logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की उच्च स्तरीय जांच होगी: हाईकोर्ट ने यूपी चीफ सेक्रेटरी को प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्यवाही के लिए जांच के दिए निर्देश। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डाक्टरों की उच्च स्तरीय जांच करायें और कार्रवाई करें और साथ ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में फंड की उपलब्धता के बावजूद पिछले 20 साल से निर्माणाधीन कार्डियोलॉजी भवन की मानीटरिंग करने को कहा है। *सरकारी अस्पतालों की खस्ता हालत की वजह फंड की कमी नहीं,प्राइवेट अस्पतालों की वजह से दशा खराब* कोर्ट ने टिप्पणी की कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की हालत फंड व सुविधाओं की कमी के कारण खराब नहीं बल्कि प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर व लेक्चररों के अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों में करने के कारण खराब है। ये सरकारी डाक्टर प्रयागराज में समानांतर मेडिकल इंडस्ट्री चला रहे,मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम में लेजाकर सर्जरी करते हैं। *कैबिनेट अनुमोदन की भी जानकारी मांगी* कोर्ट ने अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता से अस्पताल के पक्ष में जमीन स्थानांतरित करने के कैबिनेट अनुमोदन की भी जानकारी मांगी है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के डाक्टर अरविंद गुप्ता की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। इनके खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस करने में लापरवाही बरतने को लेकर उपभोक्ता फोरम की कार्यवाही की गई जिसे याचिका में चुनौती दी गई है। अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता सुरेश सिंह ने कोर्ट को बताया कि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए 31314 वर्गमीटर जमीन स्थानांतरित करने के लिए सभी विभागों से अनापत्ति प्राप्त हो गई है। कैबिनेट के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलते हैं जमीन स्थानांतरित कर दी जाएगी। प्राचार्य डा विनोद कुमार पांडेय ने ब्वायज व गर्ल्स हास्टल के बारे में बताया कि भवन जर्जर है। खाली करने की नोटिस दी गई है। भवन ध्वस्त कर पुनर्निर्माण कराया जायेगा। कोर्ट ने आश्चर्य प्रकट किया कि दो मंजिला कार्डियोलॉजी भवन का निर्माण 2006 मे शुरू हुआ राजकीय निर्माण निगम निर्माण कर रहा। सरकार ने फंड मुहैया कराया है। अभी भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। इसपर बताया गया कि अगस्त 26 मे तैयार होकर क्रियाशील हो जायेगा। कोर्ट को बताया गया कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर डा संतोष कुमार सिंह व उनकी पत्नी डा एलाक्षी शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जो एक्यूला हास्पिटल की डायरेक्टर हैं। जहां पर डा संतोष कुमार सिंह मरीज लेजाकर सर्जरी करते हैं। जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया है।

1 hr ago
user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर नगर ,थाना बिठूर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई को किया प्रभावी
    1
    कानपुर नगर  ,थाना बिठूर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई को किया प्रभावी
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • प्रयागराज के मेजा में सुदिष्ट ब्रह्मम धाम बाबा महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य यात्रा निकाली गई और भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
    2
    प्रयागराज के मेजा में सुदिष्ट ब्रह्मम धाम बाबा महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य यात्रा निकाली गई और भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा में अधिवक्ताओं ने IPS अजय पाल शर्मा के बंगाल जाने की खबरों पर भारी उत्साह दिखाया है। उन्होंने अजय पाल को हनुमान से तुलना करते हुए कहा कि वे वहां कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। हालांकि, अभी उनकी बंगाल में तैनाती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा है।
    1
    प्रयागराज के मेजा में अधिवक्ताओं ने IPS अजय पाल शर्मा के बंगाल जाने की खबरों पर भारी उत्साह दिखाया है। उन्होंने अजय पाल को हनुमान से तुलना करते हुए कहा कि वे वहां कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। हालांकि, अभी उनकी बंगाल में तैनाती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा है।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों बारात से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। परिजनों में कोहराम मचा है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    प्रयागराज के मेजा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों बारात से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। परिजनों में कोहराम मचा है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रयागराज के उमापुर कला गांव में रास्ते की मांग पूरी न होने से ग्रामीणों ने रेलवे का काम रोक दिया। 200 मीटर की दूरी के लिए 6-7 किलोमीटर का चक्कर लगाने से परेशान लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद 4-5 घंटे काम ठप रहा। पुलिस और रेलवे अधिकारियों के समझाने पर काम दोबारा शुरू हो सका।
    1
    प्रयागराज के उमापुर कला गांव में रास्ते की मांग पूरी न होने से ग्रामीणों ने रेलवे का काम रोक दिया। 200 मीटर की दूरी के लिए 6-7 किलोमीटर का चक्कर लगाने से परेशान लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद 4-5 घंटे काम ठप रहा। पुलिस और रेलवे अधिकारियों के समझाने पर काम दोबारा शुरू हो सका।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज के शंकरगढ़ स्थित एक पावर प्लांट से केमिकल युक्त पानी रिसकर सैकड़ों बीघा किसानों की जमीन बर्बाद कर रहा है। खेती रुक गई है और कोई मुआवजा न मिलने से किसान गुस्से में हैं, उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    1
    प्रयागराज के शंकरगढ़ स्थित एक पावर प्लांट से केमिकल युक्त पानी रिसकर सैकड़ों बीघा किसानों की जमीन बर्बाद कर रहा है। खेती रुक गई है और कोई मुआवजा न मिलने से किसान गुस्से में हैं, उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    पत्रकार बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रयागराज: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौडई कटौता गांव मे अनियंत्रित आर्टिगा कार ने बारातियो को रौदा, घटना मे 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई वही 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए !बारात मे द्वारचार के समय ये हादसा हुआ है!घटना को अंजाम देकर कार चालक फिलहाल मौके से फरार हो गया ,फरार कार चालक की तलाश मे पुलिस जुटी हुई है .....
    1
    प्रयागराज: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौडई कटौता गांव मे अनियंत्रित आर्टिगा कार ने बारातियो को रौदा, घटना मे 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई वही 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए !बारात मे द्वारचार के समय ये हादसा हुआ है!घटना को अंजाम देकर कार चालक फिलहाल मौके से फरार हो गया ,फरार कार चालक की तलाश मे पुलिस जुटी हुई है .....
    user_JOURNALIST PANKAJ SINGH
    JOURNALIST PANKAJ SINGH
    हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • कानपुर नगर ,आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
    1
    कानपुर नगर ,आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.