जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *सड़क दुर्घटना में मौत पर कारणों का तकनीकी ऑडिट जरूरी: जिला कलक्टर ** *एक्सप्रेस-वे के किनारे संचालित अवैध ढ़ाबों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश* *सवाई माधोपुर, 17 सितम्बर।* जिले में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और मृत्यु को रोकने के लिए जिला कलक्टर काना राम ने सभी सड़क निर्माण एजेन्सियों, परिवहन, पुलिस और चिकित्सा विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को समन्वित प्रयास करने तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच शिविर लगाने और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों के प्रति बेहद गम्भीर है तथा इनकी संख्या न्यूनतम करने के लिए हर मौत का ऑडिट किया जाना आवश्यक है। उन्होंने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सड़क सुरक्षा से संबंधित एजेन्सी आई-रेड को हर सड़क दुर्घटना के कारणों पर जांच रिपोर्ट संबंधित एजेन्सी तथा पुलिस को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस तथा सड़क एजेन्सी अपने स्तर पर इस रिपोर्ट की विवेचना कर दुर्घटना के कारणों का निस्तारण करें और जिला प्रशासन को इसका विवरण प्रस्तुत करें। काना राम ने जिले से निकल रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे अवैध ढ़ाबों के खिलाफ उचित कार्यवाही कर उन्हें हटाने, संरचनाओं को ध्वस्त करने और ढ़ाबा संचालकों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करने सहित अन्य विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे तथा अन्य राजमार्गों पर ओवरलोड तथा ओवरस्पीड वाहनों पर भी सख्त कार्यवाही की जाए। जिला कलक्टर ने जिले के सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर बारिश के बाद सड़कों में गड्ढ़े ठीक करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरन्त मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सड़क निर्माण एजेन्सियां अपने अधिकार क्षेत्र में मरम्मत तथा सड़कों के किनारांे फैली हुई झाड़ियों को हटाने के कार्य जल्द पूरा करें और 30 सितम्बर तक ये कार्य पूरे होने के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने सर्दियों में धुंध और कोहरे के दृष्टिगत सड़क निर्माण एजेन्सियों तथा शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकाय अधिकारियों को सड़कों के किनारे सफेद पट्टी भी फिर से लगाने के निर्देश दिए। काना राम ने रणथम्भौर रोड़ पर ट्रेक्टरों पर तेज आवाज में गीत-संगीत बजाने पर राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों तथा पर्यटकों को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत पुलिस विभाग से इस गतिविधि पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ट्रेक्टर और लाउडस्पीकर को सीज करने की कार्यवाही करें। उन्होंने परिवहन विभाग को विद्यार्थियों के लिए संचालित बालवाहिनियों की फिटनेस जांच पर सख्त कार्यवाही करने और इसके लिए स्कूल संचालकों को नोटिस देने का सुझाव दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ट्रक ऑपरेटर्स और परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर वाहन चालकों की आँखों की जांच के लिए विशेष शिविर लगवाएं। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के माध्यम से जन-जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा रैली और अन्य गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव की ओर से प्राप्त निर्देशों की पालना की जाए। बैठक में अधीक्षण अभिंयता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीना, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण रामधन जाट सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्थान सड़क निर्माण निगम, रिडकोर, शिक्षा आदि विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन:- 17 पीआरओ 8 एवं 9 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम। ---000---
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *सड़क दुर्घटना में मौत पर कारणों का तकनीकी ऑडिट जरूरी: जिला कलक्टर ** *एक्सप्रेस-वे के किनारे संचालित अवैध ढ़ाबों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश* *सवाई माधोपुर, 17 सितम्बर।* जिले में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और मृत्यु को रोकने के लिए जिला कलक्टर काना राम ने सभी सड़क निर्माण एजेन्सियों, परिवहन, पुलिस और चिकित्सा विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को समन्वित प्रयास करने तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच शिविर लगाने और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों के प्रति बेहद गम्भीर है तथा इनकी संख्या न्यूनतम करने के लिए हर मौत का ऑडिट किया जाना आवश्यक है। उन्होंने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सड़क सुरक्षा से संबंधित एजेन्सी आई-रेड को हर सड़क दुर्घटना के कारणों पर जांच रिपोर्ट संबंधित एजेन्सी तथा पुलिस को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस तथा सड़क एजेन्सी अपने स्तर पर इस रिपोर्ट की विवेचना कर दुर्घटना के कारणों का निस्तारण करें और जिला प्रशासन को इसका विवरण प्रस्तुत करें। काना राम ने जिले से निकल रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे अवैध ढ़ाबों के खिलाफ उचित कार्यवाही कर उन्हें हटाने, संरचनाओं को ध्वस्त करने और ढ़ाबा संचालकों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करने सहित अन्य विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे तथा अन्य राजमार्गों पर ओवरलोड तथा ओवरस्पीड वाहनों पर भी सख्त कार्यवाही की जाए। जिला कलक्टर ने जिले के सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर बारिश के बाद सड़कों में गड्ढ़े ठीक
करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरन्त मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सड़क निर्माण एजेन्सियां अपने अधिकार क्षेत्र में मरम्मत तथा सड़कों के किनारांे फैली हुई झाड़ियों को हटाने के कार्य जल्द पूरा करें और 30 सितम्बर तक ये कार्य पूरे होने के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने सर्दियों में धुंध और कोहरे के दृष्टिगत सड़क निर्माण एजेन्सियों तथा शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकाय अधिकारियों को सड़कों के किनारे सफेद पट्टी भी फिर से लगाने के निर्देश दिए। काना राम ने रणथम्भौर रोड़ पर ट्रेक्टरों पर तेज आवाज में गीत-संगीत बजाने पर राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों तथा पर्यटकों को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत पुलिस विभाग से इस गतिविधि पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ट्रेक्टर और लाउडस्पीकर को सीज करने की कार्यवाही करें। उन्होंने परिवहन विभाग को विद्यार्थियों के लिए संचालित बालवाहिनियों की फिटनेस जांच पर सख्त कार्यवाही करने और इसके लिए स्कूल संचालकों को नोटिस देने का सुझाव दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ट्रक ऑपरेटर्स और परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर वाहन चालकों की आँखों की जांच के लिए विशेष शिविर लगवाएं। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के माध्यम से जन-जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा रैली और अन्य गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव की ओर से प्राप्त निर्देशों की पालना की जाए। बैठक में अधीक्षण अभिंयता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीना, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण रामधन जाट सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्थान सड़क निर्माण निगम, रिडकोर, शिक्षा आदि विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन:- 17 पीआरओ 8 एवं 9 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम। ---000---
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर के गोखरू पूरा (बाढ़ बीलोली) मैं दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक आयोजित गोखरू पुरा में दलित अधिकार केन्द्र की जागरूकता बैठक आयोजित अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और शिक्षा पर दिया जोर मलारना डूंगर। गोखरू पुरा (बाढ़ बिलोली), ब्लॉक एवं तहसील मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दलित अधिकार केन्द्र के तत्वावधान में अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सरकारी विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। बैठक में दलित अधिकार केन्द्र के सवाई माधोपुर जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दलित अधिकार केन्द्र जाति आधारित भेदभाव को रोकने, न्याय दिलाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा दलित, वंचित, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। सुरज्ञान बैरवा ने सरकार की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से आगामी अक्टूबर माह में अंतिम तिथि वाले मुख्यमंत्री अनुप्रति निशुल्क कोचिंग योजना, टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं विकास कौशल योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में पात्र लोग कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 से संचालित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति का भी उल्लेख किया, जिसके तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता बैठकों के माध्यम से जिले की करीब 50 छात्राओं ने छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में आवेदन किया है तथा इसका दूसरा चरण जनवरी में शुरू होगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजनाएं, निर्माण श्रमिक सहायता योजनाएं, सिलिकोसिस पीड़ित सहायता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, आरटीई, स्टैंड अप इंडिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास प्रवेश, निर्माण श्रमिक बच्चों की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, पालनहार योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, महिला गृह उद्योग, प्रधानमंत्री स्वनिधि, खेत तलाई (फार्म पोंड), गार्गी पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को “बच्चों को पढ़ाओ, शिक्षित समाज, जागरूक समाज, संगठित रहो, संघर्ष करो और सशक्त बनो” के संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।1
- देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं1
- नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड, विजय कुमारी चतुर्वेदी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, निर्दलीय प्रत्याशी फुलवा देवी ने लिया नामांकन वापस, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में खुशी की लहर हिण्डौन स्थानीय नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया है।भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी को निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किया गया है।चुनावी प्रक्रिया के दौरान निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाली प्रत्याशी फुलवा देवी द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के बाद विजय कुमारी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी ने विजय कुमारी चतुर्वेदी को सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी और शहर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।नवनिर्वाचित सभापति ने शीर्ष नेतृत्व और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए हिण्डौन सिटी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।1
- कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान1
- कांचरोली के मेडी का पुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन... हिंडौन सिटी। कांचरोली क्षेत्र के मेडी का पुरा में गुरुवार को भाजपा खेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा की खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश पाठक, एसटी मोर्चा के जिला आईटी संयोजक कुंवर सिंह सिघान, शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार जाट,मनोज तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह प्रजापत, विरमा प्रजापत,गीता प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' तथा 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।1
- किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।3
- विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट, विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। “रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️4
- आज गंगापुर बामनवास में भारी बारिश 25 30 मिनट तक हुई बारिश आज फिर दोबारा गंगापुर बामनवास में बारिश1