Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ
Prashant mishra
रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा1
- रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट बहनों और माताओं ने ली शपथ। रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ। पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।4
- 150 साल पुराने मंदिर पर कब्जे और अवैध गतिविधियों का आरोप, पुजारी और लेखपाल के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने डीएम से लगाई गुहार बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी स्थित करीब 150 साल पुराने प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ले की रहने वाली अनीता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी राजीव कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों को बुलाकर शराब पिलाने और अन्य गलत गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही मंदिर की करीब 500 वर्ग गज खाली जमीन पर बाहरी लोगों से रुपये लेकर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी तहसील दिवस में शिकायत की थी, लेकिन जांच की स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया गया। शिकायत में क्षेत्रीय लेखपाल भूपेन्द्र गंगवार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मंदिर में नई मूर्ति व शिवलिंग स्थापना की अनुमति दिए जाने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है। पूरे मामले की शिकायत आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे की गई है1
- *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।* *BIG BREAKING : Pilibhit* 📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट! मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट। पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही! पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇1
- नगर पालिका टीकमगढ़ के ट्रेंचिंग ग्राउंड का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। टीकमगढ़ से शिवचरन घोष की खास रिपोर्ट कचरा पृथक्कीकरण एवं लॉग बुक संधारण में मिली अनियमितताएं, जवाबदेही तय करने के निर्देश* *टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका टीकमगढ़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निपटान के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कचरा पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पाया कि शहर से संकलित कचरे को नियमानुसार गीले एवं सूखे कचरे में पृथक नहीं किया जा रहा है। सूखा कचरा, गीला कचरा, प्लास्टिक एवं दहनशील पदार्थों के लिए निर्धारित पृथक डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा कचरा संग्रहण वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डों से कचरा एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने एवं वहां कचरे के पृथक्कीकरण के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण का कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया। लॉग बुक में भी मिली अनियमितताएं कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने वाली लॉग बुक की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारी से लॉग बुक में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी ली। जांच में कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी अथवा अपेक्षाकृत कम दर्ज पाई गईं। कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड आने-जाने वाले कचरा वाहनों एवं सुपरवाइजरों से मौके पर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन संचालन तो पाया गया, लेकिन उनका समुचित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज नहीं किया जाना सामने आया। व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने, कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने तथा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स1
- Bareilly Ke Thana cantt Ka mamla kis tarah ka yah Jaan lete Hain/ Adhikari dwara Di Gai jankari is tarah/ ri medical ke naam per thagi/ Agni Veer abhyarthiyon ko ri medical Mein pass karane ka jhansa dene wala girftar/ Agni Veer abhyarthiyon se karta thagi/ Bareilly Ke Thana cantt Ka mamla kis tarah ka yah Jaan lete Hain/ Adhikari dwara Di Gai jankari is tarah/ ri medical ke naam per thagi/ Agni Veer abhyarthiyon ko ri medical Mein pass karane ka jhansa dene wala girftar/ Agni Veer abhyarthiyon se karta thagi/1
- बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा फर्जी एंव कूटरचित आर्मी दस्तावेज तथा मोहर का प्रयोग कर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री मानुष पारीक, #SPCity बरेली की बाइट।#1