बेटमा - एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की मौत, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है परिवार फूड प्वाइजनिंग की आशंका एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में से दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय (MY) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की मौत छत्तीसगढ़ ले जाते समय रास्ते में इटारसी के सरकारी अस्पताल में हुई। तीनों मृत बच्चियां मूल रूप से जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थीं और उनकी उम्र 10, 8 और 5 साल बताई जा रही है। इनके पिता नरेंद्र सिंह पीथमपुर में एलएनटी कंपनी में कार्यरत है। इस पूरे मामले को लेकर सीएमचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं।
बेटमा - एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की मौत, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है परिवार फूड प्वाइजनिंग की आशंका एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में से दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय (MY) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की मौत छत्तीसगढ़ ले जाते समय रास्ते में इटारसी के सरकारी अस्पताल में हुई। तीनों मृत बच्चियां मूल रूप से जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थीं और उनकी उम्र 10, 8 और 5 साल बताई जा रही है। इनके पिता नरेंद्र सिंह पीथमपुर में एलएनटी कंपनी में कार्यरत है। इस पूरे मामले को लेकर सीएमचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं।
- महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया है। सोशल सेल द्वारा वीडियो की पहचान की गई है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो पलासिया क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की पहचान होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गाड़ी टकराने के दौरान विवाद हुआ था। मामले में एक फरियादी द्वारा शिकायत भी की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वीडियो की पहचान होने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुल रही बीजेपी विधायक की इनोवा, वीडियो वायरल सरकारी संसाधन के निजी इस्तेमाल पर उठे सवाल, विधायक बोले—‘कर्मचारियों ने गाड़ी धो दी होगी’ अमर रिपब्लिक सिंगरौली। नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाड़ी से बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की निजी इनोवा कार धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिंगरौली के बिलौंजी स्थित विधायक के सरकारी आवास के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में फायर ब्रिगेड के पाइप से हाई-प्रेशर पानी डालकर विधायक की निजी कार की सफाई करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम के सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले पर विधायक रामनिवास शाह ने सफाई देते हुए कहा, “मैं थोड़ी न कार धो रहा था, कर्मचारियों ने गाड़ी धो दी होगी।” अब सवाल यह है कि यदि विधायक की निजी कार की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पानी का इस्तेमाल हुआ, तो इसकी अनुमति किसने दी और सरकारी संसाधनों के इस कथित इस्तेमाल की जिम्मेदारी किसकी है? वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालां फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुल रही बीजेपी विधायक की इनोवा, वीडियो वायरल सरकारी संसाधन के निजी इस्तेमाल पर उठे सवाल, विधायक बोले—‘कर्मचारियों ने गाड़ी धो दी होगी’ अमर रिपब्लिक सिंगरौली। नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाड़ी से बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की निजी इनोवा कार धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिंगरौली के बिलौंजी स्थित विधायक के सरकारी आवास के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में फायर ब्रिगेड के पाइप से हाई-प्रेशर पानी डालकर विधायक की निजी कार की सफाई करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम के सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले पर विधायक रामनिवास शाह ने सफाई देते हुए कहा, “मैं थोड़ी न कार धो रहा था, कर्मचारियों ने गाड़ी धो दी होगी।” अब सवाल यह है कि यदि विधायक की निजी कार की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पानी का इस्तेमाल हुआ, तो इसकी अनुमति किसने दी और सरकारी संसाधनों के इस कथित इस्तेमाल की जिम्मेदारी किसकी है? वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालां1
- मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का समापन* नव नियुक्त टीआई दीप सिंह परमार ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर से शुरू की नई जिम्मेदारी1
- #₹70 प्रति लीटर दूध की मांग को लेकर कलेक्टर पहुंचे किसान1
- मध्य प्रदेश इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में कल भयानक एक्सीडेंट हो गया सबकी मदद करने पहुंची श्रमिक कॉलोनी राऊ में एक इनोवा कर द्वारा एक्सीडेंट किया गया 4 बाइक सवार घायलों को सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर निधि सक्सेना थाना राऊ से si प्रवीण जाधव प्र आर अजय सिंह चौहान द्वारा घायलों को हंड्रेड डायल बुला करके अस्पताल पहुंचाया गया1
- महू विधायक लव जिहाद पर बोलिं कानून उन्हें दंड देगा न्यायपालिका अपना काम कर रहे हैं1
- मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का समापन* नव नियुक्त टीआई दीप सिंह परमार ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर से शुरू की नई जिम्मेदारी1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सरकार का धरना प्रदर्शन शक्कर गैस के दाम कम करें सरकार बीजेपी सरकार के खिलाफ1