logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली और जलभराव के चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर भरे पानी और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे अनोखे अंदाज में शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलभराव से लबालब सड़क पर कागज की नाव चलाकर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हाथों में विभिन्न विरोध संबंधी तख्तियां लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ रोष जताते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत खराब है। बारिश होते ही सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। वहीं, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग अंबियापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रेल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की बदहाली दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में अनुभव तिवारी, मयंक त्रिवेदी, अवधेश कश्यप, विश्राम सिंह, छोटेलाल कश्यप, विनय त्रिवेदी और धर्मेंद्र कठेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक था। कागज की नाव चलाकर उन्होंने प्रशासन को संदेश दिया कि जिस सड़क से लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचना चाहिए, वहां हालात ऐसे हैं कि मानो सड़क नहीं बल्कि तालाब में आवागमन करना पड़ रहा हो।

15 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग अंबियापुर स्टेशन मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों ने कागज की नाव चलाकर जताया विरोध सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली और जलभराव के चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर भरे पानी और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब दो बजे अनोखे अंदाज में शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलभराव से लबालब सड़क पर कागज की नाव चलाकर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हाथों में विभिन्न विरोध संबंधी तख्तियां लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ रोष जताते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत खराब है। बारिश होते ही सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। वहीं, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग अंबियापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रेल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की बदहाली दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अंबियापुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में अनुभव तिवारी, मयंक त्रिवेदी, अवधेश कश्यप, विश्राम सिंह, छोटेलाल कश्यप, विनय त्रिवेदी और धर्मेंद्र कठेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक था। कागज की नाव चलाकर उन्होंने प्रशासन को संदेश दिया कि जिस सड़क से लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचना चाहिए, वहां हालात ऐसे हैं कि मानो सड़क नहीं बल्कि तालाब में आवागमन करना पड़ रहा हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जाफरपुर में नाबालिग से विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की हैलट में मौत, शव पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में तीन अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव घर पर रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। जाफरपुर निवासी अजय पाल ने बताया कि तीन अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे परिजनों के साथ किशन, वीरेंद्र, जितेंद्र, कमलेश शुक्ला और उसके पुत्र सौरभ ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में धर्म सिंह गंभीर घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया था। सूचना पर सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
    1
    जाफरपुर में नाबालिग से विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की हैलट में मौत, शव पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा
अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में तीन अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह की शनिवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव घर पर रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
जाफरपुर निवासी अजय पाल ने बताया कि तीन अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे परिजनों के साथ किशन, वीरेंद्र, जितेंद्र, कमलेश शुक्ला और उसके पुत्र सौरभ ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में धर्म सिंह गंभीर घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया था।
सूचना पर सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद रविवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना, हैदराबाद से पहुंची कलाकारों की टोली अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ने यज्ञशाला के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. रम्या के नेतृत्व में आईं कलासाधिकाओं ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीराम की भक्ति प्रस्तुत की। नृत्य आराधना के बाद कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित भगवान श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं का दर्शन और पूजन किया। कलासाधिकाओं ने मंदिर परिसर की आध्यात्मिक गरिमा और धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर नृत्य के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। फोटो/वीडियो : कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना करतीं हैदराबाद से आईं कलासाधिकाएं।
    1
    कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना, हैदराबाद से पहुंची कलाकारों की टोली
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति ने यज्ञशाला के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. रम्या के नेतृत्व में आईं कलासाधिकाओं ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीराम की भक्ति प्रस्तुत की। नृत्य आराधना के बाद कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित भगवान श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं का दर्शन और पूजन किया।
कलासाधिकाओं ने मंदिर परिसर की आध्यात्मिक गरिमा और धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर नृत्य के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
फोटो/वीडियो : कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना करतीं हैदराबाद से आईं कलासाधिकाएं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जुहीखा औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जुहीखा यमुना पुल पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा-इटावा मंडल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद जालौन के कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमारे संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रम सिंह जाटव ने संगठन और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मिशन में जुटे हैं और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह गौतम, भुनू प्रधान उदोतपुरा, रमेश प्रकाश, रवि मिश्रा, अशोक पूर्व प्रधान उदोतपुरा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ – अनिल अवस्थी KANOON KI NAZAR 24 NEWS • LAW • JUSTICE
    1
    जुहीखा औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जुहीखा यमुना पुल पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा-इटावा मंडल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान जनपद जालौन के कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमारे संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रम सिंह जाटव ने संगठन और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मिशन में जुटे हैं और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह गौतम, भुनू प्रधान उदोतपुरा, रमेश प्रकाश, रवि मिश्रा, अशोक पूर्व प्रधान उदोतपुरा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ – अनिल अवस्थी
KANOON KI NAZAR 24
NEWS • LAW • JUSTICE
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। थाना हरैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे के संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई। देखिए पूरी खबर KANOON KI NAZAR 24 पर। 📍 स्थान: बस्ती, उत्तर प्रदेश 🚔 थाना: हरैया 📦 बरामदगी: 10 किलो अवैध गांजा 👮 कार्रवाई: थाना हरैया पुलिस ब्यूरो रिपोर्ट — कानून की नजर 24
    1
    बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। थाना हरैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे के संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई।
देखिए पूरी खबर KANOON KI NAZAR 24 पर।
📍 स्थान: बस्ती, उत्तर प्रदेश
🚔 थाना: हरैया
📦 बरामदगी: 10 किलो अवैध गांजा
👮 कार्रवाई: थाना हरैया पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट — कानून की नजर 24
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ब्लाक प्रमुख संदलपुर ने रवाना किया डाक कामरियो का जत्था ।गाजे बाजे के साथ विठूर के लिए हुए रवाना रविवार की ब्लाक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने डाक कामरियो के जत्थे को रबाना किया कामरियो का जत्था विठूर से गंगा जल लेकर अस्लहना पुर गांव में शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगे ।
    1
    ब्लाक प्रमुख संदलपुर ने रवाना किया डाक कामरियो का जत्था ।गाजे बाजे के साथ विठूर के लिए हुए रवाना 
रविवार की ब्लाक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने डाक कामरियो के जत्थे को रबाना किया कामरियो का जत्था विठूर से गंगा जल लेकर अस्लहना पुर गांव में शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगे ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डेरापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना ग्रामीणों का निशाना, बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों और महिला के परिजनों द्वारा पकड़कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की कथित पिटाई का वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। पिछले करीब दो माह से महिला की एक युवक से नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आ रही थी। शुक्रवार दोपहर युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर युवक और महिला घर के अंदर मिले। इसके बाद युवक और महिला के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर भी प्रताड़ित किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं द्वारा भी युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। वहीं, देर रात वायरल हुए मारपीट के वीडियो ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है कि युवक के साथ मारपीट करने वाले कौन लोग हैं और घटना में किस-किस की भूमिका रही। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि पीआरवी को एक युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी, जहां उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया। मारपीट से संबंधित वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
    1
    डेरापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना ग्रामीणों का निशाना, बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल
कानपुरदेहात,
डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों और महिला के परिजनों द्वारा पकड़कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की कथित पिटाई का वीडियो शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला की करीब छह वर्ष पहले शादी हुई थी। पिछले करीब दो माह से महिला की एक युवक से नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आ रही थी। शुक्रवार दोपहर युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर महिला के परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के पहुंचने पर युवक और महिला घर के अंदर मिले। इसके बाद युवक और महिला के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर भी प्रताड़ित किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं द्वारा भी युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। वहीं, देर रात वायरल हुए मारपीट के वीडियो ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है कि युवक के साथ मारपीट करने वाले कौन लोग हैं और घटना में किस-किस की भूमिका रही।
डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि पीआरवी को एक युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी, जहां उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया। मारपीट से संबंधित वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.