हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार घायल, कार चालक फरार बाराबंकी। जनपद के मसौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बाराबंकी-बहराइच हाईवे स्थित बिंदौरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह टूट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। घायल की पहचान जनार्दन चौहान निवासी तिलपुरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार चालक बिना रुके मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिंदौरा चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।

- आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में दो पक्षों के बीच जमकर भिंड़त। #agra #GroupMembers #fighter #injured #police1
- होली के रंग में रंगा बाजार, भीड़ के बीच निकली यूपी पुलिस की गाड़ी संकीर्ण बाजार में पुलिस की एंट्री, लोगों ने कहा – “UP में ऐसा ही होता है” होली के माहौल में सुरक्षा व्यवस्था संभालती दिखी पुलिस भीड़भाड़ वाले बाजार में पुलिस की गश्त, लोगों ने बनाया वीडियो1
- *लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में लगी भीषण आग जूस की दुकान में सारा सामान जलकर राख आग लगने का कारण पता नहीं, बरहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वीडियो में देख सकते हैं आग की लपटे किस तरह से निकल रही है आसपास के लोग भाग खड़े हुए..1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- Post by Journalist Manoj Shukla1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुँह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीक़ा ढूँढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय ज़रूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है।1
- थाना गाजीपुर क्षेत्र के लवकुश नगर भूसे वाली गली के पास का वीडियो वायरल हुआ है , प्रार्थी निजामुद्दीन पुत्र स्वर्गीय वजीर लवकुश नगर निवासी बैरल नंबर 8 में रहते है थाना गाजीपुर पुलिस टीम को तहरीर दी की टेंपो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ है शादाब राहुल निजामुद्दीन अयाज को मुख्तार के खिलाफ तहरीर दी है।।2
- एक शराबी रोज भरपूर शराब पीता है. फिर यूपी पुलिस हेल्पलाइन 112 को फोन मिलाता है. पुलिस की गाड़ी आती है, इसके बाद गाड़ी में बैठकर घर जाता है 😂 पुलिस वाले भी परेशान हो गए हैं, सुना जाए 👇1