logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उदय शांति वृद्धा आश्रम का शुभारंभ* बुजुर्गों को मिला सम्मान और अपनत्व का नया ठिकाना, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ’ *25 सीटर आश्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा और ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ को समर्पित* *स्वास्थ्य मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बुजुर्गों को गीता, शॉल एवं श्रीफल देकर किया सम्मानित* *एमसीबी/17 सितंबर 2026/* आज एमसीबी जिले के नगर पंचायत झगराखांड के वार्ड क्रमांक 01 गेला झरिया दफाई, नॉर्थ जे.के.डी. में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित उदय शांति वृद्धा आश्रम का लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कर-कमलों से फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में बुजुर्गों के सम्मान और उनके बेहतर जीवन के लिए संवेदनशील पहल की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण सुश्री अंजना रोस बेक, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, समस्त पार्षद सहित जनप्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *बुजुर्गों के लिए बना अपनत्व और सम्मान का नया आशियाना* उदय शांति वृद्धा आश्रम 25 सीटर है, जहां बुजुर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की पहल की गई है। आश्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण सुश्री अंजना रोस बेक ने सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में इस नए वृद्धा आश्रम का शुभारंभ बुजुर्गों के लिए संवेदनशील और मानवीय पहल है। उन्होंने बताया कि यह 25 सीटर आश्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा और आज से प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के विभिन्न वृद्धा आश्रमों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बुजुर्गों के आशीर्वाद और उनके अनुभवों को समाज की सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। *कलेक्टर ने कहा: बुजुर्गों की हर जरूरत का रखा जाए ध्यान* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आश्रम के शुभारंभ पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 25 सीटर वृद्धा आश्रम का प्रारंभ जिले के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आश्रम में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाए। उन्होंने बुजुर्गों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय-समय पर गार्डन, पर्यटन स्थल और बाजार भ्रमण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों से कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। सिलाई, खेलकूद, पढ़ना-लिखना अथवा अन्य रचनात्मक गतिविधियां करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। समाज कल्याण विभाग को नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने तथा योगाभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। *सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बनेगा परिवार जैसा माहौल* नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने वृद्धा आश्रम के शुभारंभ पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आश्रम में गार्डनिंग, पढ़ाई, सिलाई सहित विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में उनका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का हरसंभव सहयोग रहेगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। *स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: बुजुर्ग समाज की धरोहर, सेवा करना हम सभी का दायित्व* स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए विशेष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 25 वर्षों से देश और समाज की सेवा की है। इसी भावना के साथ इस वर्ष ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा एवं देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग एवं ग्राम विकास समिति द्वारा बुजुर्गों के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से कहा कि आज बुजुर्ग माताओं के हाथों जहां भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा, वहां उनके आशीर्वाद से देश के उज्ज्वल भविष्य और विजन 2047 के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा केवल एक संस्थागत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक दायित्व भी है। कई बार परिस्थितियों के कारण लोग अपने माता-पिता की उस तरह सेवा नहीं कर पाते, जैसी वे करना चाहते हैं। ऐसे में वृद्धा आश्रम उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस 25 सीटर आश्रम में जिले, प्रदेश और अन्य राज्यों से भी बुजुर्ग आ सकते हैं और यहां रहकर एक नए परिवार का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्रम में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ओपन शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से आश्रम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की अपील की। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए प्रत्येक सप्ताह कहीं न कहीं भ्रमण की व्यवस्था करने तथा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। *गीता, रामायण और हनुमान चालीसा भेंट कर किया सम्मान* उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्रम में रहने आए बुजुर्ग माता-पिता से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके हालचाल पूछे। उन्होंने बुजुर्गों को श्रीमदभगवदगीता, रामायण, हनुमान चालीसा तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भावुक और आत्मीय हो गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास समिति के प्रतिनिधियों एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

2 hrs ago
user_Sacchi Gathna
Sacchi Gathna
Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
5497887e-c74d-4177-8cc1-313ea22c6aa5

*उदय शांति वृद्धा आश्रम का शुभारंभ* बुजुर्गों को मिला सम्मान और अपनत्व का नया ठिकाना, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ’ *25 सीटर आश्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा और ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ को समर्पित* *स्वास्थ्य मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बुजुर्गों को गीता, शॉल एवं श्रीफल देकर किया सम्मानित* *एमसीबी/17 सितंबर 2026/* आज एमसीबी जिले के नगर पंचायत झगराखांड के वार्ड क्रमांक 01 गेला झरिया दफाई, नॉर्थ जे.के.डी. में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित उदय शांति वृद्धा आश्रम का लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कर-कमलों से फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में बुजुर्गों के सम्मान और उनके बेहतर जीवन के लिए संवेदनशील पहल की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण सुश्री अंजना रोस बेक, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, समस्त पार्षद सहित जनप्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *बुजुर्गों के लिए बना अपनत्व और सम्मान का नया आशियाना* उदय शांति वृद्धा आश्रम 25 सीटर है, जहां बुजुर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की पहल की गई है। आश्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण सुश्री अंजना रोस बेक ने सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में इस नए वृद्धा आश्रम का शुभारंभ बुजुर्गों के लिए संवेदनशील और मानवीय पहल है। उन्होंने बताया कि यह 25 सीटर आश्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा और आज से प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के विभिन्न वृद्धा आश्रमों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बुजुर्गों के आशीर्वाद और उनके अनुभवों को समाज की सकारात्मक ऊर्जा से

fddbf191-4584-48e4-b7e7-c5a4efe70f23

जोड़ना है। *कलेक्टर ने कहा: बुजुर्गों की हर जरूरत का रखा जाए ध्यान* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आश्रम के शुभारंभ पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि 25 सीटर वृद्धा आश्रम का प्रारंभ जिले के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आश्रम में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाए। उन्होंने बुजुर्गों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय-समय पर गार्डन, पर्यटन स्थल और बाजार भ्रमण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों से कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। सिलाई, खेलकूद, पढ़ना-लिखना अथवा अन्य रचनात्मक गतिविधियां करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। समाज कल्याण विभाग को नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने तथा योगाभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। *सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बनेगा परिवार जैसा माहौल* नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने वृद्धा आश्रम के शुभारंभ पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आश्रम में गार्डनिंग, पढ़ाई, सिलाई सहित विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में उनका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का हरसंभव सहयोग रहेगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। *स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: बुजुर्ग समाज की धरोहर, सेवा करना हम सभी का दायित्व* स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए विशेष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 25 वर्षों से देश और समाज की सेवा की है। इसी भावना के साथ इस वर्ष ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और

dea55f60-b98d-4cb7-bb6a-5e7461badc46

उनकी सेवा एवं देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग एवं ग्राम विकास समिति द्वारा बुजुर्गों के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से कहा कि आज बुजुर्ग माताओं के हाथों जहां भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा, वहां उनके आशीर्वाद से देश के उज्ज्वल भविष्य और विजन 2047 के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा केवल एक संस्थागत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक दायित्व भी है। कई बार परिस्थितियों के कारण लोग अपने माता-पिता की उस तरह सेवा नहीं कर पाते, जैसी वे करना चाहते हैं। ऐसे में वृद्धा आश्रम उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस 25 सीटर आश्रम में जिले, प्रदेश और अन्य राज्यों से भी बुजुर्ग आ सकते हैं और यहां रहकर एक नए परिवार का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्रम में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ओपन शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से आश्रम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की अपील की। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए प्रत्येक सप्ताह कहीं न कहीं भ्रमण की व्यवस्था करने तथा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। *गीता, रामायण और हनुमान चालीसा भेंट कर किया सम्मान* उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्रम में रहने आए बुजुर्ग माता-पिता से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके हालचाल पूछे। उन्होंने बुजुर्गों को श्रीमदभगवदगीता, रामायण, हनुमान चालीसा तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भावुक और आत्मीय हो गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास समिति के प्रतिनिधियों एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एमसीबी -चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन का कारोबार बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार
    1
    एमसीबी -चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन का कारोबार बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • औजारों के देवता भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में गूंजा नई लेदरी एसईसीएल ड्राइवर रूम में विधिवत हुई मूर्ति स्थापना, पूजा-अर्चना और आरती; श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नई लेदरी स्थित मुख महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल ड्राइवर रूम में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना की। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और औजारों का देवता माना जाता है। उनके प्रति आस्था उन हाथों की मेहनत को सम्मान देती है, जो अपने श्रम और कौशल से विकास की नींव मजबूत करते हैं। पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। पूजा एवं आरती के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन ने कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे, श्रद्धा और एकजुटता की भावना को भी मजबूत किया।
    1
    औजारों के देवता भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में गूंजा 

नई लेदरी एसईसीएल ड्राइवर रूम में विधिवत हुई मूर्ति स्थापना, पूजा-अर्चना और आरती; श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
नई लेदरी स्थित मुख महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल ड्राइवर रूम में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना की।
भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और औजारों का देवता माना जाता है। उनके प्रति आस्था उन हाथों की मेहनत को सम्मान देती है, जो अपने श्रम और कौशल से विकास की नींव मजबूत करते हैं। पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।
पूजा एवं आरती के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन ने कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे, श्रद्धा और एकजुटता की भावना को भी मजबूत किया।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • आपको और आपके पूरे परिवार को *विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!* 🛠️🙏 ************** > *सृष्टि के रचयिता, शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जय!* > आपके हाथों में हुनर, काम में बरकत और जीवन में तरक्की बनी रहे। विश्वकर्मा पूजा के लिए बेस्ट बधाई संदेश *1. ऑफिस / फैक्ट्री के लिए:* भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से आपकी मशीनें चलती रहें, आपका व्यापार बढ़ता रहे और मेहनत रंग लाती रहे। विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! *2. स्टेटस के लिए छोटा मैसेज:* हाथ में हुनर है तो दुनिया में कदर है, जय बाबा विश्वकर्मा! 🙏 *3. मजदूर / कारीगर भाईयों के लिए:* जिसके हाथों से बनती है ये दुनिया, उस निर्माता को मेरा शत-शत नमन। विश्वकर्मा जयंती की बधाई! ***""""""****"""""***** मशीनों पर फूल-माला, अगरबत्ती जल रही है आज किसी इंसान की पूजा नहीं, आज पूजा है उस हुनर की, उस औजार की, जिससे हमारा घर चलता है! आज है देवताओं के इंजीनियर, भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा! उन्होंने ही तो बनाई थी द्वारका नगरी, और आज उन्हीं के आशीर्वाद से बन रही है हमारी दुनिया! तो आओ, अपने औजारों को नमन करें, क्योंकि यही तो हैं हमारे असली साथी! *बोलो - जय बाबा विश्वकर्मा की!*
    1
    आपको और आपके पूरे परिवार को *विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!* 🛠️🙏
**************
> *सृष्टि के रचयिता, शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जय!*
> आपके हाथों में हुनर, काम में बरकत और जीवन में तरक्की बनी रहे।
विश्वकर्मा पूजा के लिए बेस्ट बधाई संदेश
*1. ऑफिस / फैक्ट्री के लिए:*
भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से आपकी मशीनें चलती रहें, 
आपका व्यापार बढ़ता रहे और मेहनत रंग लाती रहे।
विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
*2. स्टेटस के लिए छोटा मैसेज:*
हाथ में हुनर है तो दुनिया में कदर है,
जय बाबा विश्वकर्मा! 🙏
*3. मजदूर / कारीगर भाईयों के लिए:*
जिसके हाथों से बनती है ये दुनिया,
उस निर्माता को मेरा शत-शत नमन।
विश्वकर्मा जयंती की बधाई!
***""""""****"""""*****
मशीनों पर फूल-माला, अगरबत्ती जल रही है
आज किसी इंसान की पूजा नहीं,
आज पूजा है उस हुनर की, उस औजार की,
जिससे हमारा घर चलता है!
आज है देवताओं के इंजीनियर, भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा!
उन्होंने ही तो बनाई थी द्वारका नगरी,
और आज उन्हीं के आशीर्वाद से बन रही है हमारी दुनिया!
तो आओ, अपने औजारों को नमन करें,
क्योंकि यही तो हैं हमारे असली साथी!
*बोलो - जय बाबा विश्वकर्मा की!*
    user_Mohansingh
    Mohansingh
    पत्रकार Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    11 hrs ago
  • *मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार* *मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार* मनेन्द्रगढ़, दिनांक 16/09/2026 प्रार्थी गुरु दत्ता निवासी रेलवे कॉलोनी मनेन्द्रगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गैरेज से कॉपर वायर चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पूर्व में प्रकरण में शामिल आरोपी राकेश यादव पिता श्याम लाल उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग 50,000/- रुपये बरामद कर जप्त किया गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार थे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी *अंशु देवांगन पिता स्व. समय लाल, निवासी वार्ड नं. 07, ग्राम सेंधा, चौकी नागपुर* को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। *सम्पूर्ण कार्यवाही में:* निरीक्षक विवेक पाटले, PSI भरत यादव, HC राजकुमार सेन, HC राकेश, आरक्षक मो. आजाद, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल), होमगार्ड विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही। मनेन्द्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि चोरी की घटनाओं पर तत्काल FIR कराएं व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। ---
    1
    *मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार*


*मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार*
मनेन्द्रगढ़, दिनांक 16/09/2026
प्रार्थी गुरु दत्ता निवासी रेलवे कॉलोनी मनेन्द्रगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गैरेज से कॉपर वायर चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पूर्व में प्रकरण में शामिल आरोपी राकेश यादव पिता श्याम लाल उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग 50,000/- रुपये बरामद कर जप्त किया गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार थे।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी *अंशु देवांगन पिता स्व. समय लाल, निवासी वार्ड नं. 07, ग्राम सेंधा, चौकी नागपुर* को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
*सम्पूर्ण कार्यवाही में:*
निरीक्षक विवेक पाटले, PSI भरत यादव, HC राजकुमार सेन, HC राकेश, आरक्षक मो. आजाद, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल), होमगार्ड विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
मनेन्द्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि चोरी की घटनाओं पर तत्काल FIR कराएं व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
---
    user_Rajesh Shah
    Rajesh Shah
    Astrologer मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया कोतवाली पुलिस लगातार कर रही चोरी के फरार आरोपियों की धर पकड़ विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// दिनांक 16/09/2026 मनेंद्रगढ़ शहर के रेलवे कालोनी में रहने वाले प्रार्थी गुरु दत्ता के गैरज से कॉपर वायर चोरी होने से सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था.पूर्व में प्रकरण में शामिल रहने वाले आरोपी (1)राकेश यादव पिता /श्याम लाल 22वर्ष के कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जुमला कीमत लगभग 50000/₹ को बरामद कर जप्त कर गिरफ्तार किया गया था एवं अन्य आरोपी फरार थे. श्रीमान पुलिस अधीक्षक एम सी बी श्रीमती रत्ना सिंह (आई पी एस )ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चला कर चोरी के फरार आरोपी की धरपकड़ करें. निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्व कर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम बनाकर चोरी के प्रकरण मे विवेचना व फरार आरोपियों की सघनता से पतासाजी प्रारम्भ किया जा रहा था की मुखबिर की सुचना पर सुराग मिलने पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अंशु देवांगन पिता स्व समय लाल निवासी वार्ड न 7,ग्राम सेंधा चौकी नागपुर को पकड़ा गया जिन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात शामिल होना स्वीकार किया . आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, psi भरत यादव, hc राजकुमार सेन, hc राकेश आर मो आजाद,आर प्रमोद यादव (साइबर सेल )hg विनीत सोनी शामिल रहे. मनेंद्र गढ़ पुलिस आम जन से अपील करती है कि वे चोरी की घटनाओ पर तत्काल fir करावे व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.मनेंद्र गढ़ पुलिस लगातार चोरी के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर रही है. भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी.
    1
    मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया
मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया
कोतवाली पुलिस लगातार कर रही चोरी के फरार आरोपियों की धर पकड़ 
विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// दिनांक 16/09/2026
मनेंद्रगढ़ शहर के रेलवे कालोनी में रहने वाले प्रार्थी गुरु दत्ता के गैरज से कॉपर वायर चोरी होने से सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था.पूर्व में प्रकरण में शामिल रहने वाले आरोपी (1)राकेश यादव पिता /श्याम लाल 22वर्ष के कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जुमला कीमत लगभग 50000/₹ को बरामद कर जप्त कर गिरफ्तार किया गया था एवं अन्य आरोपी फरार थे. श्रीमान पुलिस अधीक्षक एम सी बी श्रीमती रत्ना सिंह (आई पी एस )ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चला कर चोरी के फरार आरोपी की धरपकड़ करें. निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्व कर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे  टीम बनाकर चोरी के प्रकरण मे विवेचना व फरार आरोपियों की सघनता से पतासाजी प्रारम्भ किया जा रहा था की मुखबिर की सुचना पर सुराग मिलने पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अंशु देवांगन पिता स्व समय लाल निवासी वार्ड न 7,ग्राम सेंधा चौकी नागपुर को पकड़ा गया जिन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात शामिल होना स्वीकार किया . आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, psi भरत यादव, hc राजकुमार सेन,  hc राकेश आर मो आजाद,आर प्रमोद यादव (साइबर सेल )hg विनीत सोनी शामिल रहे.
मनेंद्र गढ़ पुलिस आम जन से अपील करती है कि वे चोरी की घटनाओ पर तत्काल fir करावे व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.मनेंद्र गढ़ पुलिस लगातार चोरी के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर रही है. भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी.
    user_Vikram Sahu
    Vikram Sahu
    Media house मनेन्द्रगढ•
    3 hrs ago
  • संकल्प अभियान आर्शीवाद दिया पटना नगर पंचायत में समय से हुआ पूर्ण पटना जिला कोरिया में आर्शीवाद दिया पटना नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना तहसील कार्यालय विजली ऑफिस आदिम जाती सेवा सहकारी समिति, पोस्ट ऑफिस, पशुचिकित्सालय, अन्य शाशकीय सस्थानों व निजी विद्यालय में आर्शीवाद दिया जलाया गया
    2
    संकल्प अभियान आर्शीवाद दिया पटना नगर पंचायत में समय से हुआ पूर्ण 
पटना जिला कोरिया में आर्शीवाद दिया पटना नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना तहसील कार्यालय विजली ऑफिस आदिम जाती सेवा सहकारी समिति, पोस्ट ऑफिस, पशुचिकित्सालय, अन्य शाशकीय सस्थानों व निजी विद्यालय में आर्शीवाद दिया जलाया गया
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से समस्या के लिए सम्पर्क करें मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से संबंधित समस्या के लिए हमसे संपर्क करें मोबाइल नंबर 9993932032
    1
    मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से समस्या के लिए सम्पर्क करें
मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से संबंधित समस्या के लिए हमसे संपर्क करें मोबाइल नंबर 9993932032
    user_भारत बाबा जी
    भारत बाबा जी
    Video Creator कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अनूपपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है। जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे अनूपपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है। जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे
    1
    अनूपपुर 

जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे

बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर

प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस  

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है।

जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है।

जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे
अनूपपुर 
जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे
बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर
प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस  
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है।
जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है।
जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.