logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संजय गेट से जिला अस्पताल मार्ग पर जाम से जनजीवन प्रभावित, फास्ट फूड के ठेलों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, यातायात व पुलिस की निष्क्रियता आई सामने औरैया शहर के व्यस्ततम संजय गेट से जिला अस्पताल तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फास्ट फूड की ठेलियां जाम का मुख्य कारण बन रही हैं। ठेलियों के आसपास दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े हो जाने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे यातायात बाधित होता है। स्थिति यह है कि शाम होते ही यह मार्ग अतिक्रमण और अव्यवस्था की चपेट में आ जाता है। गौरतलब है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर न तो यातायात पुलिस नजर आती है और न ही कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। विभाग की निष्क्रियता के चलते समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

12 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

संजय गेट से जिला अस्पताल मार्ग पर जाम से जनजीवन प्रभावित, फास्ट फूड के ठेलों ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, यातायात व पुलिस की निष्क्रियता आई सामने औरैया शहर के व्यस्ततम संजय गेट से जिला अस्पताल तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फास्ट फूड की ठेलियां जाम का मुख्य कारण बन रही हैं। ठेलियों के आसपास दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े हो जाने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे यातायात बाधित होता है। स्थिति यह है कि शाम होते ही यह मार्ग अतिक्रमण और अव्यवस्था की चपेट में आ जाता है। गौरतलब है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर न तो यातायात पुलिस नजर आती है और न ही कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। विभाग की निष्क्रियता के चलते समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुये बिरोध प्रदर्शन के प्रशासन के द्वारा मुकदमा लिखने पर बीर सिंह चौहान "राष्ट्रीय अध्यक्ष" जय जवान जय किसान पार्टी ने बिरोध करते हुये क्या कहा
    1
    भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुये बिरोध प्रदर्शन के प्रशासन के द्वारा मुकदमा लिखने पर बीर सिंह चौहान "राष्ट्रीय अध्यक्ष" जय जवान जय किसान पार्टी ने बिरोध करते हुये क्या कहा
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • शहर के संजय गेट से जिला अस्पताल तक रोज़ाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। फास्ट फूड ठेलियों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित रहता है। नियमित पुलिस तैनाती होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है और शाम होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है। वायरल वीडियो ने इस समस्या को उजागर कर दिया है, जिस पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    2
    शहर के संजय गेट से जिला अस्पताल तक रोज़ाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है।
फास्ट फूड ठेलियों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित रहता है।
नियमित पुलिस तैनाती होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है और शाम होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है।
वायरल वीडियो ने इस समस्या को उजागर कर दिया है, जिस पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया महिलाओं ने औरैया
    1
    स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया महिलाओं ने औरैया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • कन्नौज में सनातन का अपमान गले में भाजपा का प्रतीक चिन्ह डाले महिलाओं के नेतृत्व में हुए हवन में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं। चप्पल पहनकर हवन बना आस्था का मजाक। हवन ऋषि-मुनियों की परंपरा है, कोई दिखावा नहीं! बताया जा रहा है कि यह हवन “अखिलेश यादव की बुद्धि शुद्धि” के लिए किया गया, लेकिन जिस तरीके से यह आयोजन हुआ, उसने खुद आयोजनकर्ताओं की सोच पर सवाल खड़े कर दिए है
    1
    कन्नौज में सनातन का अपमान
गले में भाजपा का प्रतीक चिन्ह डाले महिलाओं के नेतृत्व में हुए हवन में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं। चप्पल पहनकर हवन बना आस्था का मजाक।
हवन ऋषि-मुनियों की परंपरा है, कोई दिखावा नहीं!
बताया जा रहा है कि यह हवन “अखिलेश यादव की बुद्धि शुद्धि” के लिए किया गया, लेकिन जिस तरीके से यह आयोजन हुआ, उसने खुद आयोजनकर्ताओं की सोच पर सवाल खड़े कर दिए है
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे वह वहन करने में सक्षम नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने दबाव बनाकर और डराकर जबरन मीटर बदल दिए, जिसके कारण अब उन्हें अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल रेखा तिवारी निवासी बनारसीदास और अनिता देवी निवासी दयालपुर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि वे पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ रहा है।
    1
    औरैया। मोहल्ला दयालपुर और बनारसीदास क्षेत्र की आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। महिलाओं का आरोप था कि हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। उनका कहना है कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे वह वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाएं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि जब बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर बदलने आए थे, तब उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने दबाव बनाकर और डराकर जबरन मीटर बदल दिए, जिसके कारण अब उन्हें अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शामिल रेखा तिवारी निवासी बनारसीदास और अनिता देवी निवासी दयालपुर समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है। उनका कहना था कि वे पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा, महिलाओं ने विद्युत विभाग का किया घेराव
    1
    औरैया में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा, महिलाओं ने विद्युत विभाग का किया घेराव
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ➤ नहर किनारे सूखी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग। ➤ देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया, कई खेत चपेट में। ➤ दूर-दूर तक दिखाई दीं तेज लपटें और धुएं का गुबार ➤ अज्ञात कारणों से आग लगने की आशंका, जांच की जरूरत। ➤ किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, भारी नुकसान की संभावना। ➤ आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत। ➤ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, राहत कार्य शुरू। ➤ स्थानीय लोगों ने भी संभाला मोर्चा, पानी-मिट्टी से बुझाने का प्रयास।
    4
    ➤ नहर किनारे सूखी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक लगी भीषण आग। 
➤ देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया, कई खेत चपेट में। 
➤ दूर-दूर तक दिखाई दीं तेज लपटें और धुएं का गुबार
➤ अज्ञात कारणों से आग लगने की आशंका, जांच की जरूरत। 
➤ किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, भारी नुकसान की संभावना। 
➤ आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत।
➤ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, राहत कार्य शुरू। 
➤ स्थानीय लोगों ने भी संभाला मोर्चा, पानी-मिट्टी से बुझाने का प्रयास।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *इटावा-पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर के अहेरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला का के भाजपा ने सरकार नगर क्षेत्र का विकास रोका है,साथ ही गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए भी बीजेपी पर साधा निशाना*
    1
    *इटावा-पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर के अहेरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला का के भाजपा ने सरकार नगर क्षेत्र का विकास रोका है,साथ ही गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए भी बीजेपी पर साधा निशाना*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.