Shuru
Apke Nagar Ki App…
हैदरगढ़ बाराबंकी। विधुत वितरण मण्डल के संविदा कार्मिकों ने सुपरवाइजर पर शोषण मानसिक प्रताड़ना के गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्य न करने का विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया और कहा जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम सभी किसी कीमत पर काम नहीं उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रशासन के सक्षम अधिकारियों को शिकायती प्राथनापत्र दिये। देखना यह है कि सरकार क्या उचित कार्यवाही करती है इन को,,,,,,
राम जी दीक्षित पत्रकार
हैदरगढ़ बाराबंकी। विधुत वितरण मण्डल के संविदा कार्मिकों ने सुपरवाइजर पर शोषण मानसिक प्रताड़ना के गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्य न करने का विरोध जताते हुए इस्तीफा दे दिया और कहा जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम सभी किसी कीमत पर काम नहीं उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रशासन के सक्षम अधिकारियों को शिकायती प्राथनापत्र दिये। देखना यह है कि सरकार क्या उचित कार्यवाही करती है इन को,,,,,,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खौफनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दाता साईं आश्रम सद्दीपुर से छुलहा रोड पर सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके की आवाज दूर तक गूंजी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक सद्दीपुर से त्रिलोकपुर की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और पलक झपकते ही बाइक खंभे से जा टकराई। टक्कर के साथ ऐसा लगा मानो कोई विस्फोट हो गया हो। हादसे के बाद सड़क पर बाइक के परखच्चे बिखर गए और दोनों युवक कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहा आदर्श वर्मा (पुत्र राजू वर्मा), निवासी इमलिया थाना फतेहपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पीछे बैठा राज वर्मा (पुत्र राकेश वर्मा) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दोनों युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर सन्नाटा और चीख-पुकार का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक आदर्श वर्मा की हालत बेहद गंभीर है और उसे बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की खतरनाक हकीकत को सामने ला दिया है। कुछ सेकंड की रफ्तार ने दो जिंदगियों को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया और पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सड़क पर रफ्तार का नशा एक बार फिर खून में तब्दील हुआ—और पीछे छोड़ गया चीखें, सन्नाटा और जिंदगी की जंग।2
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस जैसे ही खुली... तभी अचानक एक युवक चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। देखने वालों की सांसें थम गईं... चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई... लोग चिल्लाने लगे कुछ सेकंड के लिए पूरा प्लेटफार्म खामोश हो गया... हर किसी की नजर पटरी पर थी... 8 hours ago1
- बाराबंकी, 10 अप्रैल। इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर3
- फुफेरी बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर भाई की हत्या,रामगंगा नदी में डुबाकर दोस्तों ने की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार, हरदोई मझिला थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का सनसनी खेज खुलासा किया है।जहां बहन के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक को उसके ही दोस्तों ने खौफनाक साजिश रचकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर,उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग ही बना हत्या की वजह बन गया।मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी मृतक अभय प्रताप और तीनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती थी। अभय के दोस्त धीरज सिंह का उसकी फुफेरी बहन के साथ पिछले लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग था। जब अभय ने इसका कड़ा विरोध किया। तो बहन के प्रेमी आरोपी धीरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।आरोपी मृतक को घूमने के बहाने ले गए और शराब पिलाई।25 फरवरी की शाम सभी ने एक साथ शराब पिलाकर धीरज को नदी में डूबो दिया।तथा उसे राजेपुर थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे रामगंगा नदी में फेंक दिया और पानी में डुबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा किया।सूचना पर मझिला पुलिस टीम ने बीती रात करीब 1:55 बजे चटिया पुल के पास से तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा।जिनके पास से मृतक अभय का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जो इस हत्याकांड का एक अहम सुबूत माना जा रहा है।गिरफ्तार किए गए आरोपी:आशीष सिंह उर्फ हवलदार पुत्र प्रेमपाल सिंह,निवासी ग्राम आझी,धीरज सिंह पुत्र नवल सिंह, थाना मझिला,भंवर पाल सिंह उर्फ मुले पुत्र विश्वराज सिंह निवासी रनियामऊ थाना पिहानी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों के लिए उकसाने के सम्बन्ध में जनपद बिजनौर में पंजीकृत अभियोग में आरोपी 02 अभियुक्तों उवैद मलिक एवं जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी की गिरफ्तारी एवं विदेश में रह रहे 03 अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट ।1
- लखनऊ खड़ी गेहूं की फसल में अचानक लगी आग कई किसानों की फसल जलकर हुई राख ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू राजस्व विभाग की टीम पहुंची, लिया जायजा थाना महिंगवा के ग्राम सरसवा की घटना1
- आज सुबह करीब 9:00 बजे पिकअप चालक को सत्तू बेचने वाले व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दिया। भीड़ ने उस हत्यारे की भी हत्या कर दी पीट-पीट कर।1
- तहसील रामनगर की कोतवाली थाना क्षेत्र मड़ना चौकाघाट के पास ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश देखने को मिला था ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किसानों और विभागीय कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग व उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम और राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में ओवरब्रिज निर्माण में पड़ रही जमीन की पैमाइश का समस्या का समाधान कर दिया निर्माण के दौरान वन विभाग के द्वारा सड़क के दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई की जा रही थी लेकिन बिना पैमाइश के पेड़ों की कटाई पर किसानों ने आपत्ति जताई थी और हंगामा शुरू कर दिया था किसानों का या कहना था कि यह जो पेड़ लगे हैं वह हमारे हैं और हमने देखरेख कल तैयार किया है किसानो की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर जिसमें लगभग 10 मीटर भूमि सड़क क्षेत्र में चिह्नित की गई संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि केवल सड़क सीमा में ही पडने वाले पेड़ों की कटाई की जाएगी किसानों की निजी भूमि पर लगे पेड़ों को नहीं काटा जाएगा किसानों की सहमति से स्थल मेमो तैयार किया गया जिसमें खेत के स्वामियों द्वारा जिसमें अजय कुमार गणेश मिश्रा राजेश अवस्थी रामू दीक्षित मुरारी गौतम सहित अन्य खेत स्वामियों ने हस्ताक्षर किए तहसीलदार के निर्देश पर 3 सदस्य टीम ने जांच की अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया की आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर बैठक की जाएगी प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण समाधान हो गया और किसानों और वन विभाग के बीच सहमति बन गई ब्यूरो चीफ रामानंद सागर4
- बीकेटी के सरसवां गाँव मे आग लगने से कई बीघे फसल जली,गाँव वाले आग बुझाने के लिए झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास करते हुए।1