री बलधारी (19 वर्ष), लक्ष्मी पुत्री अमरपाल (19 वर्ष), परी पुत्री सोनू (7 वर्ष) और सृष्टि पुत्र अनिल (7 वर्ष) निवासी ग्राम डुम्मनपुरी के रूप में हुई है। मीनू पुत्र घनश्याम की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि मीनू पुत्री बलधारी को विनय विशाल चिकित्सालय रुड़की भेजा गया। परी और सृष्टि का उपचार पप्पू नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं लक्ष्मी को मामूली चोटें आई हैं।

- 02 गौवंशों को कटने से पहले भगवानपुर पुलिस ने बचाया, गौकशी उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। दिनांक 11.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो आरोपी हाथों में चापड़ व छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अनीश पुत्र यूनुस को हिरासत में ले लिया। मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी मिलीं, जिनमें से एक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे व भूखे मिले। मौके से रस्सी, कुल्हाड़ी व अन्य गौकशी उपकरण बरामद किए गए।आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों गौवंशों को सुरक्षित झीवरेहेड़ी गौशाला भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* अनीश पुत्र यूनुस निवासी सिरचंदी, थाना भगवानपुर *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नीरज रावत 2. कांस्टेबल संजीव यादव1
- हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।2
- सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- 🏞️ डोईवाला में बाढ़ सुरक्षा को मिली बड़ी सौगात 🌊विधायक ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्य का श्री गणेश 🏞️ डोईवाला में बाढ़ सुरक्षा को मिली बड़ी सौगात 🌊 डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुड़कावाला बस्ती में सुसवा नदी पर लगभग ₹5 करोड़ की लागत से बनने वाली बाढ़ सुरक्षा दीवार का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इस सुरक्षा दीवार के निर्माण से सुसवा नदी में बाढ़ के दौरान आसपास की बड़ी आबादी को राहत और सुरक्षा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना को लंबे समय से जरूरी बताया था। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद श्री रियासत अली “मोंटी”, श्री सुंदर लोधी, भाजपा नेता श्री पंकज शर्मा, श्रीमती अनीता गुरुंग, श्री किशन सिंह नेगी, श्री आदर्श सिलेलान तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्री वाई पी देवराड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1
- ऋषिकेश के मीरा नगर की गली नंबर 20 की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आवागमन जानलेवा बन गया है। इस जर्जर सड़क पर कई बार वाहन गिर चुके हैं और बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। नगर निगम प्रशासन की लगातार अनदेखी से स्थानीय लोग परेशान हैं।1
- हरिद्वार के लक्सर स्थित न्यामतपुर गाँव में एक प्रमुख तालाब की हालत बदतर हो गई है। गाँववालों की कई शिकायतों के बावजूद, अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब कार्रवाई करेगा।1
- 100 साल से भी ज्यादा ये पुराना पेड़ कुछ हो कहता है हम से अब पुराने पेड़ बहुत कम देखने को मिलते है1
- हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर विद्युत अधिनियम और घरेलू हिंसा के मामले में वांछित इन वारंटियों को दबोचा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1