Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली पुलिस द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में लगातार सख्त सिंगरौली पुलिस द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री का बयान,
Sunil Pandey (Sunil Pandey)
सिंगरौली पुलिस द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में लगातार सख्त सिंगरौली पुलिस द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री का बयान,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र/दिनांक 05 मई,2026 शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित जनपद सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार मे शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभआरम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रो का मानदेय दस हजार से बढाकर 18 हजार प्रतिमाह किया गया है, उक्त अवसर पर जनपद के समस्त कार्यरत शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि की शुभकामना देने हेतु उनके सम्मान का कार्यक्रम जिला प्रशाशन द्वारा आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ जी रहे, इस दौरान उन्होने कहा कि सरकार ने सदैव स्कूली शिक्षा की मजबूती के लिए प्रयास किया है तथा इसी क्रम मे अपने कार्यरत सभी शिक्षकों को पांच लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही इसी अनुक्रम मे शिक्षामित्र बन्धुओ का मानदेय बढ़ाया गया है. समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अंतिम पायदान के समस्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की राह मे हमारे शिक्षा मित्र अनुदेशक साथियो का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं के क्रम मे सदर विधयाक श्री भूपेश चौबे ने जनपद के सभी शिक्षा मित्रो को सादर शुभकामनायें दीं। विधान सभा घोरावल के विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि के लिए सरकार की इस योजना की सराहना की। इस अवसर पर सदर विधायक श्री भूपेष चौबे ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और शिक्षा मित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयो में स्मार्ट क्लाश विद्यालयों के सुन्दरीकरण और शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि जैसे उल्लेखनिय कदम उठाये गये है और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में उल्लेखनिय सुधार हुआ है। इस दौरान पांच उत्कृष्ट शिक्षा मित्रो का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया गया। अन्त मे सभी अतिथियों एवं जनपद अधिकारियो द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न शिक्षक अधिगम सामग्री ज्स्ड स्टाल का अवलोकन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गयी। इस कार्यक्रम मे जनपद सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक , बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षक शिक्षा मित्र एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित गोहद किला, जिसे 1505 में बामरोलिया जाट शासक महाराजा सिंहदेव द्वितीय द्वारा बनवाया गया था, वैशाली नदी के किनारे स्थित 500 वर्ष पुराना किला है। यह जाट शासकों का गढ़ था, जिसमें सात द्वार और विशाल प्राचीरें हैं। इस स्थल की प्रमुख विशेषताओं में नयागंज (नया महल) और आंशिक रूप से खंडहर हो चुके, ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण परिवेश में अद्वितीय स्थापत्य कला का प्रभाव शामिल है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 05.05.2026* *🚨 थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़🚨* *🚨 चोरी के आभूषण व पीतल के बर्तन बरामद, 03 नफर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-🚨* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 04.05.2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से महिलाओं के आभूषण (पायल व बिछिया) एवं नगद धनराशि बरामद हुई। साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि) भी बरामद किए गए। उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2), 329(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजे जा रहा है। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर वादी बिजेश्वर तिवारी के घर में रात्रि के समय घुसकर चोरी की थी तथा चोरी का माल आपस में छिपाकर रख लिया था। आज उक्त माल को बांटने एवं बेचने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अन्य सहअभियुक्त श्वेत पाठक की संलिप्तता प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—* 01. प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी पुत्र राकेश त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष 02. आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष 03. योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष *बरामदगी का विवरण—* • 02 अदद पायल (सफेद धातु) • 09 अदद बिछिया (महिलाओं के आभूषण) • पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि) • 490 नगद धनराशि *पंजीकृत अभियोग—* मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए), 317(2), 329(2)बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 01. उ0नि0 शाहिद खान, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 02. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 03. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 04. का0 देवेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। *➡️ जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*1
- सीधी में चल रहे रसोई गैस की चोरी का खेल बाला वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह का बयान आया सामने!1
- मंगल के मढ़वा बुद्ध के बरतिया बीफे के परतों सिंदूर1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- विंध्य बलराम न्यूज. सीधी। शिवसेना ने जिला कलेक्टर के नाम गोपद बनास sdm को पत्र सौंप कर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और गैस चोरी का गंभीर मामला चल रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी खतरा भी उत्पन्न हो रहा है। श्री पांडे ने बताया कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर उसे 19 किलोग्राम और 35 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडरों में भरा जा रहा है। इसके बाद इन कमर्शियल सिलेंडरों को बाजार में लगभग चार गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले घरेलू सिलेंडरों में भी 2 से 3 किलोग्राम तक गैस की कमी की जा रही है, जिससे सीधे तौर पर आम जनता को ठगा जा रहा है। यह मामला न केवल उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि एक गंभीर आपराधिक कृत्य भी है। शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि इस पूरे प्रकरण में संबंधित गैस एजेंसी संचालकों और उनके स्टाफ की संलिप्तता हो सकती है। इस मामले से जुड़े कुछ वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध बताए गए हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मामले को लेकर जिला कलेक्टर से निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है, साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके। बहुत जल्द पूरे प्रमाण के साथ वीडियो के साथ आम जन , प्रशासन के समक्ष उपस्थित होगे जहां स्पष्ट घोटाला चल रहा इस बीच पत्र सौंपनी में मौजूद रहे जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले ,जिला महामंत्री सुनील रावत, आनंद साहू,अंजनी सिंह, शिवपूजन साहू रामनरेश यादव सहित अन्य शिवसैनिक रहे मौजूद1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में या धरना चल रहा है1