गेहूं के खेत में भड़की आग, कई खेतों को पहुंचा नुकसान; ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मिलकर पाया काबू गेहूं के खेत में भड़की आग, कई खेतों को पहुंचा नुकसान; ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मिलकर पाया काबू ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर के में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के करीब स्थित जबरुद्दीन के गेहूं के कटे हुए खेत के नलवे में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से जबरुद्दीन के खेत की मेंढ़ पर खड़े कई दर्जन यूकेलिप्टिस के पेड़ झुलस गए। वहीं उनके बड़े भाई बजरुद्दीन के खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। आग आगे बढ़ते हुए पड़ोसी किसान खलील अहमद के खेत तक पहुंच गई, जहां कटे हुए गेहूं की लगभग 20 पूलियां जलकर राख हो गईं। इसके अलावा करीब 15 पॉपुलर के नए पौधे भी झुलस गए। घटना की सूचना फरीदनगर निवासी हाजी शराफत चौधरी ने अपने भाई ठाकुरद्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शमीम चौधरी को दी। सूचना मिलते ही शमीम चौधरी ने तुरंत फायर ब्रिगेड एवं 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इससे पहले ही आग की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों में वसीम अहमद, मो. नाजिम, कसीम उर्फ भूरा, महमूद हसन मंत्री, रियासत हुसैन, तहसीन रजा, अली हसन, रईस अहमद, रिजवान, मो. हनीफ सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद खेत की मेंढ़ों और पेड़ों की जड़ों में सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका।
गेहूं के खेत में भड़की आग, कई खेतों को पहुंचा नुकसान; ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मिलकर पाया काबू गेहूं के खेत में भड़की आग, कई खेतों को पहुंचा नुकसान; ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मिलकर पाया काबू ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर के में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के करीब स्थित जबरुद्दीन के गेहूं के कटे हुए खेत के नलवे में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से जबरुद्दीन के खेत की मेंढ़ पर खड़े कई दर्जन
यूकेलिप्टिस के पेड़ झुलस गए। वहीं उनके बड़े भाई बजरुद्दीन के खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। आग आगे बढ़ते हुए पड़ोसी किसान खलील अहमद के खेत तक पहुंच गई, जहां कटे हुए गेहूं की लगभग 20 पूलियां जलकर राख हो गईं। इसके अलावा करीब 15 पॉपुलर के नए पौधे भी झुलस गए। घटना की सूचना फरीदनगर निवासी हाजी शराफत चौधरी ने अपने भाई ठाकुरद्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शमीम चौधरी को दी। सूचना मिलते ही शमीम चौधरी ने तुरंत फायर ब्रिगेड एवं 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और
ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इससे पहले ही आग की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों में वसीम अहमद, मो. नाजिम, कसीम उर्फ भूरा, महमूद हसन मंत्री, रियासत हुसैन, तहसीन रजा, अली हसन, रईस अहमद, रिजवान, मो. हनीफ सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद खेत की मेंढ़ों और पेड़ों की जड़ों में सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका।
- Post by Khalid Ali1
- जिला बिजनोर क्षेत्र मंडावली थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। युवती का परिवार इन्साफ़ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।2
- Post by India News1
- Post by Anish Saifi1
- बाइक सवार आराम से जा रहा था, तभी कुत्ते ने युवक को लपक लिया. फिर युवक बाइक लेकर गिर गया, लेकिन कुत्ते ने काटना नहीं छोड़ा. घटना राजस्थान के टोंक की है.1
- देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित डीएवी सप्ताह के समापन समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने मंच से कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना में दहेज हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 19 वर्षीय नवविवाहिता गुलफ्शा की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को मौत के करीब 12 दिन बाद डीएम के आदेश पर कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बागपत जिले के बिनौली (या बिनोली) निवासी नवाबुद्दीन की बेटी गुलफ्शा (19) की शादी 12 अक्टूबर 2025 को सरधना के मोहल्ला किला खेवान (या नई बस्ती, कालंद रोड क्षेत्र) के एक युवक से हुई थी। शादी को मात्र 6 महीने हुए थे। 31 मार्च 2026 को गुलफ्शा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष (पति और ससुराल वाले) दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने मौत की सूचना मायके को बिना दिए जल्दबाजी में शव को दफना दिया, जिससे संदेह की स्थिति बनी। मायके पक्ष ने सरधना थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ डीएम के आदेश पर 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को नायब तहसीलदार और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- शेरकोट में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार1