logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर में रेल्वे ट्रेक पर मिला विवाहिता महिला व नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर–बछवाड़ा रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एकहृदयविदारक घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब, पोल संख्या 203/28 के समीप एक विवाहिता महिला और उसके एक वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला और बच्चे की हत्या कहीं और कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। उनका कहना है कि घटनास्थल के आसपास संघर्ष या दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं दिख रहे हैं, जिससे आशंका और गहरी हो गई है। लोगों ने यह भी बताया कि घटना स्थल मऊ गांव के समीप पड़ता है, जहां सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शवों को देखा। रेलवे कर्मियों के मुताबिक बच्चे का शव रेलवे पटरी पर पाया गया, जबकि महिला का शव पटरी के बगल में पड़ा हुआ था। शवों की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला रेल दुर्घटना का है या किसी आपराधिक घटना का। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला और बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के लिए प्रयास किया जा रहा है और गुमशुदगी से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके साथ ही घटनास्थल और रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के समय की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किस समय हुई। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने बच्चे के साथ खुदकुशी की है, या उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब दी गई।

2 hrs ago
user_Special news BR33
Special news BR33
पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago

समस्तीपुर में रेल्वे ट्रेक पर मिला विवाहिता महिला व नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर–बछवाड़ा रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एकहृदयविदारक घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब, पोल संख्या 203/28 के समीप एक विवाहिता महिला और उसके एक वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला और बच्चे की हत्या कहीं और कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। उनका कहना है कि घटनास्थल के आसपास संघर्ष या दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं दिख रहे हैं, जिससे आशंका और गहरी हो गई है। लोगों ने यह भी बताया कि घटना स्थल मऊ गांव के समीप पड़ता है, जहां सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शवों को देखा। रेलवे कर्मियों के मुताबिक बच्चे का शव रेलवे पटरी पर पाया गया, जबकि महिला का शव पटरी के बगल में पड़ा हुआ था। शवों की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला रेल दुर्घटना का है या किसी आपराधिक घटना का। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि फिलहाल महिला और बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के लिए प्रयास किया जा रहा है और गुमशुदगी से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके साथ ही घटनास्थल और रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के समय की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किस समय हुई। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने बच्चे के साथ खुदकुशी की है, या उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब दी गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • *दो मिनट लेट होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से भवन में प्रवेश नहीं देने का मामला सदन में गुंजा* *भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने मामला उठाया, कारवाई का मिला आश्वासन* समस्तीपुर, 5 फरवरी 2026 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को महज 2 मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के चलते बोर्ड द्वारा परीक्षा से बाहर कर देने के मामले पर आपत्ति व्यक्त करते हुए मामले को विधान परिषद में गुरुवार भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने सदन में उठाया। 2-5 मिनट लेट होने पर परीक्षा में बैठने नहीं देने से परीक्षार्थी का एक वर्ष बर्बाद हो गया, इसे गंभीर मामला बताते हुए विधान परिषद अध्यक्ष ने मामले पर चर्चा कराने की सहमति जताई। विदित हो कि 2 फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सड़क जाम एवं खराब मौसम के कारण कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 2-4 मिनट लेट पहुंचे थे लेकिन मौके पर तैनात पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षक आदि छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया था। इस मामले को छात्र संगठन आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी पुरजोर तरीके से उठाकर परीक्षार्थी को न्याय देने, उनके साथ मानवीयता बरतने एवं दोषी अधिकारियों पर कारवाई की मांग की थी। गुरुवार को भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने इसे गंभीर मानते हुए इस मामले को सदन में उठाकर परीक्षा से वंचित किये गये छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की जिसे आसन ने भी गंभीर मामला मानते हुए इस पर चर्चा कराने की बात कही। इससे परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को न्याय मिलने एवं भविष्य में ऐसे सख्त नियम के शिकार होने से छात्र-छात्राएं बच सकेंगे। माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने बिहार विधान परिषद में 2 मिनट देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित करने के मामले को मानवीय और प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन बताते हुए परीक्षार्थी के वर्षों के करियर पर हमला कहा है। शशि यादव द्वारा सदन में इस मुद्दा को शून्यकाल में उठाया गया।इस पर सदन में माननीय सभापति ने कहा कि मामला गंभीर है। इस पर जरूर संज्ञान लिया जाना चाहिए। बच्चों के कैरियर की रक्षा होनी चाहिए।
    1
    *दो मिनट लेट होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से भवन में प्रवेश नहीं देने का मामला सदन में गुंजा*
*भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने मामला उठाया, कारवाई का मिला आश्वासन*
समस्तीपुर, 5 फरवरी 2026
इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को महज 2 मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के चलते बोर्ड द्वारा परीक्षा से बाहर कर देने के मामले पर आपत्ति व्यक्त करते हुए मामले को विधान परिषद में गुरुवार भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने सदन में उठाया। 2-5 मिनट लेट होने पर परीक्षा में बैठने नहीं देने से परीक्षार्थी का एक वर्ष बर्बाद हो गया, इसे गंभीर मामला बताते हुए विधान परिषद अध्यक्ष ने मामले पर चर्चा कराने की सहमति जताई।
विदित हो कि 2 फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सड़क जाम एवं खराब मौसम के कारण कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 2-4 मिनट लेट पहुंचे थे लेकिन मौके पर तैनात पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षक आदि छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया था। इस मामले को छात्र संगठन आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी पुरजोर तरीके से उठाकर परीक्षार्थी को न्याय देने, उनके साथ मानवीयता बरतने एवं दोषी अधिकारियों पर कारवाई की मांग की थी।
गुरुवार को भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने इसे गंभीर मानते हुए इस मामले को सदन में उठाकर परीक्षा से वंचित किये गये छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की जिसे आसन ने भी गंभीर मामला मानते हुए इस पर चर्चा कराने की बात कही। इससे परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को न्याय मिलने एवं भविष्य में ऐसे सख्त नियम के शिकार होने से छात्र-छात्राएं बच सकेंगे।
माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने बिहार विधान परिषद में 2 मिनट देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित करने के मामले को मानवीय और प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन बताते हुए परीक्षार्थी के वर्षों के करियर पर हमला कहा है। शशि यादव द्वारा सदन में इस मुद्दा को शून्यकाल में उठाया गया।इस पर सदन में माननीय सभापति ने कहा कि मामला गंभीर है। इस पर जरूर संज्ञान लिया जाना चाहिए। बच्चों के कैरियर की रक्षा होनी चाहिए।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    खानपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर में, जहरीली देशी शराब ने लि एक और जान.
    1
    समस्तीपुर जिले के,
उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर में, जहरीली देशी शराब ने लि एक और जान.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बीच बाजार में एक महिला की जेवरात चोरी कर चोर हुआ फरार। पुलिस छानबीन में जुटी।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बीच बाजार में एक महिला की जेवरात चोरी कर चोर हुआ फरार।
पुलिस छानबीन में जुटी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    Patori, Samastipur•
    1 hr ago
  • लाउडस्पीकर विवाद पर अख्तरुल इमान का बयान: अज़ान की आवाज़ 500 मीटर से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए!
    1
    लाउडस्पीकर विवाद पर अख्तरुल इमान का बयान: अज़ान की आवाज़ 500 मीटर से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए!
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • Darbhanga के Delhi Public School में नन्हे वैज्ञानिकों की धूम, क्रिएटिविटी एग्जीबिशन में दिखी प्रतिभा! #bihardarbhanga #DarbhangaNews #darbhanga_mithila #BigUpdate #NewsUpdate #school #SchoolExhibition #kidsactivities #kidsexperiment #kidsexhibition #kidslearning #kidsfun #kidsfashion #scienceexperiment #ScienceExhibition #artcraft #darbhangadiaries
    1
    Darbhanga के Delhi Public School में नन्हे वैज्ञानिकों की धूम, क्रिएटिविटी एग्जीबिशन में दिखी प्रतिभा!
#bihardarbhanga #DarbhangaNews #darbhanga_mithila #BigUpdate #NewsUpdate #school #SchoolExhibition #kidsactivities #kidsexperiment #kidsexhibition #kidslearning #kidsfun #kidsfashion #scienceexperiment #ScienceExhibition #artcraft #darbhangadiaries
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Har om Kumar
    1
    Post by Har om Kumar
    user_Har om Kumar
    Har om Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बडगांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली रूबी देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी शिवानी कुमारी की शादी 2022 में सुरेश यादव से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष दो लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर मारपीट होती थी। आरोप है कि गला दबाकर हत्या कर शव गायब किया गया। पुलिस जांच में जुटी है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार संध्या 6 बजे के करीब दी गई।
    1
    समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बडगांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली रूबी देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी शिवानी कुमारी की शादी 2022 में सुरेश यादव से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष दो लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर मारपीट होती थी। आरोप है कि गला दबाकर हत्या कर शव गायब किया गया। पुलिस जांच में जुटी है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार संध्या 6 बजे के करीब दी गई।
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में आज महागठबंधन के विधायकों ने आज बिहार विधान परिषद के बाहर जमकर हंगामा किया बिहार में महिलाओं और लड़कियों को हो रहे अत्याचार को लेकर हंगामा किया और कहां के नीतीश कुमार होश में आना चाहिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार कुछ नहीं कर रही है नीट छात्र के मामले को लेकर आज बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का का हंगामा प्रदर्शन हुआ राबड़ी देवी ने कहा कि सीधे तौर पर पूरे मामले में नीट के मामले में लीपापोती की गई है और अब सीबीआई को मामला दिया गया है कुछ नहीं होगा उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है राबड़ी देवी का बड़ा बयान उन्होंने कहा कि नीट मामले में सरकार का कोई आदमी है सरकार का मंत्री है या मंत्री का कोई बेटा होगा इसीलिए पूरे मामले में लीपापोती की गई है स्लग. नीट छात्रा मामले में राबड़ी देवी का संरक्षण खेत बयान कहां पूरे मामले में सरकार मंत्री मंत्री का बेटा शामिल है इसलिए पूरे मामले को लीपापोती की जा रही है बाइट राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्लग. राबड़ी ने नीट मामले पर कर दिया खुलासा सरकार मंत्री या मंत्री का कोई बेटा शामिल है इसीलिए पूरे मामले के लीपा पोती की गई है
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में आज महागठबंधन के विधायकों ने आज बिहार विधान परिषद के बाहर जमकर हंगामा किया बिहार में महिलाओं और लड़कियों को हो रहे अत्याचार को लेकर हंगामा किया और कहां के नीतीश कुमार होश में आना चाहिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार कुछ नहीं कर रही है नीट छात्र के मामले को लेकर आज बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का  का हंगामा प्रदर्शन हुआ
राबड़ी देवी ने कहा कि सीधे तौर पर पूरे मामले में नीट के मामले में लीपापोती की गई है और अब सीबीआई को मामला दिया गया है कुछ नहीं होगा उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है
राबड़ी देवी का बड़ा बयान उन्होंने कहा कि नीट मामले में सरकार का कोई आदमी है सरकार का मंत्री है या मंत्री का कोई बेटा होगा इसीलिए पूरे मामले में लीपापोती की गई है 
स्लग. नीट छात्रा मामले में राबड़ी देवी का संरक्षण खेत बयान कहां पूरे मामले में सरकार मंत्री मंत्री का बेटा शामिल है इसलिए पूरे मामले को लीपापोती की जा रही है 
बाइट राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार
स्लग. राबड़ी ने नीट मामले पर कर दिया खुलासा सरकार मंत्री या मंत्री का कोई बेटा शामिल है इसीलिए पूरे मामले के लीपा पोती की गई है
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    खानपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, विधापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के रेल्वे ट्रेक पर मिला विवाहिता महिला व नवजात शिशु का शव.
    1
    समस्तीपुर जिले के,
विधापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के
रेल्वे ट्रेक पर मिला विवाहिता महिला व नवजात शिशु का शव.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.