संतुलित उर्वरक का संदेश: सही मात्रा और सही समय से बढ़ेगी पैदावार संतुलित उर्वरक का संदेश: सही मात्रा और सही समय से बढ़ेगी पैदावार ठाकुरद्वारा। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मृदा स्वास्थ्य सुधार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकास खंड ठाकुरद्वारा के ग्राम प्रतापपुर में “संतुलित उर्वरक उपयोग” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग व सही समय पर उपयोग की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पादप सुरक्षा वैज्ञानिक दीपक कुमार ने बताया कि यूरिया का अत्यधिक प्रयोग फसलों में कीटों को आकर्षित करता है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे कीटों की समस्या कम होती है, पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण रहता है और मृदा का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। इस दौरान नींबू के पौधों में डाईबैक रोग का अवलोकन कर उसके निदान की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को वर्मीकम्पोस्ट और हरी खाद को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. शिवशंकर वर्मा ने बताया कि उर्वरकों का संतुलित और समयबद्ध उपयोग फलदार वृक्षों में उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है, जबकि असंतुलित प्रयोग खेती की लागत को बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के साथ संतुलन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा मृदा, बागवानी और खेती से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, विनीत कुमार, देवेंद्र, सुमित चौहान सहित लगभग 25 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पराज यादव, संदीप कुमार और दिनेश कुमार का विशेष योगदान

- बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए।साइबर ठगों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था साइबर ठगों से परेशान हो की आत्महत्या बिजनौर पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।1
- हत्या या साजिश का शीघ्र करेगी नगीना देहात पुलिस...!1
- Post by Junaid Junaid1
- दि पंछी हेडलाइन्स #समाचार #रामपुर रामपुर पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रज़ा मुराद,तपती धूप मे कोठी ख़ास बाग मे की सैर,यहां का इतिहास बयां कर बोले खूबसूरत इमारत और पेड़ो के साये के नीचे आबो हवा मे मिलता है दिली सुकून,कहा बॉलीवुड मे नहीं जानता कोइ अभिनेता रज़ा मुराद को रामपुर की सरज़मी पर कभी मुन्ने मियां के नाम से जानते पहचानते थे मुझे गलियों के बुज़ुर्ग,#मीडिया #वायरल #panchhi #headlines #newsfeed #bollywood #actor1
- मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है2
- Post by Sikander ansari1
- Post by Jpn7 News1
- सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सागर का आरोप: उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया आईडी बंद की, बोलीं- गरीबों की आवाज उठाने पर मुझे टारगेट किया गया सहारनपुर. मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी सोशल मीडिया आईडी बंद करने का आरोप लगाया है. जन जागरण संदेश से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर गरीबों के मुद्दे उठा रही थीं. उर्मिला सागर के आरोप: आईडी बंद करने का दावा*: उर्मिला ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने मेरी आवाज दबाने के लिए मेरी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी है. मैं गरीबों की आवाज उठा रही थी, इसलिए मुझे टारगेट किया गया।1