Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- गंगापुर सिटी शहर के उदेई मोड़ थाना क्षेत्र में सालौदा सर्किल स्थित गणेश नगर में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन महिला को नीचे उतार चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गर्वमेंट हॉस्पीटल, जहां शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीणा कर रहे हैं। थानाप्रभारी बृजेश तंवर ने बताया कि मृतका की पहचान वर्षा शर्मा (29) पत्नी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्षा ने साड़ी का फंदा बनाकर घर की छत के कड़े से लटककर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस के अनुसार वर्षा की शादी करीब तीन माह पहले, 25 नवंबर 2025 को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता महेंद्र पुत्र चिरंजीलाल, जो उदेई मोड़ स्थित यश बैंक के पास रहते हैं, परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कोटा, 21जिला कलेक्ट्रेट के सामने 18 फरवरी 2025 से बकाया वेतन सरकार से मजदूरों को भुगतान कराने हेतु सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के क्रांतिकारी मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में चल रहा है धरना स्थल से कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लगातार जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री मजदूरों के धरने में सैकड़ों की संख्या महिला -पुरुष मजदूर 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन सरकार से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को भुगतान करवाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं धरने में उपस्थित मजदूरों द्वारा बकाया वेतन भुगतान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको कोटा शहर की आमजनता का भी समर्थन मिल रहा है । सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने को चलते हुए आज 369 दिन हो गए लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर धरने के दबाव में फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी बकाया वेतन भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को दिए आदेश की शर्तों का पालन करने फैक्ट्री की तरफ 28 साल से मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक का मय 18 %ब्याज सहित तमाम 4200 मजदूरों को भुगतान करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू के नेताओं में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की इस देरी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की संशालक कमेटी के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही है जल्द ही बकाया वेतन भुगतान के धरने में जिले भर के मजदूरों किसानों और आमजनता को लामबंद करके सरकार और प्रशासन के खिलाफ कोटा की सड़को पर आंदोलन किया जाएगा। 369 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, महिला नेता कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड काली चरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर 23 फरवरी 2026 को सीपीआईएम के सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी के नेतृत्व में जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों की और से धरने के संचालक तीनों यूनियनों के महामंत्री जयपुर में सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात करके सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने हेतु वार्ता करेंगे अगर जल्द ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की शर्तों को लागू करके मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो कोटा की सड़को पर आंदोलन करने को मजबूर होगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने को कामरेड अशोकसिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड गोपाल शर्मा महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी राजू वर्मा, ने भी सम्बोधित किया। धरने में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने 24 फरवरी 2026 को 1971 के मजदूर आंदोलन में शहीद हुए 8 मजदूर साथियों के 55 वे शहादत दिवस पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के सामने बने शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 24 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इस 55 शहादत दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सीटू राज्य अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड दुलीचंद बोरदा मौजूद रहेंगे। उन्होंने सीटू से संबंधित तमाम मजदूर/कर्मचारी यूनियनों के नेताओं और बिरादराना संगठन अखिल भारतीय किसान सभा महिला समिति और अन्य जन संगठनों से शहीदों के सम्मान में और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों को न्याय दिलाने के संघर्ष को मजबूत बनाने के लिए जे के के शहीद साथियों को याद करके श्रद्धांजलि देने पहुंचने की अपील की। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड मंगलसिंह कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड छीतर लाल, कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड शिशुपाल सिंह कामरेड लक्ष्मीकांत, कामरेड सीताराम कामरेड गणेशराम कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड उमाशंकर कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं और सीपीआईएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- गंगापुर सिटी जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन गंगापुर सिटी से मनोज कुंनकटा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता1
- ककोड़. वर्तमान में चल रही आठवीं बोर्ड कक्षा के पेपर समाप्ति के बाद लगे जाम में लोग परेशान होते ओर आपस में उलझते नजर आये। वहीं बोर्ड सेंटर पर तैनात अध्यापक उन्हें हटा कर रास्ता सुचारू करवाते दिखाई दिये।1
- करौली: चैनपुर में हाईटेंशन लाइन टूटने से मासूम बच्ची झुलसी भैंस की हुई मौत मासलपुर। उपखंड की ग्राम पंचायत चैनपुर में शनिवार शाम विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। बस स्टैंड के पास 11,000 केवी की मुख्य लाइन का तार टूटकर घरेलू बिजली की लाइनों पर गिर गया। इस हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से जहाँ एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, वहीं एक दुधारू पशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 8 बजे चैनपुर बस स्टैंड के पास अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार घरेलू लाइन से टकराते ही घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस दौरान गिर्राज प्रजापत की सुपुत्री करंट की चपेट में आने से झुलस गई, जिसका उपचार जारी है। वहीं, रमेश प्रजापत पुत्र खचेरा प्रजापत की एक भैंस की करंट लगने से मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के उपकरणों के फुंकने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता विष्णु प्रजापति (हिंडौन सिटी) रविवार को मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बँधाया और झुलसी बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रजापति ने JVVNL के अधिकारियों से बात कर मौके की स्थिति से अवगत कराया और जर्जर लाइनों के रखरखाव पर सवाल उठाए। "यह सीधे तौर पर विद्युत विभाग की लापरवाही है। एक गरीब परिवार ने अपना पशु खोया है और बच्ची की जान पर बन आई। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और क्षेत्र की जर्जर लाइनों को जल्द बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों2
- Post by RK LIVE KARAULI1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- गंगापुर सिटी के तहसील तलावड़ा क्षेत्र में कर्मचारी वर्ग एवं सर्व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा एडवोकेट प्यारेलाल मीणा, संयुक्त सचिव अभिभाषक संघ, गंगापुर सिटी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट प्यारेलाल मीणा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा (लोको पायलट), पुष्पेंद्र मीणा पाड़ा, अनिल मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), लखपत मीना, रामावतार प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट प्यारेलाल मीणा ने समाज और अधिवक्ता संघ में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की सेवा की है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उनका सम्मान किया गया।1
- Post by RK LIVE KARAULI1