Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के गौतम विहार में 15 वर्षीय अयान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यू उस्मानपुर पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाते हुए एक नाबालिग को पकड़ा है।
Faiz news
दिल्ली के गौतम विहार में 15 वर्षीय अयान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यू उस्मानपुर पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाते हुए एक नाबालिग को पकड़ा है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- कुशवाहा जी1
- #अनूपशहर में #रोड_रेज #साइड देने को लेकर #विवाद #परिवार को #पीटने व #महिलाओं के #जेवर_छिनने का #आरोप *अनूपशहर में रोड रेज, साइड देने को लेकर विवाद, परिवार को पीटने व महिलाओं के जेवर छिनने का आरोप* अनूपशहर। कस्बे में शुक्रवार रात रोड रेज की एक वारदात सामने आई है। यहाँ एल-टाइप मोड़ पर साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि ईको कार सवार लोगो ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने न केवल पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की, बल्कि महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चैन भी छीन ली। मौहल्ला पवित्रपुरी निवासी वैभव कुमार वालियान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी नई ग्रैंड विटारा गाड़ी से पत्नी, बेटी और साली के बेटे के साथ घर लौट रहे थे। तभी मोड़ पर सामने से एक ईको कार आ गई। रास्ता संकरा होने के कारण दोनों गाड़ियाँ आमने-सामने रुक गईं। आरोप है कि ईको सवार युवक तुरंत गाली-गलौज पर उतारू हो गए। पीड़ित वैभव ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ हाथापाई शुरू कर दी और खींचतान में उनका मंगलसूत्र तोड़ दिया। इतना ही नहीं,आरोपितों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। बीच-बचाव करने आए वैभव के भाई को भी बुरी तरह पीटा गया और उनकी चैन व अंगूठी छीन ली गई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- सुपरस्टार सोन उर्फ़ मोनू सिंह जल्दी ही करने जा रहे हैं बड़ा धमाका लाखों लोगो के दिलो पर करते है राज1
- दिल्ली के जमुना बाजार में सैकड़ों घरों को तोड़ने के लिए लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों के बाद वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है और वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।1
- देहरादून में ‘यूथ संकीर्तन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरक मंच ने संस्कृति और युवा जागरूकता को बढ़ावा देते हुए युवाओं में नई ऊर्जा भरी।1
- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के घिटोरा गांव में इकरा हसन का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े, जिसका वीडियो सामने आया है।3
- पानीपत की कोहंड रोड पिछले दो महीने से खुदी पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। सड़कों पर जाम और धूल के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है, जिस पर जनता प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रही है।1
- #PCF_गोदाम से #तस्करी कर ले जा रहे थे 1575 #कट्टे_यूरिया #तस्कर को दबोचा 7 #लाख की #रिश्वत का खुलासा संडे को 'खाद' का खेल: पीसीएफ गोदाम से तस्करी कर ले जा रहे थे 1575 कट्टे यूरिया; टीम ने पीछा कर तस्कर को दबोचा, 7 लाख की रिश्वत का खुलासा अनूपशहर | अनूपशहर में कृषि विभाग की टीम ने रविवार को खाद तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। टीम ने घेराबंदी कर इफको ब्रांड की यूरिया से लदी तीन गाड़ियों को पकड़ा है। इस मामले में तस्कर हारुन खान को हिरासत मे ले लिया गया है, जिसने विभाग के ही कर्मचारियों के साथ अपनी साठगांठ की बात कबूली है। *संडे को खाली सड़क देख रची थी साजिश* जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बुलंदशहर स्थित पीसीएफ के गोदाम से चोरी-छिपे यूरिया की बड़ी खेप बाहर निकाली जा रही है। चूंकि रविवार को सरकारी दफ्तरों की छुट्टी होती है, इसलिए तस्करों ने इस दिन को चुना ताकि किसी की नजर न पड़े। मुखबिर से सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी शुरू की। *फिल्मी स्टाइल में पीछा: बुलंदशहर से गंगा पुल तक दौड़ी टीमें* जैसे ही तीन गाड़ियां गोदाम से निकलीं, कृषि विभाग की टीम ने उनका पीछा करना शुरू किया। बुलंदशहर से जहांगीराबाद होते हुए गाड़ियां अनूपशहर की ओर बढ़ने लगीं। जब गाड़ियां गंगा पुल के पास पहुंचीं, तो शक यकीन में बदल गया कि यह माल दूसरे जिले यानी संभल भेजा जा रहा है।टीम ने पुल पर ही गाड़ियों को रुकवा लिया। पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि पूरा माल तस्कर हारुन खान का है और संभल स्थित उसके ठिकाने पर जा रहा है। मौके पर ड्राइवर न तो कोई बिल दिखा सके और न ही कोई वैध रसीद। *सीसीटीवी से धरा गया मास्टरमाइंड, मोबाइल ने खोले राज* तस्कर हारुन खान अपनी लग्जरी गाड़ी से इन ट्रकों के पीछे चल रहा था, लेकिन पुलिस चौकी को देख वह भागने लगा। चौकी पर पुलिस हिरासत में मौजूद ड्राइवर एवं हेल्पर के द्वारा हारुन की गाड़ी की पहचान कर पुलिस को बताया गया तथा चौकी प्रभारी गंगापुल केके गौतम तथा उनकी टीम ने हारून खान को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। *पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे* हारुन ने कबूल किया कि उसने पीसीएफ गोदाम के कर्मचारियों को 7 लाख रुपए दिए थे। इसमें से 2 लाख ऑनलाइन और 5 लाख रुपए कैश दिए गए थे। जब पुलिस ने हारुन का मोबाइल चेक किया, तो उसमें विभाग के दो कर्मचारियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने के ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड मिल गए। *पकड़ी गई बड़ी खेप* जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, पकड़ी गई गाड़ियों में कुल 1575 यूरिया के कट्टे थे, जिनकी कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपए है। *पुराना है तस्करी का नेटवर्क* पकड़े गए तस्कर हारुन ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से बुलंदशहर, संभल और रामपुर जिलों में खाद की तस्करी कर रहा है। वह ऊंचे दामों पर किसानों को या कालाबाजारियों को यह खाद बेचता था। *क्या बोले अधिकारी* इस पूरे मामले में जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। हमने आरोपी के पास से डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। जिन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है कि यह खेल कब से चल रहा था। डीएम बुलंदशहर के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है तथा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है1