पलवल पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कस रही शिकंजा, ट्रैक्टरों पर अवैध डीजे, अवैध सायरन व बुलेट पटाखा बाइकों के खिलाफ भी निरंतर एक्शन जारी *केवल एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान, लगा 11 लाख से अधिक का जुर्माना।* पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के सख्त निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए *पलवल पुलिस* द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रैक्टरों पर लगे अवैध डीजे, अवैध हूटर-सायरन व बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस की कार्रवाई:* 1. *ड्रंक एंड ड्राइव:* जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहो व हाईवे पर एल्कोमीटर के साथ नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए जा रहे हैं। 2. *अवैध डीजे व सायरन:* ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर लगे अवैध डीजे साउंड सिस्टम, प्रेशर हॉर्न व लाल-नीली बत्ती/सायरन संबंध में चालान किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बिना अनुमति डीजे बजाना ध्वनि प्रदूषण के तहत दंडनीय अपराध है। 3. *बुलेट पटाखा बाइक:* मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को चिन्हित कर जब्त किए जा रहे हैं व भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। 4. सभी थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को रात के समय विशेष रूप से होटल, ढाबों, शराब के ठेकों व ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते बुधवार,केवल एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान किए गए जिनमें मुख्यतः ड्रंकन ड्राइविंग-22, लेन चेंज-156, ब्लैक फिल्म-47 बुलेट पटाखा-6 तथा विदाउट नंबर प्लेट-61 के चालान शामिल है जिन पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश:* “शराब पीकर वाहन चलाना और अवैध डीजे-सायरन बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना दोनों ही गैरकानूनी हैं। पटाखा मारती बुलेट से बुजुर्गों व मरीजों को भारी परेशानी होती है। पलवल पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करें। आपकी सुरक्षा व शहर में शांति हमारी प्राथमिकता है।” *आमजन से अपील:* पलवल पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता दिखे या अवैध डीजे-सायरन का प्रयोग करता मिले तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस को सूचित करें।
पलवल पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कस रही शिकंजा, ट्रैक्टरों पर अवैध डीजे, अवैध सायरन व बुलेट पटाखा बाइकों के खिलाफ भी निरंतर एक्शन जारी *केवल एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान, लगा 11 लाख से अधिक का जुर्माना।* पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के सख्त निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए *पलवल पुलिस* द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रैक्टरों पर लगे अवैध डीजे, अवैध हूटर-सायरन व बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस की कार्रवाई:* 1. *ड्रंक एंड ड्राइव:* जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहो व हाईवे पर एल्कोमीटर के साथ नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े
जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए जा रहे हैं। 2. *अवैध डीजे व सायरन:* ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर लगे अवैध डीजे साउंड सिस्टम, प्रेशर हॉर्न व लाल-नीली बत्ती/सायरन संबंध में चालान किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बिना अनुमति डीजे बजाना ध्वनि प्रदूषण के तहत दंडनीय अपराध है। 3. *बुलेट पटाखा बाइक:* मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को चिन्हित कर जब्त किए जा रहे हैं व भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। 4. सभी थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को रात के समय विशेष रूप से होटल, ढाबों, शराब के ठेकों व ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते बुधवार,केवल एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान किए गए जिनमें मुख्यतः
ड्रंकन ड्राइविंग-22, लेन चेंज-156, ब्लैक फिल्म-47 बुलेट पटाखा-6 तथा विदाउट नंबर प्लेट-61 के चालान शामिल है जिन पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश:* “शराब पीकर वाहन चलाना और अवैध डीजे-सायरन बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना दोनों ही गैरकानूनी हैं। पटाखा मारती बुलेट से बुजुर्गों व मरीजों को भारी परेशानी होती है। पलवल पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करें। आपकी सुरक्षा व शहर में शांति हमारी प्राथमिकता है।” *आमजन से अपील:* पलवल पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता दिखे या अवैध डीजे-सायरन का प्रयोग करता मिले तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस को सूचित करें।
- जिला के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर बढ़ाई जा रही भागीदारी* *-महिला सशक्तिकरण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में प्रभावी पहल* *पलवल, 16 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिला पलवल के विभिन्न गांवों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत गुरुवार को भजन मंडलियों ने जनाचौली, दीघोट, खाम्बी, उटावड़, सिहोल, अलावलपुर गांवों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। यह अभियान 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचा रही हैं। इन प्रस्तुतियों के जरिए महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों, उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग की सूचीबद्ध भजन पार्टियां भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि इसका अधिकतम प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके। डीआईपीआरओ ने कहा कि कलाकारों का यह प्रयास महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका और महत्व को भी रेखांकित कर रहा है, जिससे नारी सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 0001
- Post by Haryana Voice Palwal1
- Post by NETRAPAL SINGH1
- चतुरसिंह ठेकेदार ने किया सच्चा बयान, बताया गया 60- 70 परसेंट पैसा जाता है रिश्वत में, ग्राउंड लेवल पर पैसा नहीं लगता।इसलिए विकास कार्य अधूरे रह जाते हैं। लेकिन अब से आगे गौरव गौतम मंत्री जी ने भ्रष्ट अफसरों और कामचोरों को नसीहत दे दी।हरियाणा सरकार वचनबद्ध है भ्रष्ट अफसर अब भी छोड़े जाएंगे। सीधे जायेंगे जेल।4
- **प्रतापगढ़: “हमारी सरकार नहीं, हम सिर्फ मांग कर सकते हैं” – सांसद डॉ. एस. पी. पटेल का साफ संदेश** **प्रतापगढ़। वॉयस ऑफ प्रतापगढ़ (तनु)** प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस. पी. पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान जनता को लेकर स्पष्ट बयान दिया। जब एक युवक ने सवाल किया कि पहले महाविद्यालय का प्रस्ताव शासन स्तर से निरस्त हो गया है, अब इस पर आप क्या करेंगे, तो सांसद ने बेबाक जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार नहीं है और वे विपक्ष में हैं, इसलिए वे केवल मांग ही कर सकते हैं। सांसद डॉ. एस. पी. पटेल ने कहा, “हमारी सरकार तो है नहीं, हम विपक्ष में हैं। हम सिर्फ मांग ही कर सकते हैं। अब सरकार दूसरे की है, हमारे कहने से थोड़ी हो जाएगा।” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया।1
- जाने पहचाने मेवाती सिंगर असलम पर हुई FIR हाल ही में आया न्यू सॉन्ग को लेकर असलम सिंगर हुआ परेशान देखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें #aslamsinger #mewati #nuhpolice #IpsArpitJain1
- स्वास्थ्य विभाग ने की रनियाला फिरोजपुर में अवैध रूप से चल रहा MR जच्चा-बच्चा केंद्र डाक्टर मनप्रीत डिप्टी सीएमओ की टीम ने की छापेमारी, संचालिका मौके देख हो गयी फरार। पुलिस को दी गयी शिकायत।1
- नूंह। तावडू अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने के मामले में छह आरोपियों को काबू किया है। यह कार्रवाई बुधवार 15 अप्रैल की रात को अनाज मंडी तावडू बाईपास के पास पंचगांव निवासी रुकमुदीन की दुकान के नजदीक बने एक कमरे में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तावडू सीआईए की एक टीम नगर में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि लक्खु पुत्र रमजान अपने साथियों के साथ कमरे में बैठकर आईपीएल मैच लखनऊ बनाम बैंगलुरु पर मोबाइल फोन और टीवी के माध्यम से सट्टा लगा रहा है। सूचन के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे में छह लोगों को एलईडी टीवी पर मैच देखते हुए और मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्खु पुत्र रमजान, रुकमुदीन पुत्र कमरुदीन, साजिद पुत्र इस्लाम, रमजान पुत्र सिरदार निवासी पंचगांव, तथा मोईन पुत्र शौहराब और मुबीन पुत्र महबूब निवासी बावला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9 मोबाइल फोन, 13 हजार,350 rupy की नकदी, एक एलईडी टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, दो रजिस्टर और एक नोटबुक बरामद की है। नोटबुक में ग्राहकों के सट्टे का पूरा हिसाब-किताब दर्ज पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी लक्खु ने बताया कि उसे मैच की ऑनलाइन लाइन फुरकान निवासी सिंगार के मोबाइल नंबर से मिल रही थी और बरामद नकदी ग्राहकों द्वारा सट्टा लगाने के लिए दी गई एडवांस राशि थी। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा पब्लिक गैंबलिंग प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।1