logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज शिवगंज पथ पर माधोखाप के समीप अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर, मगध मेडिकल रेफर रफीगंज-शिवगंज पथ पर माधोखाप गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 21 वर्षीय जिम्मेदार शर्मा एवं 19 वर्षीय जितेंद्र राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शिवगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

4 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

रफीगंज शिवगंज पथ पर माधोखाप के समीप अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर, मगध मेडिकल रेफर रफीगंज-शिवगंज पथ पर माधोखाप गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 21 वर्षीय जिम्मेदार शर्मा एवं 19 वर्षीय जितेंद्र राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शिवगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे के अखंड हरे राम-हरे कृष्ण हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरिकीर्तन आरंभ होते ही पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। आचार्य बाचस द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि यजमान सह पुजारी मनोज कुमार सिंह ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूजा-अर्चना में सहयोग करने वालों में रुपेश सिंह, सुबोध सिंह, जयकांत पांडे, बम-बम सिंह, मनोज सिंह (शिक्षक), संजय शर्मा, भरत दुबे, बुटन पांडे, कुम्हार सिंह, दिपेश्वर सिंह, ललन सिंह, शुभम द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, जितुराज द्विवेदी, सहेंदर सिंह, प्रेम सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भगवान के नाम-स्मरण में लीन दिखाई दिए।
    1
    सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण
सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण
कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे के अखंड हरे राम-हरे कृष्ण हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरिकीर्तन आरंभ होते ही पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।
आचार्य बाचस द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि यजमान सह पुजारी मनोज कुमार सिंह ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
पूजा-अर्चना में सहयोग करने वालों में रुपेश सिंह, सुबोध सिंह, जयकांत पांडे, बम-बम सिंह, मनोज सिंह (शिक्षक), संजय शर्मा, भरत दुबे, बुटन पांडे, कुम्हार सिंह, दिपेश्वर सिंह, ललन सिंह, शुभम द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, जितुराज द्विवेदी, सहेंदर सिंह, प्रेम सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भगवान के नाम-स्मरण में लीन दिखाई दिए।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर, मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर! क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं? तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें। ✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन ✅ लाइफ टाइम वैधता ✅ कोई कमीशन नहीं ✅ कोई मासिक शुल्क नहीं ✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं ✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें ✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें आज का समय डिजिटल पहचान का है। आपका हुनर ही आपकी पहचान है। 💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर 💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान 💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर रजिस्ट्रेशन करें: LABOUR ADDAA मेरा काम — मेरी पहचान
    1
    🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर,
मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर!

क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं?

तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें।

✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन
✅ लाइफ टाइम वैधता
✅ कोई कमीशन नहीं
✅ कोई मासिक शुल्क नहीं
✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं
✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें
✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें

आज का समय डिजिटल पहचान का है।
आपका हुनर ही आपकी पहचान है।

💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर
💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान
💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर

रजिस्ट्रेशन करें:

LABOUR ADDAA
मेरा काम — मेरी पहचान
    user_Labour addaa.
    Labour addaa.
    Plumber Aurangabad, Bihar•
    38 min ago
  • हसपुरा औरंगाबाद बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समीक्षा की हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक की
    1
    हसपुरा औरंगाबाद बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समीक्षा की
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक की
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • गुरारू: सीएचसी में अनियमितताओं का खुलासा, डॉक्टर अनुपस्थित मिलने पर एसडीओ ने की जांच गुरारू, 28 जुलाई 2026: गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायतों के बाद एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया। एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी दी और अनुपस्थित चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गुरारू: सीएचसी में अनियमितताओं का खुलासा, डॉक्टर अनुपस्थित मिलने पर एसडीओ ने की जांच
गुरारू, 28 जुलाई 2026: गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायतों के बाद एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया। एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी दी और अनुपस्थित चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    1 hr ago
  • रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव से पत्नी और 6 वर्षीय पुत्र के के अपहरण का आरोप पति ने कराया प्राथमिकी दर्ज रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव से पत्नी और 6 वर्षीय पुत्र के के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि 23 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी 6 वर्षीय पुत्र के साथ दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव के शशि कुमार ने उसकी पत्नी से बातचीत की थी और उसी पर पत्नी व बच्चें को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है। उसने बताया कि पत्नी और बच्चों के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। परिजनों व रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली। कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के  एक गांव से पत्नी और 6 वर्षीय पुत्र के  के अपहरण का आरोप पति ने कराया प्राथमिकी दर्ज 
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के  एक गांव से पत्नी और 6 वर्षीय पुत्र के  के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि 23 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी 6 वर्षीय पुत्र के साथ दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले रफीगंज थाना क्षेत्र के दनई गांव के शशि कुमार ने उसकी पत्नी से बातचीत की थी और उसी पर पत्नी व बच्चें को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है। उसने बताया कि पत्नी और बच्चों के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। परिजनों व रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली।
कासमा थाना अध्यक्ष  अक्षयवर सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.