logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोहिड़ा पुलिस ने पहाड़ों पर बनाई अस्थाई पुलिस चौकी अफीम डोडा व गांजा फसल पर कार्यवाही सरूपगंज। रोहिड़ा पुलिस ने पानिया पंचायत के कांकरली फली में खेतों में की कार्यवाही पुलिस ने दो दिन में 11 क्विंटल अफीम डोडा व 2 क्विंटल 8 किलो गांजा पौधे किए जब्त तस्करों ने बचाव के लिए खेतों के चारों ओर बना दी थी पलाश के पत्तों की बाड़।

21 hrs ago
user_Jitendra Agarwal
Jitendra Agarwal
Journalist Pindwara, Sirohi•
21 hrs ago

रोहिड़ा पुलिस ने पहाड़ों पर बनाई अस्थाई पुलिस चौकी अफीम डोडा व गांजा फसल पर कार्यवाही सरूपगंज। रोहिड़ा पुलिस ने पानिया पंचायत के कांकरली फली में खेतों में की कार्यवाही पुलिस ने दो दिन में 11 क्विंटल अफीम डोडा व 2 क्विंटल 8 किलो गांजा पौधे किए जब्त तस्करों ने बचाव के लिए खेतों के चारों ओर बना दी थी पलाश के पत्तों की बाड़।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड की वीर भगत सिंह बस्ती में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं दिव्य आयोजन। संघ शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आबूरोड नगर की वीर भगत सिंह बस्ती में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकरा भट्टा स्थित अंबाजी माता मंदिर से पारंपरिक और मांगलिक वेशभूषा मैं मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा से प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा के आगे क्षत्राणियां हाथों में तलवार लेकर चल रही थी। कलश यात्रा बस्ती के प्रमुख मार्गो से होती हुई डी जे की धार्मिक धुन पर भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम के नारो साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का बस्तीवासियों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि डॉ पी एन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जोर सिंह, ब्लड बैंक ट्रॉमा सेंटर से बी के धर्मेंद्र सिंह रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी बाबूलाल बंजारा ने की। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल को देशभक्त और महापुरुषों के चित्र से सजाया गया साथ ही गीता पुरोहित और वैशाली पांचाल ने सम्मेलन प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाई। पांडाल को भगवा ध्वज से सजाया गया जिससे पूरा वातावरण भगवा मय और धर्ममय हो गया। मंच पर भारत माता का चित्र बहुत ही सुंदर और देशभक्ति पूर्ण वातावरण को दर्शा रहा था। वीर भगत सिंह बस्ती के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत प्रयास किया। सभी ने घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र दिए। विशेष रूप से महिला शक्ति ने सभी के घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी ने खूब आनंद लिया सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
    4
    आबूरोड की वीर भगत सिंह बस्ती में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं दिव्य आयोजन।
संघ शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आबूरोड नगर की वीर भगत सिंह बस्ती में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आकरा भट्टा स्थित अंबाजी माता मंदिर से पारंपरिक और मांगलिक वेशभूषा मैं मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा से प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा के आगे क्षत्राणियां हाथों में तलवार लेकर चल रही थी। कलश यात्रा बस्ती के प्रमुख मार्गो से होती हुई डी जे की धार्मिक धुन पर भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम के नारो साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
कलश यात्रा का बस्तीवासियों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि डॉ पी एन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जोर सिंह, ब्लड बैंक ट्रॉमा सेंटर से बी के धर्मेंद्र सिंह रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी बाबूलाल बंजारा ने की। 
कार्यक्रम स्थल पर पंडाल को देशभक्त और महापुरुषों के चित्र से सजाया गया साथ ही गीता पुरोहित और वैशाली पांचाल ने सम्मेलन प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाई। पांडाल को भगवा ध्वज से सजाया गया जिससे पूरा वातावरण भगवा मय और धर्ममय हो गया। मंच पर भारत माता का चित्र बहुत ही सुंदर और देशभक्ति पूर्ण वातावरण को दर्शा रहा था। 
वीर भगत सिंह बस्ती के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत प्रयास किया। सभी ने घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र दिए। विशेष रूप से महिला शक्ति ने सभी के घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी ने खूब आनंद लिया सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    34 min ago
  • उदयपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार से 456 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) को रोका गया, हालांकि वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में वाहन के भीतर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। मौके से वाहन के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश सहित आगे की जांच जारी है।
    1
    उदयपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार से 456 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) को रोका गया, हालांकि वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में वाहन के भीतर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। मौके से वाहन के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं।
पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश सहित आगे की जांच जारी है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गिर्वा क्षेत्र के चोखला निचला में स्थित श्री झामेश्वर महादेव समाज भवन में मालवीय लोहार समाज कल्याण एवं विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हीरालाल लोहार (ग्राम छाली, चोखला गोगुन्दा) को निचला गिर्वा चोखला की सदस्यता प्रदान की गई। इस दौरान समाज के पंचों की पहल से 10 वर्षों से आपसी मनमुटाव के कारण अलग रह रहे दो सगे भाई—हीरालाल लोहार और उनके बड़े भाई मोहन लोहार—को समझाइश कर पुनः एक किया गया। दोनों भाइयों ने वर्षों बाद साथ बैठकर भोजन किया और समाज के पंचों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों चोखलों के अध्यक्ष व समाजजनों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया और सभी से अपने-अपने चोखलों में आपसी विवाद सुलझाने की अपील की।
    1
    गिर्वा क्षेत्र के चोखला निचला में स्थित श्री झामेश्वर महादेव समाज भवन में मालवीय लोहार समाज कल्याण एवं विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हीरालाल लोहार (ग्राम छाली, चोखला गोगुन्दा) को निचला गिर्वा चोखला की सदस्यता प्रदान की गई।
इस दौरान समाज के पंचों की पहल से 10 वर्षों से आपसी मनमुटाव के कारण अलग रह रहे दो सगे भाई—हीरालाल लोहार और उनके बड़े भाई मोहन  लोहार—को समझाइश कर पुनः एक किया गया। दोनों भाइयों ने वर्षों बाद साथ बैठकर भोजन किया और समाज के पंचों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दोनों चोखलों के अध्यक्ष व समाजजनों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया और सभी से अपने-अपने चोखलों में आपसी विवाद सुलझाने की अपील की।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जालौर रविवार को सवेरे 11:00 के करीब पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक महोत्सव धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालौर का वार्षिकोत्सव मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में हर्षवर्धन से मनाया गया l कार्यक्रम में स्कूली राष्ट्रीय वुशू पदक विजेता दिव्या सोनी, कुसुम सुथार, वैशाली का सम्मान हुआ l बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 97.20% अंक प्राप्त करने वाली पूजा पुत्री मोहनलाल को सम्मानित किया गया l विद्यालय को सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान हुआ l समाज एवं राष्ट्र को सकारात्मक संदेश देने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई l पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालौर के प्रधानाचार्य भंवर मकवाना ने बताया कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा के मुख्य आतिथ्य एवं मुनेश मीणा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा,उपमन्यु सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री मंत्री एबीवीपी, ममता अग्रवाल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, लहरीराम माली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवर मकवाना एवं कांतिलाल पुरोहित के नेतृत्व में समस्त अतिथियों का दुपट्टा साफा, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया l कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया गया l पंडित भानु प्रकाश दवे द्वारा मंगलाचरण किया गया l इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्रा परमजीत एवं पार्टी ने स्वागत गीत, एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत जोशना एवं पार्टी ने असम का बिहू नृत्य, सरिता ने असम का राज्य गीत, तुलसी एवं पार्टी ने मारो प्यारो राजस्थान, रवीना एवं पार्टी ने यादों की बारात, यशस्वी एवं पार्टी ने मां भवानी, हिमांशी एवं पार्टी ने संस्कारों पर आधारित लघु नाटिका, नसीम एवं पार्टी ने कॉमेडी ड्रामा, कैलाश राणा ने महाबली कर्ण के जीवन पर आधारित कविता का पाठ कर शानदार संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी l कार्यक्रम मे वैशाली के नेतृत्व में आत्मरक्षा हेतु लाठी तलवार एवं कराटे का शानदार प्रदर्शन किया गया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया l समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई l शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों का मेल राष्ट्र निर्माण की नींव है, जो यहां स्पष्ट रूप से दिख रहा है l छात्रों की प्रतिभा को पहचानना और उसे मंच देना ही सच्ची शिक्षा है l उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, इस विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम यह सिद्ध करता है कि विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे रहे हैं l जो आज के कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिख रहा है l उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं का सम्मानित करते हुए कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों को नमन, जिन्होंने बालकों को यह मुकाम हासिल करने के लिए सही मार्गदर्शन दिया है l इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह ने बालकों में देश एवं समाज के प्रति जागरूक दायित्व बनाने की बात कही l उन्होंने बालकों में देशभक्ति के जागृत करने हेतु शिक्षकों को प्रेरित करने का आह्वान किया l कार्यक्रम में 21000 की राशि देने वाले आलोक सोनी पुत्र श्री अंबालाल सोनी, एक अलमारी एवं स्वतंत्रता दिवस पर मिष्ठान वितरण करने वाली सुश्री प्रियंका शर्मा व्याख्याता, 18000 रुपए का फर्नीचर भेंट करने हेतु अरुणा अवस्थी व्याख्याता, गणतंत्र दिवस पर मिष्ठान वेतन करने हेतु अख्तर हुसैन, 11000 रूपये का सहयोग करने हेतु पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश सोलंकी, 11000 की राशि का सहयोग करने वाले मनीष परमार, 10000 रूपये के पंखे भेंट करने वाले मानसिंह सिसोदिया, विद्यालय को 10000 रूपये एवं 7 कुर्सियां भेंट करने हेतु राजू शेख उप प्राचार्य, 11000 रुपए का दान देने वाले पूर्व पार्षद अशोक गुर्जर, 10000 रुपये की राशि भेंट करने हेतु डूंगाराम सुथार का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनंदन किया गया l स्थानीय विद्यालय के 11000 रूपये की राशि का दान करने वाले प्रधानाचार्य भंवर मकवाना, शिवदत्त आर्य, नाथाराम भाटी एवं 5100 रूपये की राशि का सहयोग करने वाले कांतिलाल पुरोहित प्रधानाचार्य, रेखा ओझा, शबाना शेख उप प्राचार्य, संजय सिंह उप प्राचार्य, सांवलाराम व्याख्याता, संतोष सोलंकी व्याख्याता, ललित सुरियाल व्याख्याता, हिदायत खान, वरिष्ठ अध्यापक सुनील व्यास, वरिष्ठ अध्यापक अमित दवे अध्यापक, गोपाल चंद भानु प्रकाश दवे, दिनेश भट्ट प्रशासनिक अधिकारी, केजीबी छात्राओं का सम्मान किया गया l इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित फेडरेशन कप राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्या सोनी एवं स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंफाल मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुसुम सुथार एवं रजत पदक जीतने वाली वैशाली का सम्मान किया गया l स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं, गत वर्ष के कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एवं जिला स्तर आयोजित प्रतियोगिताओं के वुशू एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन रखने वाले जसवंत कुमार, सर्वश्रेष्ठ एसपीसी केडेट माया कुमारी, सर्वश्रेष्ठ स्काउटर धीरज एवं वॉलंटर छात्र सुल्तान एवं जसवंत की टीम को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय मंत्री दशरथ गर्ग, गिरिराज सिंह, पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि अमन मेहता, पार्षद दिनेश महावर, कीड़ा भारती के अध्यक्ष नाथू सोलंकी, पूर्व पार्षद अशोक गुर्जर, पूर्व प्रधानाचार्य चैनकरण सिंह करणोत, पूरण सिंह, डूंगर सिंह मंडलावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, पारसमल माली, डूंगाराम सुथार, संतोष सोनी, खींवराज शर्मा, तनवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश कुमार, विक्रम दास वैष्णव, तोसीद अली उपस्थित थे l
    1
    जालौर रविवार को सवेरे 11:00 के करीब पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक महोत्सव धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया,    पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालौर का वार्षिकोत्सव मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में हर्षवर्धन से मनाया गया l
कार्यक्रम में स्कूली राष्ट्रीय वुशू पदक विजेता दिव्या सोनी,  कुसुम सुथार, वैशाली का सम्मान हुआ l
बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 97.20% अंक प्राप्त करने वाली पूजा पुत्री मोहनलाल को सम्मानित किया गया l
विद्यालय को सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान हुआ l
समाज एवं राष्ट्र को सकारात्मक संदेश देने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई l
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालौर के प्रधानाचार्य भंवर मकवाना ने बताया कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव जोगेश्वर गर्ग  मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा के मुख्य आतिथ्य एवं  मुनेश मीणा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा,उपमन्यु सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री मंत्री एबीवीपी, ममता अग्रवाल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, लहरीराम माली अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवर मकवाना एवं कांतिलाल पुरोहित के नेतृत्व में समस्त अतिथियों का दुपट्टा साफा, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया l कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया गया l पंडित भानु प्रकाश दवे द्वारा मंगलाचरण किया गया l इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्रा परमजीत एवं पार्टी ने स्वागत गीत, एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत जोशना एवं पार्टी ने असम का बिहू नृत्य, सरिता ने असम का राज्य गीत, तुलसी एवं पार्टी ने मारो प्यारो राजस्थान,  रवीना एवं पार्टी ने यादों की बारात, यशस्वी एवं पार्टी ने मां भवानी, हिमांशी एवं पार्टी ने संस्कारों पर आधारित लघु नाटिका, नसीम एवं पार्टी ने कॉमेडी ड्रामा, कैलाश राणा ने महाबली कर्ण के जीवन पर आधारित कविता का पाठ कर शानदार संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी l
कार्यक्रम मे वैशाली के नेतृत्व में आत्मरक्षा हेतु लाठी तलवार एवं कराटे का शानदार प्रदर्शन किया गया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया l समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई l शिक्षा,  अनुशासन और संस्कारों का मेल राष्ट्र निर्माण की नींव है, जो यहां स्पष्ट रूप से दिख रहा है l छात्रों की प्रतिभा को पहचानना और उसे मंच देना ही सच्ची शिक्षा है l उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, इस विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम यह सिद्ध करता है कि विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे रहे हैं l जो आज के कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिख रहा है l उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं का सम्मानित करते हुए कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों को नमन, जिन्होंने बालकों को यह मुकाम हासिल करने के लिए सही मार्गदर्शन दिया है l इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह ने बालकों में देश एवं समाज के प्रति जागरूक दायित्व बनाने की बात कही l उन्होंने बालकों में देशभक्ति के जागृत करने हेतु शिक्षकों को प्रेरित करने का आह्वान किया l 
कार्यक्रम में 21000 की राशि देने वाले आलोक सोनी पुत्र श्री अंबालाल सोनी, एक अलमारी एवं स्वतंत्रता दिवस पर मिष्ठान वितरण करने वाली सुश्री प्रियंका शर्मा व्याख्याता,  18000 रुपए का फर्नीचर भेंट करने हेतु अरुणा अवस्थी व्याख्याता, गणतंत्र दिवस पर मिष्ठान वेतन करने हेतु अख्तर हुसैन, 11000 रूपये का सहयोग करने हेतु पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश सोलंकी, 11000 की राशि का सहयोग करने वाले मनीष परमार, 10000 रूपये के पंखे भेंट करने वाले मानसिंह सिसोदिया, विद्यालय को 10000 रूपये एवं 7 कुर्सियां भेंट करने हेतु राजू शेख उप प्राचार्य, 11000 रुपए का दान देने वाले पूर्व पार्षद अशोक गुर्जर, 10000  रुपये की राशि भेंट करने हेतु डूंगाराम सुथार का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेट कर अभिनंदन किया गया l 
स्थानीय विद्यालय के 11000 रूपये की राशि का दान करने वाले प्रधानाचार्य भंवर मकवाना, शिवदत्त आर्य, नाथाराम भाटी एवं 5100 रूपये की राशि का सहयोग करने वाले कांतिलाल पुरोहित प्रधानाचार्य,  रेखा ओझा, शबाना शेख उप प्राचार्य, संजय सिंह उप प्राचार्य,  सांवलाराम व्याख्याता, संतोष सोलंकी व्याख्याता, ललित सुरियाल व्याख्याता, हिदायत खान,  वरिष्ठ अध्यापक सुनील व्यास, वरिष्ठ अध्यापक अमित दवे अध्यापक, गोपाल चंद भानु प्रकाश दवे, दिनेश भट्ट प्रशासनिक अधिकारी,  केजीबी छात्राओं का सम्मान किया गया l
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित  फेडरेशन कप राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्या सोनी एवं स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंफाल मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुसुम सुथार एवं रजत पदक जीतने वाली वैशाली का सम्मान किया गया l स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं, गत वर्ष के कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एवं जिला स्तर आयोजित प्रतियोगिताओं के वुशू एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों,  सर्वश्रेष्ठ अनुशासन रखने वाले जसवंत कुमार, सर्वश्रेष्ठ एसपीसी केडेट माया कुमारी, सर्वश्रेष्ठ स्काउटर धीरज एवं वॉलंटर छात्र सुल्तान एवं जसवंत की टीम को सम्मानित किया गया l 
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय मंत्री दशरथ गर्ग, गिरिराज सिंह, पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि अमन मेहता, पार्षद दिनेश महावर,  कीड़ा भारती के अध्यक्ष नाथू सोलंकी, पूर्व पार्षद अशोक गुर्जर, पूर्व प्रधानाचार्य चैनकरण सिंह करणोत, पूरण सिंह, डूंगर सिंह मंडलावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, पारसमल माली, डूंगाराम सुथार, संतोष सोनी, खींवराज शर्मा, तनवीर सिंह,  वीरेंद्र सिंह, कैलाश कुमार,  विक्रम दास वैष्णव, तोसीद अली उपस्थित थे l
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Kishor Kishor Kumar
    1
    Post by Kishor Kishor Kumar
    user_Kishor Kishor Kumar
    Kishor Kishor Kumar
    Construction Worker सायला, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रानी थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक को बीजापुर और सेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का परिणाम है।
    1
    रानी थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक को बीजापुर और सेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का परिणाम है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • झाड़ोल के स्थानीय खेल मैदान पर पाइरेट्स क्लब झाड़ोल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस प्रीमियर लीग का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में 11 स्टार सरादीत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओम बन्ना 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना विकेट खोए 5 ओवर में 91 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की।
    1
    झाड़ोल के स्थानीय खेल मैदान पर पाइरेट्स क्लब झाड़ोल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस प्रीमियर लीग का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में 11 स्टार सरादीत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओम बन्ना 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना विकेट खोए 5 ओवर में 91 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.