logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी मोठ निजी विद्यालयों पर अभिभावकों को एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप झांसी मोठ निजी विद्यालयों पर अभिभावकों को एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप झांसी के मोंठ (झांसी)। नगर पंचायत मोंठ के नामित पार्षद सौरभ गिरी ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर क्षेत्र के कुछ निजी विद्यालयों के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई विद्यालय अभिभावकों को एक ही दुकान से पुस्तकें, कॉपियां और अन्य पढ़ाई की सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। सौरभ गिरी के अनुसार, नगर में लगभग 8 से 10 पुस्तक विक्रेताओं की दुकानें मौजूद हैं, इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन एक ही दुकान को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे कमीशनखोरी और आपसी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर देते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। पार्षद ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि ये नियमों का उल्लंघन है। साथ ही विद्यालयों को मनमाने ढंग से खर्च थोपने का अधिकार नहीं है। पार्षद सौरभ गिरी ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी विद्यालयों और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर पूर्ण रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है।

11 hrs ago
user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

झांसी मोठ निजी विद्यालयों पर अभिभावकों को एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप झांसी मोठ निजी विद्यालयों पर अभिभावकों को एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप झांसी के मोंठ (झांसी)। नगर पंचायत मोंठ के नामित पार्षद सौरभ गिरी ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर क्षेत्र के कुछ निजी विद्यालयों के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई विद्यालय अभिभावकों को एक ही दुकान

से पुस्तकें, कॉपियां और अन्य पढ़ाई की सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। सौरभ गिरी के अनुसार, नगर में लगभग 8 से 10 पुस्तक विक्रेताओं की दुकानें मौजूद हैं, इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन एक ही दुकान को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे कमीशनखोरी और आपसी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कर देते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। पार्षद ने

अपने शिकायती पत्र में कहा कि ये नियमों का उल्लंघन है। साथ ही विद्यालयों को मनमाने ढंग से खर्च थोपने का अधिकार नहीं है। पार्षद सौरभ गिरी ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी विद्यालयों और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर पूर्ण रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Abhishek Jain
    3
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी से वसीम रजा की रिपोर्ट - झांसी में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को सर्किट हाउस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं और उन्होंने अधिनियम के समर्थन में अपनी बात रखी।।
    1
    झांसी से वसीम रजा की रिपोर्ट - झांसी में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सोमवार को सर्किट हाउस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं और उन्होंने अधिनियम के समर्थन में अपनी बात रखी।।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बड़ागांव में भीषण अग्निकांड खड़ा ट्रक बना आग का गोला, धू-धू कर जला कीमती सामान झाँसी के थाना बड़ागांव कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद झांसी और पारीछा से अग्नि शमन दल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। गनीमत यह रही कि ट्रक खड़ा था और उसमें कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। धू-धू कर जलते ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।।
    1
    बड़ागांव में भीषण अग्निकांड
खड़ा ट्रक बना आग का गोला, धू-धू कर जला कीमती सामान
झाँसी के थाना बड़ागांव कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया।  आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद झांसी और पारीछा से अग्नि शमन दल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। गनीमत यह रही कि ट्रक खड़ा था और उसमें कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। धू-धू कर जलते ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।।
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना नवाबाद पर पंजीकृत अभियोग में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनी का पंजीकरण कराकर जीएसटी टैक्स/लाभ प्राप्त करते हुए लगभग 01 करोड़ रुपये की राजकीय क्षति करने वाले गैंग के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्रीमती अरीबा नोमान की वीडियो बाइट।
    1
    थाना नवाबाद पर पंजीकृत अभियोग में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनी का पंजीकरण कराकर जीएसटी टैक्स/लाभ प्राप्त करते हुए लगभग 01 करोड़ रुपये की राजकीय क्षति करने वाले गैंग के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्रीमती अरीबा नोमान की वीडियो बाइट।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    1
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झाँसी बड़ागांव नगर पंचायत के प्रवेश द्वार के समीप सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने सड़क के समीप खड़े डंपर एवं टपरे में लगी भीषण आग। मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
    1
    झाँसी बड़ागांव  नगर पंचायत के प्रवेश द्वार के समीप सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने सड़क के समीप खड़े डंपर एवं टपरे में लगी भीषण आग। मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झांसी से वसीम रजा की रिपोर्ट- शहर में बिजली के प्रीपेड मीटरों ने जनता की नाक में दम कर रखा है। जनता की इस परेशानी को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड-वार्ड अभियान चलाकर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस का आरोप है कि विभाग के पास पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है, फिर भी तानाशाही रवैया अपनाते हुए जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन प्रीपेड मीटरों को वापस पोस्टपेड में नहीं बदला गया, तो पार्टी जनता के हक के लिए आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगी।।
    1
    झांसी से वसीम रजा की रिपोर्ट- शहर में बिजली के प्रीपेड मीटरों ने जनता की नाक में दम कर रखा है। जनता की इस परेशानी को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड-वार्ड अभियान चलाकर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस का आरोप है कि विभाग के पास पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है, फिर भी तानाशाही रवैया अपनाते हुए जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन प्रीपेड मीटरों को वापस पोस्टपेड में नहीं बदला गया, तो पार्टी जनता के हक के लिए आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगी।।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाँसी। झाँसी जनपद के थाना बड़ागांव कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।  जानकारी के मुताबिक, ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झाँसी और पारीछा से अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि ट्रक में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    4
    झाँसी। झाँसी जनपद के थाना बड़ागांव कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। 
जानकारी के मुताबिक, ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झाँसी और पारीछा से अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि ट्रक में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.