Shuru
Apke Nagar Ki App…
लातेहार रामनवमी जुलूस मेडिकल टीम बारिश के कारण अभी जुलूस रुकी हुई है लातेहार रामनवमी जुलूस मेडिकल टीम बारिश के कारण अभी जुलूस रुकी हुई है
NEWS INDIAN 724
लातेहार रामनवमी जुलूस मेडिकल टीम बारिश के कारण अभी जुलूस रुकी हुई है लातेहार रामनवमी जुलूस मेडिकल टीम बारिश के कारण अभी जुलूस रुकी हुई है
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Nation24 news1
- रांची : शुक्रवार को मालश्रींग गांव में रामनवमी का अखाड़ा परंपरागत भव्यता के साथ सजाया गया। रामभक्तों में उत्साह चरम पर था। युवाओं व युवतियों ने एक से बढ़कर एक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पारंपरिक ढंग से झंडा मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों का विशाल जमावड़ा लगा। इस अवसर पर सभी ने रामनवमी के माध्यम से एकता व सौहार्द का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अविनाश कुमार साहु, उपाध्यक्ष अजित कश्यप, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मुख्य संरक्षक लखन उरांव, जनक कुमार गुप्ता, राहुल सिंह सहित कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीणों ने आयोजन समिति का आभार जताया और आगामी वर्षों में ऐसे उत्सवों को और भव्य बनाने का संकल्प लिया।1
- Post by Gautam Raftaar media1
- पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव की बड़कागांव के पलांडु स्थित रामनवमी मेले में उपस्थिति एक महत्वपूर्ण स्थानीय घटना रही। इस दौरान उनसे जुड़ी कुछ प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं: भव्य स्वागत: पलांडु पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मेला समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रामनवमी के इस अवसर पर उन्होंने अखाड़े के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अस्त्र-शस्त्र चालन: मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों (नगाड़ों) की थाप पर उन्होंने खुद भी लाठी और पारंपरिक अस्त्र चलाकर अपना कौशल दिखाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित हुए। जनसंपर्क: इस दौरे को उनके जनसंपर्क अभियान के हिस्से के रूप में भी देखा गया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सांस्कृतिक संदेश: उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया और रामनवमी की ऐतिहासिक महत्ता पर जोर दिया। चूंकि आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं और रांची व चतरा के क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं, तो आपने निश्चित रूप से इस कार्यक्रम की व्यापक कवरेज और इसके राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव पर गौर किया होगा। स्थानीय स्तर पर योगेन्द्र साव की सक्रियता अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है।7
- सिल्ली : सिल्ली-मुरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान महावीर सेवक संघ, राधिका मैदान, न्युस्टार महावीर पूजा समिति, निचे टोला, श्रीरामसेवक संघ रजक टोला, पंचमुखी हनुमान मंदिर बीर बजरंग संघ रुगड़ी टोला आदि महावीर मंडलों द्वारा अपने अपने अखाड़ों में विधिवत पूजा पाठ, लाठी समेत विभिन्न खेलों के प्रदर्शन के पश्चात भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाले गए, जिसमें लाठी खेल, मार्शल आर्ट एवं अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन और जय श्री राम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जुलूस के दौरान दौरान सिल्ली नगर आंजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कर्यालय के समीप, भवानी भंडार के संचालक जितेन्द्र प्रसाद साव द्वारा अपने दुकान के समीप एवं लुपुंग महावीर मंदिर के समीप, हिन्दू एकता मंच के सदस्यों ने स्टॉल लगाकर शरबत एवं गुड़ चना का वितरण किया। वहीं जय माता दी यात्रा मंच के चिंटू साव एवं संतोष साव की ओर से ट्राफी प्रदान कर एवं यूवा समीत सिल्ली की ओर से तलवार व अंग वस्त्र भेंट कर सभी अखाड़ों को सम्मानित किया गया। जहां समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने अखाड़ों के प्रतिनिधियों को ट्राफी एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इधर सुरक्षा के मद्देनजर रामनवमी की जुलूस समाप्त होने तक सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिस पदाधिकारीयों और जवान के साथ डटे रहे। इस दौरान विभिन्न समितियों के सदस्यों का सहयोग भी प्रशासन को मिलता रहा।2
- राँची हरमू : रामनवमी का त्यौहार हरमू रांची में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया त्यौहार के दौरान भक्त गन अपने आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और बजरंग बली जय मां भवानी के, जयकारा के साथ झूमते हुवे नाचते गाते दिखाई दिए। यह त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। इसी के साथ रामनवमी का यह आपसी भाईचारा का यह पवित्र तेवहार संपन्न हो गया1
- झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश पंचायत द्वारा कांटाटोली में आयोजित सेवा शिविर ने एक खूबसूरत संदेश दिया— त्योहार कोई भी हो, उसे प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाना ही हमारी असली पहचान है। कांटाटोली, जहाँ अलग-अलग समुदाय के लोग एक परिवार की तरह साथ रहते हैं, आज भी भाईचारे और एकता की मिसाल बना हुआ है। ❤️✨”1
- Post by Nation24 news1
- 27 मार्च: शुक्रवार को ऐतिहासिक स्थल उमेडंडा के पावन धरती 84 मौजा के 108 अखाड़े में 110 गांवों का झंडा मिलन का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने सहयोग से बने भव्य मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री सेठ ने वीणा प्रस्ताव के श्री राम के नाम पर एक बड़े शेड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह शेड सादी विवाह, ग्रामसभा, मंडा पूजा सहित गांव के सभी आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, जहां गर्मी व बारिश कोई बाधा नहीं बनेंगी। अध्यक्ष मोहन जयसवाल की व्यवस्था में सैकड़ों महिला व पुरुष वॉलेंटियर ने अपना योगदान दिया। पुलिस उपाधीक्षक खलारी रामनारायण चौधरी ने थाना पदाधिकारियों व महिला पुलिस बल के साथ पुख्ता इंतजाम किए। स्वागत मंडल ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मेला स्थल पर फास्ट फूड, खिलौने, मिठाई, आइसक्रीम व झूले से रौनक छाई रही। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, पार्किंग गांव से बाहर की गई। सभी गांवों से श्री राम ध्वज की विशाल झांकियां सड़कों पर निकलीं, लाखों लोग पहुंचे। अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि राम, लक्ष्मण, सीता व वानर सेना की झांकियों ने मन मोह लिया। अंत में अतिथियों व मेला कमेटी ने सभी झांकियों को शील्ड, मोमेंटो व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, ड्रोन व सीसीटीवी से सुरक्षा सुनिश्चित की गई। मौके पर विधायक सुरेश कुमार बैठा, भाजपा प्रदेश बैठक एवं कार्यक्रम विभाग संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, गोपाल तिवारी,कमलेश राम, प्रमुख सत नारायन मुंडा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, नंदलाल पहान, मुखिया देवंती देवी, सदन साहू, विनोद मुंडा, अधिवक्ता सर्फराज अहमद, बलराम साहू, अजीत साहू, मनोज कुमार नायक, दौलत सिंह, मान सिंह, रूपलाल महतो, डॉ. कपिल साहू, देवलाल पहान, कुदूस अंसारी, जाकीर अंसारी, सज्जाद अहमद, डॉ. देव प्रकाश सिंह, जगलाल महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कमेटी सदस्य रत्न प्रकाश सिंह, सुनिल साहू, सुदामा नायक, चंद्रदीप साहू, शंकर जयसवाल, पवन राम, आनंद जयसवाल, अरूण यादव, महावीर नायक, मनोज मिश्रा, रोहित उरांव, रामदेव महतो का सराहनीय योगदान रहा।1