Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश की कामना को लेकर गोराजी धाम पर भंडारा, किसानों ने की विशेष पूजा-अर्चना जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर बांसथूनी स्थित एनएच-27 पर गोराजी धाम में ग्रामीणों के सहयोग से गोराजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी भैरुसिंह भाटी ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से बारिश नहीं होने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं और किसानों में चिंता बढ़ गई है। महंगे बीज से की गई बुवाई भी नमी के अभाव में मुरझाने लगी है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र व देश में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना करते हुए प्रसादी ग्रहण की।
हर्षित भार्गव
बारिश की कामना को लेकर गोराजी धाम पर भंडारा, किसानों ने की विशेष पूजा-अर्चना जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर बांसथूनी स्थित एनएच-27 पर गोराजी धाम में ग्रामीणों के सहयोग से गोराजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी भैरुसिंह भाटी ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से बारिश नहीं होने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं और किसानों में चिंता बढ़ गई है। महंगे बीज से की गई बुवाई भी नमी के अभाव में मुरझाने लगी है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र व देश में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना करते हुए प्रसादी ग्रहण की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शाहबाद थाने में सीएलजी व महिला सखी सदस्यों की बैठक, एसपी ने शांति-सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश शाहबाद में नए थाना भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु की अध्यक्षता में सीएलजी एवं महिला सखी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। एसपी के पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने असामाजिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन में पुलिस पर विश्वास और अपराधियों में भय बना रहना चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने राजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा शाहबाद के सीसीटीवी कैमरों को थाने से जोड़ने की मांग भी रखी।1
- चमरौआ में महिलाओं का शराब माफियाओं पर हमला, सड़क पर फेंकी अवैध शराब शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खनियाधाना के कफ़ार और पिछोर के दविया कला के बाद अब चमरौआ गांव में महिलाओं ने एक दुकान से अवैध शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक दीं। महिलाओं का कहना है कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं और कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें खुद मोर्चा संभालना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चमरौआ में महिलाओं का शराब माफियाओं पर हमला, सड़क पर फेंकी अवैध शराब शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खनियाधाना के कफ़ार और पिछोर के दविया कला के बाद अब चमरौआ गांव में महिलाओं ने एक दुकान से अवैध शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक दीं। महिलाओं का कहना है कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं और कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें खुद मोर्चा संभालना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- करैरा सिरसौद में ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा आपको वता दे कि पिछले कई महीनो से खैराघाट डीसी पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी जानबूझकर बड़ी लापरवाही कर रहे हैं ग्रामीण जनता से खिलवाड़ कर रहे हैं लंबे समय से लाइट कटौती से परेशान हैं ग्रामीण, विगत दिनों कर चुके हैं चक्का जाम #Pradhuman_Singh_Tomar #Collector_Shivpuri #SP_Shivpuri #Madhya_Pradesh_Madhya #Kshetra_Vidyut #Vitaran_Co_Ltd #MPEB #light #bijlivibhag #BijliBILL1
- पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई लोगों से अवैध संबंध और दूसरी शादी का दावा करैरा। एक व्यक्ति kareranewsstation_ Follow पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई लोगों से अवैध संबंध और दूसरी शादी का दावा करैरा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं तथा उसने एक से अधिक शादियां की हैं। पति का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी एक स्पा सेंटर में कार्य करती है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर यदि पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है या न्यायालय में सुनवाई चल रही है, तो जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी। नोट: यह खबर केवल पति द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसी या न्यायालय द्वारा होना शेष है।1
- पीएम आवास निर्माण के विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, परिजनों ने भाई और चार भतीजों पर लाठियों से पीटने फिर गला दबाने के लगाए आरोप शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर गांव में पुस्तैनी जमीन पर पीएम आवास निर्माण को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके सगे भाई और चार भतीजों पर लाठियों से मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भटनावर गांव निवासी 60 वर्षीय भागीरथ कुशवाह के बेटे शिशुपाल कुशवाह ने बताया कि उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। वे अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी बात को लेकर उनके चाचा बल्ला कुशवाह लगातार विरोध कर रहे थे। शिशुपाल का आरोप है कि मंगलवार सुबह उनके पिता भागीरथ कुशवाह को बल्ला कुशवाह और उसके चार बेटे पंचू, भूरा, ग्यासी तथा विष्णु ने घेर लिया। पहले उनके साथ लाठियों से मारपीट की गई और बाद में गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भटनावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों के आधार पर उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।3
- आंधी-बारिश में धराशायी हुआ 70 साल पुराना पेड़, नीचे स्थापित भगवान की प्रतिमा सुरक्षित कस्बाथाना क्षेत्र के कुमरौआ गांव में तेज आंधी और लगातार हुई बारिश के चलते करीब 70 साल पुराना विशाल पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। राहत की बात यह रही कि पेड़ के नीचे वर्षों से स्थापित भगवान की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित रही और उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने इसे भगवान की कृपा बताते हुए राहत जताई। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए रास्ता भी आंशिक रूप से बाधित रहा।1
- पोहरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर नकवजनी का खुलासा कर आरोपी राजा विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। देवेन्द्र कुशवाह निवासी ग्राम जटवारा थाना पोहरी के द्वारा अज्ञात आरोपीयों ने उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में ताला तोडकर तार (केवल) व अन्य सामाग्री कीमत करीब 35000/- रुपये चोरी करने की रिपोर्ट की थी। अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान द्वारा अज्ञात आरोपी एवं माल की बरामदगी हेतु अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय कर एवं आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों को चैक किया गया। इसी क्रम में दिनांक 28.07.2026 को सीसीटीव्ही फुटेज एवं सक्रिय मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर से आरोपी राजा विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई तार (केवल) बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा दिनांक 16-17 की दरम्यानी रात अपने दो अन्य सहयोगी विजय कल्हार, लक्ष्मण कल्हार के साथ स्वयं की मोटरसाइकिल क्रमांक MP33MS7067 के द्वारा नायरा पेट्रोल पम्प के पास वाली इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोडकर तार (केवल) चोरी कर सफेद रंग की बोरी में रखकर गौशाला के पास पिपरघार की पुलिया के नीचे छिपा दिया था। जिसे आज दिनांक 28.07.2026 को आरोपी राजा विश्वकर्मा की निशादेही पर गौशाला के पास पिपरघार की पुलिया के नीचे से सफेद रंग की बोरी में बंद तार (केवल) कीमत करीबन 20,000/- रुपये को बरामद किया व आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आरोपी की पेशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP33MS7067 कीमत करीब 40,000/- रुपये को बरामद किया कुल 60,000/- रुपये बरामद कर एवं आरोपी राजा विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी को माननीय न्यायालय पेश किया गया न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया1