नावकोठी में नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता। नावकोठी प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिला प्रशासन बेगूसराय के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार प्रसार का आयोजन किया गया।इसके तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राहुल रंजन ने किया।इस अवसर पर पूजा ग्रुप पटना के कलाकारों के द्वारा नशा का जो हुआ शिकार नामक नुक्कड़ नाटक खेल कर उपस्थित लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया।कलाकारों ने गीत, संगीत और अभिनय के माध्यम से नशा सेवन करने के बाद एक परिवार किस तरह आर्थिक सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से बिखर जाता है, उसको प्रस्तुत किया।गीत के माध्यम से नशा के दुष्प्रभाव को स्पष्ट रूप से बताया गया।मौके पर कलाकार अभिनव कुमार,राजीव रंजन राय,नवीन कुमार पांडे, अभिनंदन कुमार, त्रिपुरारी यादव,आर के पूनम श्री,जागृति आनंद,राजवीर कुमार सहित स्थानीय त्रिभुवन पासवान, सुबोध कुमार,विकास मित्र अर्जुन रजक संतोष कुमार,पप्पू सिंह,महेश यादव आदि मौजूद थे।
नावकोठी में नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता। नावकोठी प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिला प्रशासन बेगूसराय के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार प्रसार का आयोजन किया गया।इसके तहत नुक्कड़
नाटक कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राहुल रंजन ने किया।इस अवसर पर पूजा ग्रुप पटना के कलाकारों के द्वारा नशा का जो हुआ शिकार नामक नुक्कड़ नाटक खेल कर उपस्थित लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया।कलाकारों ने गीत, संगीत और अभिनय के माध्यम से नशा सेवन करने के बाद एक परिवार किस तरह आर्थिक
सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से बिखर जाता है, उसको प्रस्तुत किया।गीत के माध्यम से नशा के दुष्प्रभाव को स्पष्ट रूप से बताया गया।मौके पर कलाकार अभिनव कुमार,राजीव रंजन राय,नवीन कुमार पांडे, अभिनंदन कुमार, त्रिपुरारी यादव,आर के पूनम श्री,जागृति आनंद,राजवीर कुमार सहित स्थानीय त्रिभुवन पासवान, सुबोध कुमार,विकास मित्र अर्जुन रजक संतोष कुमार,पप्पू सिंह,महेश यादव आदि मौजूद थे।
- चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरियाबरियारपुर राजेश्वरी प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक के साथ विद्यार्थी के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम दिया गया है शिक्षक थाने से न्याय की गुहार लगाया है1
- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 31 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विभक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.1
- Post by Focus Bihar News1
- बेगूसराय4
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- थानेदार निकले बेवफा प्यार कहीं और शादी कहीं और 7 साल.. महिला मित्र पहुंची थाना लिखित शिकायत बिहार की राजधानी पटना में प्रेम संबंध, भरोसा और धोखे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के पटेल नगर की रहने वाली एक युवती ने बैरगनिया थाना के SHO पर गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि SHO ने पहले उसे अपनी प्यारी-प्यारी बातों में लुभाया उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दुसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे और इस दौरान संबध भी बनाए इसके बाद जब बात शादी तक पहुंची तो SHO ने अपना असली रंग दिखाया। इसके बाद अब पीड़िता ने इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।1
- प्रखंड क्षेत्र के तेलनी गांव निवासी शिक्षक रजनीकांत वर्मा एवं शिक्षिका चेतना कुमारी की पुत्री प्राची हनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 28वीं रैंक हासिल कर बिथान प्रखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। प्राची हनी के बिथान पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और बाजे के साथ ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। लोगों ने उन्हें पाग, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्राची हनी की सफलता बिथान जैसे सुदूर प्रखंड के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि से यहां के छात्र-छात्राओं को भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।1
- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने संयुक्त रूप से बुधवार की दोपहर 03:00 बजे कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित की जायेगी.1