कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन सासनी। छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनंतधारा फाउंडेशन, सासनी की ओर से कन्या इंटर कॉलेज, सासनी में इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। इस पहल से छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण की सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह ने मशीनों का उद्घाटन करते हुए अनंतधारा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र का प्रमुख बालिका विद्यालय है, जिसमें करीब 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। विद्यालय में पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध होने से छात्राओं को आवश्यकता के समय सेनेटरी पैड आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, इन्सिनरेटर के माध्यम से इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड का सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने अनंतधारा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की आवश्यकता को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय की छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर अनंतधारा फाउंडेशन के शुभम उपाध्याय, दास चौधरी, आशुतोष ठाकुर, धर्मेन्द्र चौधरी, आशुतोष पाठक, अधिवक्ता महेंद्र सिंह दिवानिया, अजय चौधरी, कपिल कौशिक, देवेन्द्र चौधरी एवं संदीप चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

- आगरा में बड़ा धमाका! मोदी जी जुड़ेंगे Agra Seva Sankalp PM Modi Live सेवा संकल्प अभियान एवं पीएम नरेंद्र मोदी जी का आगरा आगमन | समीक्षा बैठक रिपोर्ट आज नवीन सर्किट हाउस सभागार, आगरा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, जिलाधिकारी मनीष बंसल तथा सीडीओ प्रतिभा सिंह समेत सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य बातें: वाराणसी से बड़नगर यात्रा: 24 सितंबर की शाम को यह यात्रा आगरा पहुंचेगी। यह फतेहाबाद, आगरा ग्रामीण, एत्मादपुर और आगरा शहर होते हुए फतेहपुर सीकरी के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम: 25 सितंबर को ग्राम बमरौली कटारा में यात्रा के पड़ाव के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा तथा पीएम मोदी जी सीधे लाभार्थियों से संवाद करेंगे। सेवा ज्योति कलश यात्रा: सभी विधानसभा क्षेत्रों से यात्रा निकाली जाएगी, जिसका भव्य समापन एकलव्य स्टेडियम, आगरा में होगा। अन्य गतिविधियां: 'सेवा सेतु अभियान' के तहत सेवा शिविर, 'नमो सेवा अनकही कहानियां' के तहत नुक्कड़ नाटक, रक्तदान शिविर एवं टूल किट वितरण का कार्य जारी है।1
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी1
- ASP आजाद समाज पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने आगरा जिला अधिकारी मुख्यालय यूजीसी कानून लागू करने पर प्रदर्शन एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- official Abhishek Kumar 😎🚘ke liye nahi video aap log dekhiae bahut acchi hai official Abhishek Kumar 🚘😎yah video bahut acchi rahti hai hamesha kuchh Na kuchh karte rahte hain inki AI video yah damdaar hai bahut bahut acchi hai .#trendingvideo #officailabhishekkumar14 #viral #Googlesearch #AajTak1
- बोदला स्थित डेयरी की दुकान पर फायरिंग करने वाले 02 युवक गिरफ्तार!!! थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बोदला स्थित डेयरी की दुकान पर फायरिंग करने वाले 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया है... कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए... बाइट-: गौरव सिंह, एसीपी लोहामण्डी कमि0 आगरा। बोदला स्थित डेयरी की दुकान पर फायरिंग करने वाले 02 युवक गिरफ्तार!!! थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बोदला स्थित डेयरी की दुकान पर फायरिंग करने वाले 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया है... कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए... बाइट-: गौरव सिंह, एसीपी लोहामण्डी कमि0 आगरा।1
- नरेंद्र मोदी जी लोकप्रियता से नहीं, बल्कि लूटप्रियता से चुनाव जीते हैं। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस अपराध के लिए गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। : @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP #ArrestGyaneshKumar1
- टेंपो में शव ले जाने से इनकार पर युवक की पिटाई का आरोप पुलिस पर आई आपको बताते चलें थाना अछनेरा पुलिस पर युवक को घर से उठाकर थाने ले जाने का आरोप मारपीट का दवा थाने में बेरहमी से पिटाई का आरोप करीब एक महा पुराना वीडियो अब हुआ वायरल शब ले जाने से इनकार पड़ा भारी युवक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप वायरल वीडियो से मचा हड़कंप युवक ने पुलिस कार्रवाई की मांग उठाई अछनेरा थाना में मारपीट के आरोप का वीडियो एसीपी ने लिया संज्ञान घर से थाने तक और फिर कथित पिटाई वायरल वीडियो ने उठाई पुलिस पर सवाल एक महा पुरानी घटना का वीडियो वायरल युवक ने पुलिपर लगाए गंभीर आरोप युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एसीपी अछनेरा सक्रिय आरोपी की जांच के साथ पुलिस का पक्ष भी जांचा जाएगा एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- एत्मादपुर में सीटू चौहान ने छेड़ी विकास की मुहिम, फावड़ा लेकर खुद सड़क पर उतरे सीटू चौहान! Agra News #Agra #agranews #breakingnews #topnews #upnews #development #latestnews1
- होटलों की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! हिसार पुलिस की बड़ी रेड, 2 मैनेजर गिरफ्तार! हिसार के मॉडल टाउन स्थित 'होटल राज' और 'होटल 999' में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है! एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर डीएसपी प्रिया शर्मा की अगुवाई में अर्बन एस्टेट पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर दोनों होटलों में छापेमारी की! कार्रवाई के दौरान 22 लड़कियां और 19 लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिन्हें पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया! वहीं, महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में होटल 999 के मैनेजर कुलदीप (हांसी) और होटल राज के मैनेजर अंकुश (कैथल) को गिरफ्तार किया गया! मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है, पुलिस ने 'इमोरल ट्रैफिक एक्ट' के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है !! दोनों होटलों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से युवतियां बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले बोगस ग्राहक बनाकर होटल 999 में भेजा!1