*'नशे से दूरी 2.0' अभियान के समापन पर पुलिस की जागरूकता रैली, अधिकारियों ने की नशा मुक्त समाज बनाने की अपील*।। *'नशे से दूरी 2.0' अभियान के समापन पर पुलिस की जागरूकता रैली, अधिकारियों ने की नशा मुक्त समाज बनाने की अपील*।। गुन्नौर । मध्य प्रदेश शासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन तथा मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'नशे से दूरी 2.0' (नशा मुक्ति अभियान) का 30 तारीख को समापन हो गया। 15 तारीख से शुरू हुआ यह 15 दिसीय विशेष नशा मुक्ति अभियान पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था। अभियान के समापन दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी बलवीर सिंह के द्वारा गुनौर क्षेत्र में एक भव्य पैदल मार्च एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सिली तिराहे से प्रारंभ होकर थाना परिसर तक निकाली गई, जिसमें पुलिस बल के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। नशा समाज के लिए अभिशाप, युवा पीढ़ी को बचाने की जरूरत अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर बुराई और अभिशाप बनता जा रहा है। इसका सबसे बुरा और हानिकारक प्रभाव हमारी आने वाली पीढ़ी, बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा: "नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, पन्ना जिले एवं प्रदेश के सभी नागरिकों से हमारा निवेदन है कि वे हर प्रकार के नशे से दूरी बनाकर रखें। एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।" हेल्पलाइन नंबर और अवैध बिक्री पर कार्रवाई पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि यदि कोई युवा या नागरिक नशे की लत से ग्रसित है, तो शासन द्वारा जारी नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से नशीले पदार्थों या सामग्री की बिक्री की जा रही है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुनौर से अशोक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
*'नशे से दूरी 2.0' अभियान के समापन पर पुलिस की जागरूकता रैली, अधिकारियों ने की नशा मुक्त समाज बनाने की अपील*।। *'नशे से दूरी 2.0' अभियान के समापन पर पुलिस की जागरूकता रैली, अधिकारियों ने की नशा मुक्त समाज बनाने की अपील*।। गुन्नौर । मध्य प्रदेश शासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन तथा मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 'नशे से दूरी 2.0' (नशा मुक्ति अभियान) का 30 तारीख को समापन हो गया। 15 तारीख से शुरू हुआ यह 15 दिसीय विशेष नशा मुक्ति अभियान
पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था। अभियान के समापन दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी बलवीर सिंह के द्वारा गुनौर क्षेत्र में एक भव्य पैदल मार्च एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सिली तिराहे से प्रारंभ होकर थाना परिसर तक निकाली गई, जिसमें पुलिस बल के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। नशा समाज के लिए अभिशाप, युवा पीढ़ी को बचाने की जरूरत अभियान के संबंध में जानकारी देते
हुए थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर बुराई और अभिशाप बनता जा रहा है। इसका सबसे बुरा और हानिकारक प्रभाव हमारी आने वाली पीढ़ी, बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा: "नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, पन्ना जिले एवं प्रदेश के सभी नागरिकों से हमारा निवेदन है कि वे हर प्रकार के नशे से दूरी बनाकर रखें। एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।" हेल्पलाइन नंबर और अवैध बिक्री पर कार्रवाई पुलिस अधिकारी
ने जानकारी दी कि यदि कोई युवा या नागरिक नशे की लत से ग्रसित है, तो शासन द्वारा जारी नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से नशीले पदार्थों या सामग्री की बिक्री की जा रही है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुनौर से अशोक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
- क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित फसल सूखने के बन रहे आसार इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता होने लगी है क्योंकि सावन का महीना चालू हो गया है और बारिश प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बहुत कम बारिश देखने को मिल रही है जहां आषाढ़ के मौसम में फासले एवं खेत बारिश होने से लबालब भरे रहते थे वहीं इस वर्ष सभी खेत खाली दिख रहे हैं किसानों के द्वारा अभी तक खरीफ की फसल में उरद तीली अरहर की कुछ फसल बोई गई थी और धान की फसल लगाई जानी है लेकिन वर्षा न होने पर किसान वर्षा का इंतजार कर रहा है जिससे आगामी फसलकी सही ढंग से खेती कर सके1
- *मानवता की मिसाल: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह ने 14वीं बार किया रक्तदान, सगे चाचा ने फेरा था मुंह* *मानवता की मिसाल: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह ने 14वीं बार किया रक्तदान, सगे चाचा ने फेरा था मुंह* *अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय शिवराम को थी खून की सख्त जरूरतसामाजिक कार्यकर्ता की दरियादिली देख अब परिजन भी रक्तदान को हुए तैयार* पन्ना। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आज मानवता और इंसानियत की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम कोहानी निवासी एक किशोर की जान बचाने के लिए बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह धंधेरे ने तत्काल पहुंचकर रक्तदान किया। उनकी इस प्रेरणादायी पहल के बाद मरीज के परिजनों को भी रक्तदान का महत्व समझ में आया।मिले समाचार के अनुसार, ग्राम कोहानी निवासी सियाराम लोधी के 17 वर्षीय पुत्र शिवराम लोधी को गंभीर हालत में बीते बुधवार (29 जुलाई) को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जब शिवराम की जांच की, तो उसके शरीर में खून की भारी कमी (अनीमिया) पाई गई। डॉक्टरों ने तत्काल खून की व्यवस्था करने को कहा। परेशान पिता ने जब अपने सगे भाइयों (मरीज के चाचाओं) से खून देने या जांच कराने की मिन्नत की, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। सगे रिश्तेदारों के इस व्यवहार से बेबस पिता बेहद परेशान हो गया। *बिना देर किए अस्पताल पहुंचे भरत सिंह* परेशान पिता ने अपनी इस मजबूरी की जानकारी ग्राम कोहानी के सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह धंधेरे को दी। पीड़ित परिवार का दर्द सुनते ही भरत सिंह ने बिना एक पल गंवाए आज गुरुवार (30 जुलाई 2026) को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। वहां उन्होंने स्वेच्छा से आगे बढ़कर मरीज शिवराम के लिए रक्तदान किया। बता दें कि भरत सिंह धंधेरे द्वारा मानव सेवा के लिए किया गया यह 14वां स्वैच्छिक रक्तदान था। *परिजनों को दी समझाइश, बदला फैसला* रक्तदान करने के साथ ही बीजेपी नेता भरत सिंह ने लोधी परिवार और वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह किसी का जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य है। सामाजिक कार्यकर्ता की इस नि:स्वार्थ सेवा और समझाइश का असर यह हुआ कि खून देने से पीछे हट रहे मरीज के एक चाचा का दिल पसीज गया और उन्होंने अब आगे आकर रक्तदान करने की लिखित स्वीकृति दे दी है। भरत सिंह धंधेरे के इस मानवीय कार्य की अस्पताल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इस अवसर पर समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी, कमलेश लुनिया मौजूद रहे ।2
- बृजपुर पुलिस की सराहनीय पहल: परिजनों से बिछड़े दो लावारिस बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे बृजपुर बृजपुर पुलिस की सराहनीय पहल: परिजनों से बिछड़े दो लावारिस बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे बृजपुर1
- *शासकीय माध्यमिक शाला बोदा में रहें शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे जी हुए सेवानिवृत्त उन्होंने अपनी सेवा समाप्ति के दिन शिक्षकों को दिया अच्छा संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला बोदा में रहें शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे जी हुए सेवानिवृत्त उन्होंने अपनी सेवा समाप्ति के दिन शिक्षकों को दिया अच्छा संदेश*1
- *दक्षिण पन्ना वनमंडल के शाहनगर परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास विफल* दक्षिण पन्ना वनमंडल के शाहनगर वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। दिनांक 31 जुलाई 2026 को मानसून गश्ती अभियान के दौरान बोरी सर्किल अंतर्गत बीट अतरहाई के कक्ष 949 में गश्त के समय कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंटें रखकर वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया तथा संबंधित सामग्री जप्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। इस अभियान में परिक्षेत्र सहायक विनीता सिंह, वनपाल एवं बीट प्रभारी प्रेमनारायण वर्मा, वनरक्षक शिव प्रताप सिंह, वनरक्षक राजेश सिंह यादव, जनप्रतिनिधि केशव प्रसाद दहायत, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा। इसके पूर्व दिनांक 29 जुलाई 2026 को बीट रमगढ़ा के कक्ष 1023 में भी वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया। राजस्व क्षेत्र से वन भूमि की ओर बढ़ाई गई बागड़ को हटाकर लगभग 1 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक अनिल प्रताप सिंह, वनपाल एवं बीट प्रभारी सत्यप्रभा सिंह, वनपाल आशीष कुमार पाण्डेय, वनरक्षक अरविंद सिंह यादव तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दक्षिण पन्ना वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अतिक्रमण के किसी भी प्रयास के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।4
- *किसान महापंचायत और ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने केशरी अहिरवार का गुन्नौर में तूफानी जनसंपर्क, दर्जनों गांवों का किया दौरा*।। *किसान महापंचायत और ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने केशरी अहिरवार का गुन्नौर में तूफानी जनसंपर्क, दर्जनों गांवों का किया दौरा*।। गुन्नौर | आगामी विशाल ट्रैक्टर रैली और किसान महापंचायत को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए कांग्रेस नेता केशरी अहिरवार ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किसानों के हक और अधिकार की इस लड़ाई को मजबूती देने के लिए उन्होंने नेताओं की पूरी टीम के साथ ग्रामीण अंचलों का धुआंधार दौरा किया और किसान भाइयों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का पुरजोर आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के तहत केशरी अहिरवार और कांग्रेस नेताओं के दल ने लखनपुर, बिलगाड़ी, मडिया, कुलुआ और बकतरी जैसे प्रमुख गांवों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष लोधी जी एवं वरिष्ठ नेता रबिंद मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चौपालों में उमड़ा जनसैलाब, मिला किसानों का अभूतपूर्व समर्थन गांव-गांव भ्रमण के दौरान आयोजित चौपालों में किसानों और ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। केशरी अहिरवार का बड़ा हमला: केशरी अहिरवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान इस देश की आत्मा है, लेकिन आज उसे अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। यह ट्रैक्टर रैली सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक बुलंद हुंकार होगी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह: उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सम्मान और उनकी वाजिब मांगों की लड़ाई में युवा कांग्रेस पूरी मुस्तैदी से किसानों के साथ खड़ी है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष लोधी: उन्होंने कहा कि लखनपुर से लेकर बकतरी तक हर गांव का किसान इस रैली को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हो चुका है। नेता रबिंद मिश्रा: उन्होंने ग्रामीणों में जोश भरते हुए कहा कि गुन्नौर का किसान अब खामोश बैठने वाला नहीं है, रैली में उमड़ने वाली भीड़ इतिहास रचेगी। 'हर घर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान'— केशरी अहिरवार की अपील जनसंपर्क के दौरान केशरी अहिरवार ने लखनपुर, बिलगाड़ी, मडिया, कुलुआ और बकतरी के किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत स्थल पर पहुंचे।2
- हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क चलते-चलते महिला अचानक गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना हरिद्वार में अचानक धंसी सड़क चलते-चलते महिला अचानक गड्ढे में गिरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना1