logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रनियां में रबड़ के सोल बनाने वाली फैक्टरी में 65 वर्षीय मजदूर की अचानक मौत कानपुर देहात के रनियां में रबड़ के सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार को 65 वर्षीय मजदूर शिवशरण की अचानक मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कानपुर के बाबूपुरवा निवासी शिवशरण पुत्र शिव बरन लाल (65) रनियां की इस फैक्टरी में लगभग छह माह से कार्यरत थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह फैक्टरी पहुंचे थे। फैक्टरी मैनेजर राजकुमार श्रीवास्तव के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे शिवशरण अचानक जमीन पर बैठ गए और बेचैनी की शिकायत की। कुछ देर बाद वह जमीन पर लेट गए और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। थाना दरोगा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

17 hrs ago
user_उजागर लाल कटियार
उजागर लाल कटियार
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
b514b799-6634-40e1-bea5-e536f7436220

रनियां में रबड़ के सोल बनाने वाली फैक्टरी में 65 वर्षीय मजदूर की अचानक मौत कानपुर देहात के रनियां में रबड़ के सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार को 65 वर्षीय मजदूर शिवशरण की अचानक मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कानपुर के बाबूपुरवा निवासी शिवशरण पुत्र शिव बरन लाल (65) रनियां की इस फैक्टरी में लगभग छह माह से कार्यरत थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह फैक्टरी पहुंचे थे। फैक्टरी मैनेजर राजकुमार श्रीवास्तव के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे शिवशरण अचानक जमीन पर बैठ गए और बेचैनी की शिकायत की। कुछ देर बाद वह जमीन पर लेट गए और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। थाना दरोगा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
श्रावण की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कपालेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण; सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार करीब 3 बजे जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने डेरापुर स्थित प्राचीन श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ मार्ग पर प्रभावी पुलिस तैनाती, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्याय) दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुप्रिया गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, तहसीलदार डेरापुर, नगर पंचायत डेरापुर के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • ट्रांसफार्मर फटने से दो भैंसें झुलसीं, बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण; समाधान दिवस में पहुंचकर की मुआवजे और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में बीती रात करीब 3 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पास में बंधी दो भैंसें झुलस गईं और पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि झुलसे मवेशियों के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाए, ट्रांसफार्मर को आबादी से हटाकर गांव के बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। शिकायत पर वहां मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी और अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    ट्रांसफार्मर फटने से दो भैंसें झुलसीं, बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण; समाधान दिवस में पहुंचकर की मुआवजे और ट्रांसफार्मर हटाने की मांग
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में बीती रात करीब 3 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पास में बंधी दो भैंसें झुलस गईं और पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि झुलसे मवेशियों के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाए, ट्रांसफार्मर को आबादी से हटाकर गांव के बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
शिकायत पर वहां मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी और अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।
    3
    समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।
#Big_Breaking_News 
🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨
🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨
➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    8 hrs ago
  • 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।
    1
    11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद

जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे
11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद
जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे
कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी।
जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी।
यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।
    1
    पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण* *औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    1
    *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण*
*औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें।                                           . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।
    1
    : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं।
यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं।
इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • कुढ़ावल मंदिर विवाद मामले में ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप कुढ़ावल मंदिर विवाद मामले में ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप डेरापुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार करीब एक बजे कुढ़ावल गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी सुरक्षा की मांग की हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर विवाद के बाद उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। शिकायती पत्र के अनुसार, गांव के राजा पुत्र मुक्ताप्रसाद, सचिन पुत्र राजेश, विनय कुमार पुत्र नेकपाल, श्रीकृष्ण पुत्र रामेश्वर तथा अश्वनी पुत्र रामचंद्र सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को सार्वजनिक मंदिर में ताला लगाकर भीम आर्मी का झंडा लगाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा मंदिर का ताला खुलवाकर स्थिति को सामान्य कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि ताला खुलने के बाद उक्त लोग गांव के लोगों को अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह करीब 30–40 लोगों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया गया तथा दोबारा झंडा लगाने की बात कही गई, जिससे गांव के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासन ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    कुढ़ावल मंदिर विवाद मामले में ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
कुढ़ावल मंदिर विवाद मामले में ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
डेरापुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार करीब एक बजे कुढ़ावल गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी सुरक्षा की मांग की हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर विवाद के बाद उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
शिकायती पत्र के अनुसार, गांव के राजा पुत्र मुक्ताप्रसाद, सचिन पुत्र राजेश, विनय कुमार पुत्र नेकपाल, श्रीकृष्ण पुत्र रामेश्वर तथा अश्वनी पुत्र रामचंद्र सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को सार्वजनिक मंदिर में ताला लगाकर भीम आर्मी का झंडा लगाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा मंदिर का ताला खुलवाकर स्थिति को सामान्य कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ताला खुलने के बाद उक्त लोग गांव के लोगों को अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह करीब 30–40 लोगों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया गया तथा दोबारा झंडा लगाने की बात कही गई, जिससे गांव के लोग भयभीत हैं।
ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रशासन ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.