सिमरिया हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा — बस और पिकअप की टक्कर, बस पलटी 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Junnardeo Express 🚨 छिंदवाड़ा जिले में सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। 💥 हादसे में भारी जनहानि की आशंका प्रारंभिक जानकारी में इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अलग-अलग सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 11 से लेकर 25 तक बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 🚑 30 से अधिक लोग घायल हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। 🚌 कहां जा रही थी बस? बताया जा रहा है कि बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड/नागपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री भंडारकुंड, करेर और ग्वारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ⚠️ इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 📌 अपडेट जारी… प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची जारी की जानी बाकी है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले 📲 हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — Junnardeo Express
सिमरिया हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा — बस और पिकअप की टक्कर, बस पलटी 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Junnardeo Express 🚨 छिंदवाड़ा जिले में सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। 💥 हादसे में भारी जनहानि की आशंका प्रारंभिक जानकारी में इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अलग-अलग सूत्रों के अनुसार
मृतकों की संख्या 11 से लेकर 25 तक बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 🚑 30 से अधिक लोग घायल हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। 🚌 कहां जा रही थी बस? बताया जा रहा है कि बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड/नागपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बस में सवार अधिकांश
यात्री भंडारकुंड, करेर और ग्वारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ⚠️ इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 📌 अपडेट जारी… प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची जारी की जानी बाकी है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले 📲 हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — Junnardeo Express
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा पहुंचे और हवाईपट्टी इमलीखेड़ा से सौंसर के लिए रवाना हुए1
- पेट्रोल डीजल की खत्म होने की अफवाह है इस पर ध्यान ना दें और अपने दिनचर्या के हिसाब से ही पेट्रोल डलवाए सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले को ऊपर हो सकती है कार्रवाई *सरकार की अपील:* - लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने दिनचर्या के हिसाब से ही पेट्रोल डलवाएं। - पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य है, इसलिए अनावश्यक भीड़ न लगाएं। - प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठा रहा है ।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के तहसील छिंदवाड़ा के ग्राम नेर के उपलक्ष्य में श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर के तत्वाधान में श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना प्रारंभ है | जिसमें श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार ग्राम नेर में विगत 12 वर्षों से दादाजी मंगलवार शनिवार दरबार भी लगते हैं |निरंतर फलाहार एवं दुगधाहार 52 साल का उपवास संकल्प पर रहकर माता की जवारे खिले के पलंग में अपने शरीर में धारण करते हुए साधनारत हैं | अपनी दिव्य साधना के माध्यम से वे असाध्य रोगों से पीड़ित भक्तों का उपचार कर माता की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण कराते हैं | यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में भक्तजनों द्वारा 52 मनोकामना कलशों की स्थापना की जाती है | इस वर्ष माता की विशेष कृपा से लोककल्याण एवं धर्मवृद्धि के पावन उद्देश्य से दिव्य नवरात्रि नवकुंडीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना का आयोजन चल रहा है | जिसमें समस्त देशभर से आस्था की भक्ति में गूंजे भक्त हजारों की संख्या में मध्यप्रदेश आसपास के जिले छिंदवाड़ा, पांढुरना, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर, सहित अन्य प्रदेश जैसे उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड दिल्ली राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी भक्त श्रद्धालुजन के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हैं | महायज्ञ में पं.परशुराम जी मिश्रा शास्त्री, पं.निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री, पं.प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री, अन्य विद्वान आचार्य रह रहे हैं | यज्ञ एवं देवीपूजन (सहस्त्राच॔न) प्रातः सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शुभ यज्ञ बेला दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक,जिसमें आहुतियां दी जा रही है | दिनांक: 28 मार्च 2026 दिन-शनिवार को यज्ञ समापन जबारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद में देशभर से मध्यप्रदेश सहित समस्त जिलेवासी छिंदवाड़ा,पांढुर्णा, समस्त ग्रामवासी:- नेर, लखड़ाई जम्होड़ी, जमुनिया, बनगांव सहित क्षेत्रवासी भक्त श्रद्धालुजन आप सभी सह परिवार सादर आमंत्रित हैं |1
- Post by AMLA NEWS1
- 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बेचते हुये 09 आरोपी को गिरफ्तार किया गया । 🔹*कार्यवाही का विवरण* दिनांक 25.03.26 को रात्रि 08/30 बजे मुखबिर सूचना पर थाना मुलताई कस्बा क्षेत्र से अलग अलग स्थानो पर अवैध शराब बेचते पाये जाने पर आरोपी अविनाश पिता श्यामराव बचले निवासी बुकाखेडा से 14 पाव सफेद कीमती 1120 रूपये , आरोपिया मीना उर्फ गुड्डी बचले पति ताराचंद बचले निवासी कामथ से 12 पाव मसाला कीमती 1200 रूपये, आरोपी मिथुन पिता मदनलाल पवार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई से 20 पाव देशी कीमती 1800 रूपये, आरोपी मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशाह निवासी साहू ढाबा मुलताई से 15 पाव सफेद कीमती 1200 रूपये , आरोपी इंदल पिता भाउजी लबाड निवासी खडकबार से 15 पाव देशी मसाला कीमती 1500 रूपये, आरोप सुरेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई से 70 पाव देशी प्लेन कीमती 6300 रूपये आरोपी मनोज पिता रामकिशन शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई से 12 पाव देशी प्लेन कीमती 960 रूपये आरोपी राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेलवार्ड मुलताई से 30 पाव अंग्रेजी गोवा तकीममती 3300 रूपये आरोपी संतुलाल पिता धन्नू जी उइके निवासी विछुआ से 06 लीटर कच्ची महुआ कीमती 600 रूपये की कुल 39.840 ली. कुल कीमती 17980 रूपये को विधिवत जप्त किया गया । उक्त शराब अपने कब्जे मे रखकर बेचने के संबंध मे आरोपियो से लाइसेंस पूछा तो नही होना बताया । आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपियो के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का पृथक पृथक अपराध पंजीबध्द किया गया । 🔹 *आरोपी गण–* 1. अविनाश पिता श्यामराव बचले निवासी बुकाखेडा 2. मीना उर्फ गुड्डी बचले पति ताराचंद बचले निवासी कामथ। 3. मिथुन पिता मदनलाल पवार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई. 4. मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशाह निवासी साहू ढाबा मुलताई. 5. इंदल पिता भाउजी लबाड निवासी खडकबार. 6. सुरेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई. 7. मनोज पिता रामकिशन शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई. 8. राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेलवार्ड मुलताई. 9. संतुलाल पिता धन्नू जी उइके निवासी विछुआ 🔹*जप्त सामग्री -* *188 पाव , 06 ली. कच्ची कुल 39.840 ली. कुल कीमती 17980 रूपये* 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार , सउनि मांडवी. सउनि विजय जोठे , प्र.आर. दिनेश बर्डे ,प्र.आर. सुशील धुर्वे प्र.आर. पुष्पा धुर्वे आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. प्रिंस ,आर. विवेक, म.आर. छाया की मुख्य भूमिका रही है ।1
- सिमरिया में हुए भीषण सड़क हादसे पर अमरवाड़ा के बालक वंश डेहरिया की हुई मौत1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- ग्राम पंचायत हुसैनपुर के ग्रामीणों के घरों में घुसा तालाब नालो का गंदा पानी बदायूँ विकासखंड सलारपुर के1
- बैतूल पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 09.01.2026 को फरियादिया द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.12.2025 को मुलताई मेले में आरोपी लतीफ द्वारा उसकी जबरदस्ती फोटो खींची गई एवं फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके पश्चात दिनांक 07.01.2026 को जब फरियादिया खेत की ओर जा रही थी, तब आरोपी के साथियों राजेश एवं मोठू द्वारा उसे रास्ते में रोककर जबरन फोन पर आरोपी लतीफ से बात कराई गई, जहां आरोपी ने उसे रात में घर आने के लिए धमकाया तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। 🔹फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 75(2), 78(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*पुलिस कार्यवाही का विवरण* घटना के पश्चात से ही आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलते रहे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा प्रत्येक *आरोपी पर ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था* । थाना मुलताई पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश जारी रखी गई। दिनांक 26.03.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम कोंढर तीन माह बाद अपने घर आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोंढर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। 🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *आरोपी का नाम* *लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोंढर* *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र, विवेक चौरे, प्रिंस, सेवाराम, सुभाष, कमलेश तथा साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र, बलराम, राजेन्द्र एवं पंकज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, महिला एवं बाल अपराध अथवा धमकी से संबंधित घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 🔹उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान जारी रहेगा।1