नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने पेश की मानवता की मिसाल, दुर्घटना में असमय काल के गाल में समाए बिजली कर्मी की बेटी सान्वी के कन्यादान की उठायेंगे पूरी जिम्मेदारी, #हरदोई जिले के कछौना की रहने वाले सान्वी की शादी से ठीक पहले उसके पिता महेंद्र उर्फ गुड्डू की मौत हो गई थी, शादी वाले घर में मौत का मातम पसर गया और परिवार के सामने बेटी की शादी करने में परेशानियां खड़ी हो गई, परिवार की परेशानियों को देख कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष पंकज शुक्ला आगे आए और उन्होंने बेटी सान्वी की शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाने का ऐलान कर सबका दिल जीत लिया, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि महेंद्र उर्फ गुड्डू भले दुनियासे चले गए हों लेकिन सान्वी बेसहारा नहीं है। जब तक राधारमण शुक्ल पंकज की सांसें चल रही हैं, सान्वी की शादी का एक तिनका भी कम नहीं पड़ने दूंगा। सान्वी के हाथ पीले होंगे, धूमधाम से बारात आएगी, और उस बेटी का कन्यादान मैं खुद उसी मान-सम्मान के साथ कराऊंगा, जैसे किसी बेटी का पिता करता है। नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला का कहना है कि वचन दिया है, तो निभाएंगे. सान्वी की डोली अब और भी शान से उठाएंगे... #snrnews #hardoi_city #hardoinews #hardoi

- स्वच्छ भारत मिशन पर शर्मनाक तमाचा: शाहाबाद तहसील परिसर गुटखा पीक और गंदगी का अड्डा बना शाहाबाद (हरदोई) 11 मई। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की जमीनी सच्चाई यदि देखनी हो, तो शाहाबाद तहसील परिसर की भयावह बदहाली किसी कड़वे सच से कम नहीं। यहाँ सरकारी स्वच्छता अभियान केवल कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आता है, जबकि वास्तविकता में तहसील परिसर गुटखा, पान की पीक और असहनीय गंदगी से लाल हो चुका है। तहसील परिसर की दीवारें, गलियारे और सरकारी भवन जिम्मेदार कर्मचारियों व आने-जाने वालों की लापरवाही से बदरंग हो चुके हैं। सरकारी दफ्तर, जहाँ व्यवस्था और अनुशासन का संदेश जाना चाहिए, वहीं खुलेआम गुटखा थूककर स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। सबसे दयनीय स्थिति तहसीलदार कार्यालय के निकट स्थित शौचालयों की है, जहाँ दुर्गंध इतनी भयावह है कि बाहर खड़ा होना तक मुश्किल हो रहा है। शौचालयों के भीतर मूत्र भरा पड़ा है, गंदगी चरम पर है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखाई देती है। यह हाल न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों और फरियादियों में इस बदहाली को लेकर भारी रोष है। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी परिसर ही स्वच्छता मिशन का उपहास बन जाए, तो आम जनता को स्वच्छता का संदेश कैसे दिया जाएगा? शाहाबाद तहसील की यह स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है और तत्काल प्रभावी सफाई व्यवस्था के साथ जवाबदेही तय किए जाने की मांग करती है।4
- कछौना में सिस्टम फेल भीषण गर्मी में घंटों बंद रहा बालामऊ फाटक,एम्बुलेंस भी फंसी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बालामऊ फाटक का वीडियो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.... कछौना में सिस्टम फेल भीषण गर्मी में घंटों बंद रहा बालामऊ फाटक,एम्बुलेंस भी फंसी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बालामऊ फाटक का वीडियो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.... #Kachhauna #BalamauJunction #BalamauNews #Hardoi #HardoiNews #BalamauCrossing #KachhaunaCity #BalamauUpdate #कछौना #बालामऊ #हरदोई #IndianRailways #RailMinIndia #RailwayNegligence #NorthernRailway #RailMadad #AshwiniVaishnaw #UPAdministration #DRMLucknow #रेलवे_लापरवाही1
- हरदोई के चिमना गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ईंट भट्टे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर के 7 और 9 साल के बच्चे खेलते समय गड्ढे में गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।1
- हरदोई के ककराला गांव में सरकारी जमीन (गाटा संख्या 1296) पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुशीराम ने इस जमीन पर चार दुकानें, एक मकान और तालाब बनाकर मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस बड़े पैमाने के अतिक्रमण की जानकारी स्थानीय प्रशासन और चौकीदार तक को नहीं है।2
- Post by Jasif khan2
- हरदोई के पिहानी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद है।1
- हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में गौखरिका में हुई चोरियों के खुलासे के दौरान पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरते देख अभियुक्तों ने फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।2
- हरदोई कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी ने स्मार्ट मीटर, EVM और रोज़गार जैसे मुद्दों पर 'हल्ला बोल' विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और शराफत अली के नेतृत्व में सपाइयों ने सरकार को घेरा और अपनी मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद की।1