आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं त्योहार: जीत सिंह, बिलासपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन बिलासपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार हमें अच्छाई, भाईचारा और आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं। इसलिए हमें इन्हें आपसी प्रेम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा न डाली जाए और जो कार्यक्रम जिस स्वरूप में पहले से होते आए हैं, उन्हें वैसे ही संपन्न किया जाए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इसके प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में शामिल लोगों से उनकी समस्याओं को भी जाना। साथ ही समस्याओं को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुजात खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुहम्मद हसन खां, मौलाना अरशद, मुराद हसन खां, जैद हसन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं त्योहार: जीत सिंह, बिलासपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन बिलासपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों
से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार हमें अच्छाई, भाईचारा और आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं। इसलिए हमें इन्हें आपसी प्रेम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा न डाली जाए और
जो कार्यक्रम जिस स्वरूप में पहले से होते आए हैं, उन्हें वैसे ही संपन्न किया जाए। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। इसके प्रभारी निरीक्षक ने बैठक में शामिल लोगों
से उनकी समस्याओं को भी जाना। साथ ही समस्याओं को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुजात खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुहम्मद हसन खां, मौलाना अरशद, मुराद हसन खां, जैद हसन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश को सुना जाए। "मोदी जी और योगी जी को भगवान जैसे मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि उनके पास देने की शक्ति है"। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे वो आप को कुछ नहीं देने वाले। वीडियो कॉमेंट बॉक्स में है।1
- Post by शीशपाल सिंह कश्यप4
- कालाढूंगी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती चकलुवा नीरपानी की रहने वाली थी। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी सहेली को लामाचौड़ छोड़ने जा रही थी। अचानक सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायल युवती का इलाज जारी है।1
- MORADABAD: भोजपुर में आवारा कुत्तों का आतंक,कुत्तों के हमलों से डरे बच्चे और बुजुर्ग,नगरवासियों ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग1
- #खोज सूचना: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश नमस्कार आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल बरेली से मुशताक की रिपोर्ट बरेली से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से लापता है और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे हैं। गुमशुदा व्यक्ति का नाम अनीस मियां उर्फ दुईया पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू है, जो कंकर टोला, चौकी हबीब शाह का मजार, थाना बारादरी, जनपद बरेली के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, अनीस मियां 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम जनता से मदद की अपील की है। अगर किसी भी व्यक्ति को अनीस मियां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत s दिए गए नंबरों पर संपर्क करें: 📞 9058587203 📞 7618482330 📞 8630895130 📞 9058579205 📢 आपकी एक सूचना किसी परिवार को फिर से खुशियां दे सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।#1
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- इस आदमी ने एक नाबालिग लड़की बार बार परेशान किया था , इसलिए गांव की महिलाओं ने पकड़ कर उसे सबक सिखाया 😭1
- MORADABAD: कटघर थाने में छात्राओं ने सुना पीएम मोदी का लाइव संबोधन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर1