Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिवस स्वतंत्रता का ; शुभ दिन बधाई का ! वंदे मातरम् !!! 🇮🇳 दिवस स्वतंत्रता का ; शुभ दिन बधाई का ! वंदे मातरम् !!! 🇮🇳
Rajkapur
दिवस स्वतंत्रता का ; शुभ दिन बधाई का ! वंदे मातरम् !!! 🇮🇳 दिवस स्वतंत्रता का ; शुभ दिन बधाई का ! वंदे मातरम् !!! 🇮🇳
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा। वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन! वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!1
- भाजपा कार्यालय में भी मनाया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, विधायक मुकेश टंडन सहित पदाधिकारी रहे मौजूद विदिशा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक मुकेश टंडन, भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और देश के वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से भाजपा कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।2
- हेडलाइन: 🇮🇳 यू ही नहीं कोई उमाकांत बन जाता! स्वतंत्रता दिवस पर जनता के बीच जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, वीडियो वायरल #विदिशा #सिरोंज #उमाकांतशर्मा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #देशभक्ति #आजादीकाजश्न #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #सिरोंजविधायक हेडलाइन: 🇮🇳 यू ही नहीं कोई उमाकांत बन जाता! स्वतंत्रता दिवस पर जनता के बीच जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, वीडियो वायरल #विदिशा #सिरोंज #उमाकांतशर्मा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #देशभक्ति #आजादीकाजश्न #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #सिरोंजविधायक1
- सांची में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन सांची में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 15 अगस्त 2026* *जिला विदिशा* *विदिशा में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह* *प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व* *राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पुलिस परेड ग्राउंड, आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत पुरस्कार वितरण ने बढ़ाई समारोह की गरिमा* विदिशा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। *राष्ट्रध्वज फहराकर लिया परेड की सलामी:* समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति, आशा और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री लखन पटेल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया। *आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव:* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शौर्यादल के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शौर्यादल ने भी मार्चपास्ट में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस बैंड दल एवं वात्सल्य स्कूल बैंड दल ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। *छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:* समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड से किया सम्मानित:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया। *राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण, शानदार मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।1
- नगर परिषद अध्यक्ष भारती प्रदीप माहेश्वरी ने किया ध्वजारोहण शमशाबाद में शान से लहराया तिरंगा शमशाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष भारती प्रदीप माहेश्वरी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।1
- भिलांय : स्वतंत्रता दिवस की सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.. 15 August 2026 जय हिन्द वन्दे मातरम.. #rajkapurIndia #JayBheem भिलांय : स्वतंत्रता दिवस की सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.. 15 August 2026 जय हिन्द वन्दे मातरम.. #rajkapurIndia #JayBheem1
- दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा गंजबासौदा 15 अगस्त कार्यक्रम की कबरेज देखिये। गंजबासौदा 15 अगस्त कार्यक्रम की Drone Coverage देखिये। जय हिंद।🇮🇪1
- *विदिशा में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व* *राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पुलिस परेड ग्राउंड, आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत पुरस्कार वितरण ने बढ़ाई समारोह की गरिमा* विदिशा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। *राष्ट्रध्वज फहराकर लिया परेड की सलामी:* समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति, आशा और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री लखन पटेल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया। *आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव:* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शौर्यादल के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शौर्यादल ने भी मार्चपास्ट में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस बैंड दल एवं वात्सल्य स्कूल बैंड दल ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। *छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:* समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड से किया सम्मानित:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया। *राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण, शानदार मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।4