Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजसमंद भीम में भीषण हादसा: छापली घाटे पर पलटा केमिकल टैंकर, जिंदा जला चालक। राजसमंद भीम में भीषण हादसा: छापली घाटे पर पलटा केमिकल टैंकर, जिंदा जला चालक।
Super News
राजसमंद भीम में भीषण हादसा: छापली घाटे पर पलटा केमिकल टैंकर, जिंदा जला चालक। राजसमंद भीम में भीषण हादसा: छापली घाटे पर पलटा केमिकल टैंकर, जिंदा जला चालक।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बरामदगी: टीम ने मौके से 1050 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया है, जो 3 ड्रमों और 9 जरीकेनों में भरा हुआ था। उपकरण: डीजल नापने के विभिन्न माप (10L, 5L, 1L), 8 प्लास्टिक पाइप और कीप भी जब्त किए गए हैं। आरोपी: मामले में आरिफ काठात (निवासी रानीसागर) को नामजद किया गया है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर ग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का मनाया जश्न बर ग्राम में आज ब्यावर जिला कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। रिणवा मार्केट बर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बर ग्राम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार, संयुक्त जिला सचिव हाजी अब्दुल हाफिज कुरैशी, हाजी कमरुद्दीन कुरैशी, जिला सचिव अब्दुल हकीम उर्फ पप्सा और रुस्तम शाह एवं नाथूशाह का माला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। इस मौके पर एडवोकेट अनुराग रिणवा बर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मुर्तुजा कुरैशी, नाथू साह पठान, एडवोकेट अनुराग रिणवा, बगदा राम सिंदल, मुस्लिम समाज बर के सदर अब्दुल गफ्फार, वाडपंच दिनेश नायक, वाडपंच संतोष मेघवाल, हेमराज मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकॉस्ट के महासचिव पेमाराम मेघवाल, इसाक महोम्मद अध्यापक, अब्दुल गफ्फार, दीपाराम मेघवाल, एडवोकेट योगेश सेन,बदरीलाल राजधमामि, हीरालाल सेन, अमरलाल सेन,जस्साराम नायक,पूसा खा, एडवोकेट साहिल, एडवोकेट अलमास, जगदीश सिंह, सलीम महोम्मद, अफजल, नविन, रज़ा, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया एवं केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Mahesh panchariya2
- अजमेर में ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में वाहन फिटनेस सेंटर नहीं होने के कारण चालकों को हर बार नसीराबाद जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। अजमेर ऑटो रिक्शा यूनियन ने इस समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और शहर में ही फिटनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की है। क्या प्रशासन इस पर जल्द कदम उठाएगा? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर में 16 मई को मनाया जाएगा सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मोत्सव, समाज बंधुओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील बर (ब्यावर): समस्त रावत समाज के बंधुओं को सूचित करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया है कि वीरता और शौर्य के प्रतीक, अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मोत्सव 16 मई को बर बस स्टैंड पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इतिहास में अपने अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और पराक्रम का परिचय दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संरक्षक, प्रधान, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि और अग्रिम पंक्ति के समाज बंधु भाग लेंगे। आयोजकों ने कहा कि समाज हमारा अभिमान और गौरव है, और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता एवं गौरव की भावना मजबूत होती है। सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि वे अपने व्यस्त समय में से कम से कम एक घंटा निकालकर इस आयोजन में अवश्य पधारें। कार्यक्रम के पश्चात एक विशाल सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।1
- Post by Kailash Fulwari1
- नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोटन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान रोल चांदावता सरहद क्षेत्र में एक संदिग्ध डम्पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि डम्पर में बिना किसी वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नागौर पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1