किसानों के ब्याज और गन्ना मूल्य को लेकर 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने करेगा प्रदर्शन, हर किसान के विलंब भुगतान का मांगा जाएगा अलग-अलग हिसाब गोला गोकर्णनाथ, खीरी। किसानों के गन्ना भुगतान पर ब्याज और गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह 9 बजे से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरने की तैयारियों के लिए दो दिन का समय रखा गया है। अंजनी कुमार दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर 20 अगस्त से जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रस्तावित था। इसमें किसानों के 30 वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान पर देय ब्याज का हिसाब मांगा जाना था। हालांकि वह अपने गृह निवास पर पूर्व निर्धारित श्री रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस दौरान पलिया के कार्यकर्ताओं ने 20 अगस्त से पलिया गन्ना समिति में धरना शुरू कर दिया, जो लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को यज्ञ की पूर्णाहुति और 24 अगस्त को आचार्य बंधुओं की विदाई के बाद लगातार व्यस्तता रही। इसी बीच स्वास्थ्य खराब होने के कारण आवाज भी नहीं निकल रही थी, जिसके चलते संगठन का कार्य आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व से क्षमा मांगते हुए आंदोलन जारी रखने वाले पलिया के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दीक्षित ने कहा कि किसान को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके द्वारा बेचे गए गन्ने के विलंबित भुगतान पर कितनी ब्याज राशि बनती है। प्रस्तावित धरने में किसानों से अलग-अलग प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे और प्रत्येक किसान के गन्ना भुगतान पर बनने वाले ब्याज का अलग-अलग हिसाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीनी का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है, ऐसे में इसका लाभ किसानों को भी मिलना चाहिए। सरकार से मांग है कि आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए और किसानों को उनके बकाया ब्याज का भुगतान कराया जाए। उन्होंने दावा किया कि जिले की सभी चीनी मिलों पर ब्याज बकाया है, जिसमें सबसे अधिक बकाया बजाज ग्रुप की मिलों पर है।

- लखीमपुर खीरी नकहा में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाब नकहा कस्बे में जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हाथों में मजहबी झंडे लेकर हजारों अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस नकहा से केवलपुरवा पहुंचा और वापस नकहा बाजार स्थित ईदगाह पर फातिहा के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान अशोगापुर में भी जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी नकहा सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लखीमपुर खीरी नकहा में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाब नकहा कस्बे में जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हाथों में मजहबी झंडे लेकर हजारों अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस नकहा से केवलपुरवा पहुंचा और वापस नकहा बाजार स्थित ईदगाह पर फातिहा के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान अशोगापुर में भी जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी नकहा सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।1
- धूमधाम से बनाया गया जुलूस से मोहम्मदी नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद है बनका गांव में धूमधाम से बनाया गया जुलूस से मोहम्मदी जुलूस सुबह 7:00 बजे निकला उनके 12:00 बजे समाप्त हुआ नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर सगाई गंजी नन्हे मुन्ने बच्चों के हाथ में इस्लामी झंडा था काफी लोगों की भीड़ जिले से मोहम्मदी में देखी गई मौके पर पुलिस मौजूद रही1
- गोला के विकास चौराहे पर लगा विशाल भंडारा, कावड़ियों सहित सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* *लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर : गोला के विकास चौराहे पर लगा विशाल भंडारा, कावड़ियों सहित सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी -* सावन का पवित्र महीना चल रहा है और शिव भक्त कावड़िये लगातार हरिद्वार और गोला के छोटी काशी शिव मंदिर की ओर जलाभिषेक के लिए निकल रहे हैं। इसी पावन अवसर पर नगर के खुटार रोड स्थित विकास चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन *नीरज वर्मा इलेक्ट्रिकल* की ओर से उनके पिता, भाई, पड़ोसियों और मित्रगणों के सहयोग से किया गया। भंडारे में समाजसेवी *लियाकत अली सलमानी* ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्था संभालने में सहयोग किया,1
- नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ खीरी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम नौरंगावासी स्थित देवी स्थान से कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री तोताराम जी द्वारा कांवड़ियों के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे की व्यवस्था में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे जारी रखी और गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी की ओर प्रस्थान किया।1
- ग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिला, जिला लखीमपुर खीरी ग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिलाग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिलाग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिला1
- NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' पर बवाल, प्रोफेसर ने सरेआम लताड़ा NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' पर बवाल, प्रोफेसर ने सरेआम लताड़ा NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों के ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस से मचा हंगामा, प्रोफेसर ने डांस मूव्स पर जताई कड़ी आपत्ति और छात्रों को सबके सामने जमकर फटकार लगाई.1
- Zombie King Attack on Village! Gaon khatre me hai! Can Mahabali Hulk save everyone? Part 7 Dhamaka! 1000 LIKE for Part 8! #RajatAi #Hulk #ViralReels1
- गोला गोकर्णनाथ बारावफात पर आकर्षक रोशनी से सजी खुटार रोड ईदगाह, बारावफात पर आकर्षक रोशनी से सजी खुटार रोड ईदगाह, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी,बारावफात के मुबारक मौके पर खुटार रोड स्थित ईदगाह को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया।ईदगाह परिसर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और फूल-पत्तियों से सजाया गया,शाम होते ही रंगीन लाइटों से पूरा परिसर रोशन हो उठा और देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा।1