Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी के बंकी इलाके में स्थित अमित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल बाराबंकी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, घटना की शिकायत आज अब्दुल पुत्र अयूब निवासी बंकी ने पुलिस को तहरीर देकर की। आरोप है कि गैस लेने गए अब्दुल और उसके कुछ साथियों से मनीष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी देवा कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी ने बिना किसी वजह गाली-गलौज शुरू कर दी, वहीं मनीष कुमार ने भी आरोप लगाया कि अब्दुल और उसके साथियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा, जिससे उन्हें कई आंतरिक चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
NATIONAL INDIA TV
बाराबंकी के बंकी इलाके में स्थित अमित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल बाराबंकी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, घटना की शिकायत आज अब्दुल पुत्र अयूब निवासी बंकी ने पुलिस को तहरीर देकर की। आरोप है कि गैस लेने गए अब्दुल और उसके कुछ साथियों से मनीष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी देवा कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी ने बिना किसी वजह गाली-गलौज शुरू कर दी, वहीं मनीष कुमार ने भी आरोप लगाया कि अब्दुल और उसके साथियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा, जिससे उन्हें कई आंतरिक चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे नेता अब्दुल रेहान के घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 भरे हुए गैस सिलेंडर समेत कई खाली सिलेंडर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके से भारी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बरामदगी के बाद क्षेत्र में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। अपील: अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति LPG सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाज़ारी कर रहा है, तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने में दें या सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर शिकायत दर्ज कराएं। अगर चाहो तो मैं इसे “तेज-तर्रार वायरल न्यूज़ स्टाइल” या “एंकर स्क्रिप्ट” में भी अभी बना दूं।1
- प्रशासन, पुलिस और उलेमा के साथ तैयारियों की समीक्षा ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम की करी अपील अलविदा की नमाज़ 13 मार्च को, जामा मस्जिद ईदगाह में 12:45 बजे होगी नमाजियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की कड़ी व्यवस्था ईदगाह के हर गेट पर लगाए जाएंगे DFMD ड्रोन और पुलिस बल से रखी जाएगी कड़ी निगरानी असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर प्रशासन ने सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।1
- थाना तालकटोरा अंतर्गत आलमनगर में घर के बाहर खडी बाईक चोरी। CCTV वीडियो आया सामने, लखनऊ थाना तालकटोरा अंतर्गत आलमनगर में घर के बाहर खड़ी बाईक चोरी। CCTV वीडियो आया सामने1
- Post by Dharmendra Kumar4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लखनऊ के इमामबाड़ों में बढ़ाई गई सुरक्षा, इजरायल-अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी लखनऊ में जुमे की नमाज़ के बाद इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी को देखते हुए शहर के प्रमुख इमामबाड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के आसपास पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार कुछ संगठनों द्वारा इजरायल-अमेरिका के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान इजरायल और अमेरिका के झंडों को पैरों तले रखकर विरोध जताया जाएगा।।1
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी की। वीडियो में महिला के बेटे का हाथ मरोड़ने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर को लेकर एक बार फिर आम जनता की परेशानी सामने आती दिख रही है। एक तरफ सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ के चिनहट, बीबीडी, विभूति खंड समेत कई इलाकों से गैस संकट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ और सिलेंडर लेने को लेकर अफरा-तफरी जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने आरोप लगाया है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और रोजमर्रा के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वास्तव में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर राजधानी के अलग-अलग इलाकों से इस तरह की तस्वीरें लगातार क्यों सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न होना पड़े। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1