शेरगढ़ उपखण्ड में जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक समर कंटिंजेंसी के लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश पेयजल, विद्युत आपूर्ति व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा* शेरगढ़ । जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को उपखण्ड शेरगढ़ की पंचायत समिति शेरगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, समर कंटिंजेंसी प्लान तथा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *समर कंटिंजेंसी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* जिला कलक्टर ने समर कंटिंजेंसी प्लान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। *हैंडपंपों की स्थिति पर विशेष ध्यान* बैठक में हैंडपंपों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न न हो। *फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर जोर* जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने तथा प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। *विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की समीक्षा* बैठक में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जलापूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। *समन्वय व जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश* जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने एवं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा, शेरगढ़ उपखंड अधिकारी विक्रांत शर्मा, सहित विकास अधिकारी धन सिंह महेचा तहसीलदार दिनेश चंद्र संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- वारे जनता जनार्धना वाह, काश देश मे हर जगह ऐसे देश भक्त के हाथों मे बागडोर हो, आम जनता को उम्मीद से ज्यादा हासिल हुआ है नेता हो तो ऐसा1
- Post by Narayanpuri Goswami1
- समदड़ी गांव मार्केट में फूल भीड़ होने के बाद में बढ़ती भीड़ नगर पालिका वाले की मनमानी कसराभरते हुए आने जाने में ट्रैफिक जाम हो जाता है समदड़ी में 11:12 बजे मार्केट में फुल भिड़हो जाती है नगर पालिका प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं दे पा रहा प1
- मंगलवार शाम को 5:30 बजे के आसपास जालौर शहर में हवा के साथ अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक हो गई वहीं शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली इस दौरान हरिदेव जोशी सर्कल पर बारिश से बचाव करते हुए भी वाहन चालक नजर आए4
- आहोर रोडला में तेज हवा के साथ हुई बारिश: लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी, बेमौसम बारिश से मौसम हुआ सुहाना:- आहोर उपखंड क्षेत्र के रोडला सहित आसपास गांवों में मंगलवार दोपहर बाद हुई बुंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मई महीने में आमतौर पर चिलचिलाती धूप और तेज लू से जनजीवन प्रभावित रहता है, लेकिन इस अचानक हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि तेज हवा के साथ हुई बारिश से पेड़ पौधे को भी प्रभावित किया है। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे और उनकी दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, लोगों के चेहरे खिल उठे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। खासकर किसानों और मजदूर वर्ग के लोगों ने इस बारिश को राहत भरी बताते हुए अच्छी शुरुआत बताया। हालांकि बुंदाबांदी के दौर में हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं इस बारिश को लोगों ने सकारात्मक रूप बताते हुए आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। बच्चों ने बारिश में भीगकर आनंद उठाया , वहीं कई लोगों घरों की छतों व आंगनों में बैठकर मौसम का लूत्फ उठाते नज़र आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढाव बना रह सकता है और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है । ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ और दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद हैं। वहीं रोडला, गुड़ा इन्द्रपुरा, केराल,कवराडा, भूती सहित आसपास क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत।3
- Post by प्रवीण बोहरा1
- Post by विक्रमसिंह चौहान1
- जालौर : नया नारानावास के सरहद मौजें मे एचरणा पर्वत का पानी निकासी मुख्य नाला टूटने टूटने कारण सीमांत क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आम जनता मे रोष है कलेक्टर महोदय के निर्देश के बाद सा.नि. वि विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर अस्टिमेट रिपोर्ट तेयार कर फाइल भेजी गई थी, अपितु स्वीकृति प्राप्त नही होने कारण आम जनता को यातायात व्यवस्था कई गावों का संपर्क टूटा हुआ है अतः अक्ष्मात / आपत्कालिं स्थति मे यातायात वाहन संपर्क टूटने कारण गर्भवती महिलाओ को चार दिन पहले चार पहिया खाट के सहारे असप्तालो मे भर्ती करवाना पड़ता है, शादी, ब्याव, त्योहार जैसे कार्यर्कर्म मे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1