माह बाद भी ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने डीएम से लगाई गुहार कलीनगर/पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम बूंदी भूड़ में शराब के ठेके के विरोध के दौरान ग्रामीणों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र राजभर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मुकदमे वापस कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से मुकदमे समाप्त कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो माह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ग्राम बूंदी भूड़ में 7 मई 2026 को शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से शराब का ठेका हटाने और मुकदमों को समाप्त कराने का आश्वासन दिया गया था। बाद में शराब का ठेका तो हटा दिया गया, लेकिन ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे अभी तक वापस नहीं लिए गए हैं।ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में माधोटांडा के एसएचओ और पूरनपुर के सीओ से भी बातचीत की गई। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि मामले में जांच चल रही है और जल्द ही आबकारी विभाग द्वारा दर्ज मुकदमा वापस कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह का समय गुजरने के बावजूद मुकदमा वापस नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएं और ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को जल्द से जल्द वापस कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध जनहित में था और अब उन्हें मुकदमों की चिंता से मुक्त किया जाना चाहिए।

- Rahul Gandhi, Tamil Nadu, UPNewsTV24, Sarfraz Ahmed Khan, Congress, Political Rally, Tamil Nadu Politics 2026. राहुल गांधी जी के तमिलनाडु दौरे के दौरान उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें। क्या है इस दौरे के सियासी मायने? देखिए UPNewsTV24 की खास रिपोर्ट, कैमरा पर्सन रिसंतू अग्रवाल के साथ।"1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। #YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews1
- अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री अगर कोहनी के नीचे से हाथ काट गया है तो आप को मिलेगा बैटरी से चलने वाला हाथ बिलकुल फ्री1
- प्रधानमंत्री मोदी बोले— "आपके लिए जीता हूँ, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूँ" युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि उनका जीवन देशवासियों, विशेषकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, "आपके लिए जीता हूँ, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूँ।" प्रधानमंत्री के इस संदेश को सरकार की विकास, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।1
- पीलीभीत में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, साड़ी के पल्लू से गला घोंटने की आशंका घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पीलीभीत में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर साड़ी के पल्लू से पति का गला घोंट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1