logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाली उपकारागृह में आध्यात्मिक व स्नेहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित रक्षाबंधन पर नगर पालिका में सफाई कर्मियों व उपकारागृह में कैदियों को बांधी राखी बाली नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाली उपकारागृह (जेल) में आध्यात्मिक एवं स्नेहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन ने जेल में बंद 103 कैदियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी का मुख मीठा करवाया तथा जीवन में सकारात्मकता, सद्भावना और व्यसनमुक्ति का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भी राखी बांधकर उनके समाजसेवा एवं स्वच्छता कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनका भी मुख मीठा करवाया गया। कार्यक्रम में बीके दीप्ति बहन, बीके करण भाई, बीके देव भाई भी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाइयों ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए परमात्म स्मृति, पवित्रता और श्रेष्ठ कर्मों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर जेल प्रशासन, कैदियों एवं नगर पालिका सफाई कर्मियों ने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस स्नेहपूर्ण एवं आध्यात्मिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे, स्वच्छता और सकारात्मक जीवन का सुंदर संदेश दिया। फोटो कैप्शन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहिनें उपकारागृह में राखी बांधती हुई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहिनें सफाई कर्मियों के राखी बांधती हुई।

1 hr ago
user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
Jugal kishor पत्रकार पाली
पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
1 hr ago
cf1fbec4-89c2-4c35-bea1-0cbba439187a

बाली उपकारागृह में आध्यात्मिक व स्नेहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित रक्षाबंधन पर नगर पालिका में सफाई कर्मियों व उपकारागृह में कैदियों को बांधी राखी बाली नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाली उपकारागृह (जेल) में आध्यात्मिक एवं स्नेहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन ने जेल में बंद 103 कैदियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी का मुख मीठा करवाया तथा जीवन में सकारात्मकता, सद्भावना और व्यसनमुक्ति का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भी राखी बांधकर उनके समाजसेवा एवं स्वच्छता कार्य के

dd5fe035-1a02-4fe7-9273-c26fe4ea25c1

प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनका भी मुख मीठा करवाया गया। कार्यक्रम में बीके दीप्ति बहन, बीके करण भाई, बीके देव भाई भी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाइयों ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए परमात्म स्मृति, पवित्रता और श्रेष्ठ कर्मों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर जेल प्रशासन, कैदियों एवं नगर पालिका सफाई कर्मियों ने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस स्नेहपूर्ण एवं आध्यात्मिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे, स्वच्छता और सकारात्मक जीवन का सुंदर संदेश दिया। फोटो कैप्शन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहिनें उपकारागृह में राखी बांधती हुई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहिनें सफाई कर्मियों के राखी बांधती हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर* *बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता* रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें। बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर*
*बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता*
रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें।
बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।
राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई।
नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
    Jugal kishor पत्रकार पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं। राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है। अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”
    1
    रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा
रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है।
बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं।
राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके।
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है।
अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • नगर निगम चुनाव पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित आवेदन लेने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़, शुक्रवार को अवकाश के चलते शनिवार से फिर शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 27 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नगर निगम कार्यालय में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में दावेदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना आवेदन जमा नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब शनिवार से पुनः नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन वितरण काउंटर पर गुरुवार सुबह से ही दावेदार आवेदन पत्र लेने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर तक 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके थे। आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर पर दावेदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्वाचन कार्मिकों ने अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी। अवकाश के दिन भी हेल्प डेस्क से मिलेंगे आवेदन - रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम में बनाई गई हेल्प डेस्क पर आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्प डेस्क से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। निर्वाचन व्यवस्थाओं पर रही नजर -नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। आवेदन लेने पहुंचे दावेदारों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र भरने एवं आवश्यक दस्तावेजों को लेकर मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। ये रहे मौजूद -इस मौके पर विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, जयपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, ताराचंद सेजू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
    1
    नगर निगम चुनाव पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित
आवेदन लेने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़, शुक्रवार को अवकाश के चलते शनिवार से फिर शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली, 27 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नगर निगम कार्यालय में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में दावेदारों की लंबी कतारें लगी रहीं।
पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन -रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना आवेदन जमा नहीं करवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब शनिवार से पुनः नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए आवेदन वितरण काउंटर पर गुरुवार सुबह से ही दावेदार आवेदन पत्र लेने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर तक 300 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके थे। आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर पर दावेदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्वाचन कार्मिकों ने अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी।
अवकाश के दिन भी हेल्प डेस्क से मिलेंगे आवेदन - रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम में बनाई गई हेल्प डेस्क पर आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्प डेस्क से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शनिवार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी।
निर्वाचन व्यवस्थाओं पर रही नजर -नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। आवेदन लेने पहुंचे दावेदारों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र भरने एवं आवश्यक दस्तावेजों को लेकर मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
ये रहे मौजूद -इस मौके पर विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, जयपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह राजपुरोहित, कुलदीप जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, ताराचंद सेजू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    27 min ago
  • रक्षा का कवच कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने एसपी मोनिका सेन को बांधी राखी पाली। रक्षा बंधन के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित “रक्षा का कवच” कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा कालिका टीम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों और कालिका टीम के सदस्यों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस और बालिकाओं के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना रहा।
    2
    रक्षा का कवच कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने एसपी मोनिका सेन को बांधी राखी
पाली। रक्षा बंधन के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से आयोजित “रक्षा का कवच” कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन को राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा कालिका टीम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान स्कूली बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों और कालिका टीम के सदस्यों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस और बालिकाओं के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना रहा।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड़ एंड पार्टी इंदौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड
पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड़ एंड पार्टी इंदौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • देश के लिए मोदी जी का शब्द सभी सनातनी धर्मी लोगों का अपने दिल में उतार लेना चाहिए जो अपना देश हित के लिए काम करना वाला सिर्फ सिर्फ मोदी जी की अपने जीवन को दान में आगे बढ़ा रहे हैं पाली की जनता को अभी यही सोचना है कि अपना देश को हिंदू राष्ट्र में विश्व गुरु बनाना है तो मोदी जी के आधार पर अपना वोट डालना जरूरी है नहीं तो अपना बहन बेटियों को ससुरक्षित रखना अपने हाथ में नहीं रहेगा वह कांग्रेस जो पहले से आप लोग देखा आए हैं कांग्रेस में क्या हो रहा है वह अपने बड़े लोगों से पूछ लीजिए और अपने लोगों को मालूम है युवा पीढींयों को भी मालूम नहीं है क्योंकि यह शहरी कल्सर में पड़ गए हैं ना संस्कृति ना संस्कार से इनका कोई लेना-देना है सिर्फ इनको एंजॉय करना इसलिए अपने हिंदू समाज को अपना ध्यान में रखकर समाज हित के लिए अपने अपना मुझे वोट कमल के फूल पर आप सभी जनों को देना जरूरी हो जाएगा जय श्री राम जय श्री धरती माता की रक्षा करने के साथ अपने को वंदे मातरम् बोलना जरूरी है
    2
    देश के लिए मोदी जी का शब्द सभी सनातनी धर्मी लोगों का अपने दिल में उतार लेना चाहिए जो अपना देश हित के लिए काम करना वाला सिर्फ सिर्फ मोदी जी की अपने जीवन को दान में आगे बढ़ा रहे हैं
पाली की जनता को अभी यही सोचना है कि अपना देश को हिंदू राष्ट्र में विश्व गुरु बनाना है तो मोदी जी के आधार पर अपना वोट डालना जरूरी है नहीं तो अपना बहन बेटियों को ससुरक्षित रखना अपने हाथ में नहीं रहेगा वह कांग्रेस जो पहले से आप लोग देखा आए हैं कांग्रेस में क्या हो रहा है वह अपने बड़े लोगों से पूछ लीजिए और अपने लोगों को मालूम है युवा पीढींयों को भी मालूम नहीं है क्योंकि यह शहरी कल्सर में पड़ गए हैं ना संस्कृति ना संस्कार से इनका कोई लेना-देना है सिर्फ इनको एंजॉय करना इसलिए अपने हिंदू समाज को अपना ध्यान में रखकर समाज हित के लिए अपने अपना मुझे वोट कमल के फूल पर आप सभी जनों को देना जरूरी हो जाएगा जय श्री राम जय श्री धरती माता की रक्षा करने के साथ अपने को वंदे मातरम् बोलना जरूरी है
    user_अमरसिंह राजपूत राणावास -पाली
    अमरसिंह राजपूत राणावास -पाली
    Accountant पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई अनोखी राखी तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का संकल्प, महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन, राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद, आमतौर पर सड़क पर खड़ा पुलिस जाप्ता नाकेबंदी अथवा चालान बनाने के लिए खड़ा नजर आता है। लेकिन राजसमंद पुलिस ने अपने सामाजिक सरोकारों के साथ ड्यूटी को सम्मिलित कर अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और यातायात थानाधिकारी पन्नालाल और कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों और कालीका पेट्रोलिंग की टीम ने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को सम्मान रोककर राखी बांधी,उन्हें मिठाई खिलाई और हेलमेट भेंट किए। इसके साथ ही वाहन चालक से गाड़ी चलाने के दौरान हमेशा हेलमेट पहनने का वचन भी लिया। कांकरोली बस स्टैंड पर आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालक पुलिस का जाप्ता देखकर डर गए। लेकिन पुलिस ने वाहन चालक को रोककर चालान नहीं बनाया,केवल राखी बांधी,मिठाई खिलाई और हेलमेट पहनकर परिवार के लिए खुद को सुरक्षित रखने का वचन लिया। पुलिस की ऐसी अनोखी राखी आमजन में भी चर्चा का विषय बनी रही। इस मौके पर स्कूल बसों में मौजूद बच्चों ने भी पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और अभियान के लिए धन्यवाद दिया। बाइट - सेजल शेखावत ( डीएसपी,राजसमंद )
    4
    राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई अनोखी राखी
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
राजसमंद पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ मनाया रक्षाबंधन, 
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को राखी बांधकर भेंट किए हेलमेट, 
हमेशा हेलमेट पहनने और खुद को सुरक्षित रखने का  संकल्प,
महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधकर कार्यक्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन,
राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और की सरोज बैरवा रहे मौजूद,
आमतौर पर सड़क पर खड़ा पुलिस जाप्ता नाकेबंदी अथवा चालान बनाने के लिए खड़ा नजर आता है। लेकिन राजसमंद पुलिस ने अपने सामाजिक सरोकारों के साथ ड्यूटी को सम्मिलित कर अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राजसमंद डीएसपी नेत्रपाल सिंह और यातायात थानाधिकारी पन्नालाल और कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों और कालीका पेट्रोलिंग की टीम ने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को सम्मान रोककर राखी बांधी,उन्हें मिठाई खिलाई और हेलमेट भेंट किए। इसके साथ ही वाहन चालक से गाड़ी चलाने के दौरान हमेशा हेलमेट पहनने का वचन भी लिया। कांकरोली बस स्टैंड पर आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालक पुलिस का जाप्ता देखकर डर गए। लेकिन पुलिस ने वाहन चालक को रोककर चालान नहीं बनाया,केवल राखी बांधी,मिठाई खिलाई और हेलमेट पहनकर परिवार के लिए खुद को सुरक्षित रखने का वचन लिया। पुलिस की ऐसी अनोखी राखी आमजन में भी चर्चा का विषय बनी रही। इस मौके पर स्कूल बसों में मौजूद बच्चों ने भी पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और अभियान के लिए धन्यवाद दिया। 
बाइट -  सेजल शेखावत ( डीएसपी,राजसमंद )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    16 min ago
  • जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के निपल में 8 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप रानी। क्षेत्र के निपल गांव स्थित वेरा ढीमरा में अचानक करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, निपल गांव के वेरा ढीमरा में ताराराम मीणा के बेरे पर अचानक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के हनी सिंह नारलाई मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
    1
    जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के निपल में 8 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप
रानी। क्षेत्र के निपल गांव स्थित वेरा ढीमरा में अचानक करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, निपल गांव के वेरा ढीमरा में ताराराम मीणा के बेरे पर अचानक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के हनी सिंह नारलाई मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
    user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
    Jugal kishor पत्रकार पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.